logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर को पूर्ण स्मार्ट सिटी बनाने की मांग, व्यापारिक महासंघ ने प्रधानमंत्री से की अतिरिक्त बजट की अपील अजमेर, 17 फरवरी 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी घोषित करने और अतिरिक्त बजट आवंटित करने की मांग उठाई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद आज तक अजमेर को संपूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी का लाभ नहीं मिल पाया है। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आनासागर एस्केप चैनल की स्थिति दयनीय है, सीवरेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है और शहर की यातायात व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। महासंघ ने आरोप लगाया कि अजमेर दक्षिण क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। सुभाष नगर से आदर्श नगर मार्ग, डेयरी फाटक पर प्रस्तावित आरओबी का कार्य पिछले लगभग दस वर्षों से बंद पड़ा है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण, जगह-जगह गंदगी और मलबे के ढेर भी गंभीर चिंता का विषय बताए गए। महासंघ ने मांग की कि पाल बीचला मार्ग को चौड़ा कर शीघ्र चालू किया जाए, दरगाह संपर्क सड़क पर प्रस्तावित हवाई पट्टी को विकसित कर वीआईपी जियारत हेतु शुरू किया जाए, अजमेर में रिंग रोड का निर्माण कराया जाए तथा सीकर रोड जयपुर की तर्ज पर विशाल ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाए। इसके अलावा विश्व विख्यात तारागढ़ दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जोन्स गंज डबल फाटक पर आरओबी, लोको कारखाना लाल फाटक पर अंडरपास, सुभाष नगर में एक अन्य अंडरपास, विज्ञान नगर में आरओबी व अंडरपास निर्माण की भी मांग की गई। महासंघ ने अनासागर के ऊपर से चोपाटी और पुष्कर रोड को जोड़ने वाले मार्ग, खरेखड़ी वरुण सागर पुष्कर रोड को शीघ्र चालू कराने, अजमेर–पुष्कर–मेड़ता रेल मार्ग शुरू करने तथा नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण के लीज होल्डर व किरायेदारों की संपत्तियों के नियमन की भी मांग उठाई। महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर अजमेर स्मार्ट सिटी का नाम बदलकर “स्मार्ट सिटी अजमेर उत्तर” करने का सुझाव भी दिया जा चुका है। महासंघ अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सम्पूर्ण अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विशेष पैकेज और अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

1 hr ago
user_News Daily Hindi
News Daily Hindi
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago
481d4037-5008-488a-a6c4-00b5903c99a8

अजमेर को पूर्ण स्मार्ट सिटी बनाने की मांग, व्यापारिक महासंघ ने प्रधानमंत्री से की अतिरिक्त बजट की अपील अजमेर, 17 फरवरी 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी घोषित करने और अतिरिक्त बजट आवंटित करने की मांग उठाई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद आज तक अजमेर को संपूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी का लाभ नहीं मिल पाया है। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आनासागर एस्केप चैनल की स्थिति दयनीय है, सीवरेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है और शहर की यातायात व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। महासंघ ने आरोप लगाया कि अजमेर दक्षिण क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। सुभाष नगर से आदर्श नगर मार्ग, डेयरी फाटक पर प्रस्तावित आरओबी का कार्य पिछले लगभग दस वर्षों से बंद पड़ा है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण, जगह-जगह गंदगी और मलबे के ढेर भी गंभीर चिंता का विषय बताए गए। महासंघ ने मांग की कि पाल बीचला

90b762b4-be47-46a8-9877-e52372c9cdba

मार्ग को चौड़ा कर शीघ्र चालू किया जाए, दरगाह संपर्क सड़क पर प्रस्तावित हवाई पट्टी को विकसित कर वीआईपी जियारत हेतु शुरू किया जाए, अजमेर में रिंग रोड का निर्माण कराया जाए तथा सीकर रोड जयपुर की तर्ज पर विशाल ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाए। इसके अलावा विश्व विख्यात तारागढ़ दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जोन्स गंज डबल फाटक पर आरओबी, लोको कारखाना लाल फाटक पर अंडरपास, सुभाष नगर में एक अन्य अंडरपास, विज्ञान नगर में आरओबी व अंडरपास निर्माण की भी मांग की गई। महासंघ ने अनासागर के ऊपर से चोपाटी और पुष्कर रोड को जोड़ने वाले मार्ग, खरेखड़ी वरुण सागर पुष्कर रोड को शीघ्र चालू कराने, अजमेर–पुष्कर–मेड़ता रेल मार्ग शुरू करने तथा नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण के लीज होल्डर व किरायेदारों की संपत्तियों के नियमन की भी मांग उठाई। महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर अजमेर स्मार्ट सिटी का नाम बदलकर “स्मार्ट सिटी अजमेर उत्तर” करने का सुझाव भी दिया जा चुका है। महासंघ अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सम्पूर्ण अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विशेष पैकेज और अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर में सामाजिक संस्था एक पहल सेवा द्वारा 17 फरवरी 2026 को 108 आटे के कट्टों का वितरण किया गया। यह सेवा मंगलम अपार्टमेंट्स (मित्तल अस्पताल के पास), पर्वतपुरा बाईपास सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद और रोड किनारे निवास कर रहे परिवारों को दी गई। संस्था अध्यक्ष बबिता ईनाणी और कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से लगातार अति निर्धन परिवारों और वन्य प्राणियों के लिए निजी सहयोग से सेवा कार्य करती आ रही है। आज के सेवा कार्य में संस्थापक शैलेश गर्ग, अध्यक्ष बबिता ईनाणी, कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग, प्रभु राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस सेवा अभियान में श्री दीपचंद श्रिया का विशेष सहयोग रहा। नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से प्रेरित यह संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी।
    1
    अजमेर में सामाजिक संस्था एक पहल सेवा द्वारा 17 फरवरी 2026 को 108 आटे के कट्टों का वितरण किया गया। यह सेवा मंगलम अपार्टमेंट्स (मित्तल अस्पताल के पास), पर्वतपुरा बाईपास सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद और रोड किनारे निवास कर रहे परिवारों को दी गई।
संस्था अध्यक्ष बबिता ईनाणी और कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से लगातार अति निर्धन परिवारों और वन्य प्राणियों के लिए निजी सहयोग से सेवा कार्य करती आ रही है।
आज के सेवा कार्य में संस्थापक शैलेश गर्ग, अध्यक्ष बबिता ईनाणी, कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग, प्रभु राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस सेवा अभियान में श्री दीपचंद श्रिया का विशेष सहयोग रहा।
नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से प्रेरित यह संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    47 min ago
  • अजमेर में समाज विशेष के युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला बना तनाव का कारण, गंज थाने के बाहर प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़, परिजनों ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास अजमेर शहर के गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के हनुमानगढ़ निवासी समाज विशेष के युवक के साथ चले जाने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर परिजनों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने गंज थाना परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
    1
    अजमेर में समाज विशेष के युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला बना तनाव का कारण, गंज थाने के बाहर प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़, परिजनों ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
अजमेर शहर के गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के हनुमानगढ़ निवासी समाज विशेष के युवक के साथ चले जाने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर परिजनों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने गंज थाना परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • @#वक्त की सच्चाई@#
    1
    @#वक्त की सच्चाई@#
    user_Moinuddin Khan
    Moinuddin Khan
    Taxi Driver अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लोक जनता पार्टी लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे दरगाह की जियारत।
    1
    लोक जनता पार्टी लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे दरगाह की जियारत।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • @Tejaji Short is live
    1
    @Tejaji Short is live
    user_Hanuman Choudhary
    Hanuman Choudhary
    Photographer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Buralal Herval
    4
    Post by Buralal Herval
    user_Buralal Herval
    Buralal Herval
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Naveedali Khaskheli
    2
    Post by Naveedali Khaskheli
    user_Naveedali Khaskheli
    Naveedali Khaskheli
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अजमेर में होंडा शोरूम के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
    1
    अजमेर में होंडा शोरूम के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना सामने आया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.