Shuru
Apke Nagar Ki App…
अचानक सरकारी स्कूल के बच्चे एसडीम ऑफिस पहुंच कर देने लगे धरना, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी। अचानक सरकारी स्कूल के बच्चे एसडीम ऑफिस पहुंच कर देने लगे धरना, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी।
रफैल अहमद
अचानक सरकारी स्कूल के बच्चे एसडीम ऑफिस पहुंच कर देने लगे धरना, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी। अचानक सरकारी स्कूल के बच्चे एसडीम ऑफिस पहुंच कर देने लगे धरना, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, *डॉग स्क्वैड* तथा पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने डॉग स्क्वैड की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर में स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। #kaushambipolice #Kaushambi #dmkaushambi1
- कौशाम्बी पुलिस को मिला अचूक 'ब्रह्मास्त्र'! ट्रैकर डॉग 'लियो' की एंट्री से बड़े-बड़े अपराधियों की उड़ी नींद; एसपी सत्यनारायण ने बताई बड़ी बात1
- 📰 कौशांबी: जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ की मौत, झाड़-फूंक के भरोसे रहने से गई जान कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में शौच के लिए घर से बाहर गए एक अधेड़ को जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे इलाज में देरी हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सांप या किसी भी जहरीले जंतु के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। #Kaushambi #Kokhraj #Girdharpur #SnakeBite #PoisonousBite #HealthAwareness #Police #Postmortem #UttarPradesh #BreakingNews #KaushambiNews #HindiNews1
- clean karne ke visay par1
- बीआरसी चायल में एफएलएन व नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ बच्चों से आत्मिक जुड़ाव होगा सफलता का सूत्र....बीईओ चायल ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/कौशांबी....ब्लॉक संसाधन केंद्र(बीआरसी)चायल में एफएलएन एवं एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी डाॅ. अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत मां सरस्वती वंदना प्रार्थना दीप प्रज्ज्वलित के उपरांत प्रारंभ किया गया नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अरुण सिंह ने एफएलएन प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कक्षा-कक्ष में क्रियान्वयन के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्रतिभागियों एवं संदर्भ दाताओं को एफ एल एन प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापक को संबोधित करते हुए अपने-अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति सजक रहने को कहा। एआरपी शैलेन्द्र सिंह और एआरपी पूनम सिंह द्वारा प्रशिक्षण में वीणा पुस्तक पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।पाठ्यक्रम में समाहित समस्त पाठ पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। एआरपी पुष्पेंद्र सिंह एवं एआरपी राघवेंद्र सिंह द्वारा गणित मेला पुस्तक पर गतिविधि-आधारित शिक्षण, भाषा विकास एवं दक्षता-आधारित अधिगम पर चर्चा की गई। एआरपी शालिनी कुशवाहा द्वारा शून्य सत्र में रूपरेखा को विस्तार पूर्वक समझाया गया। विकास खंड चायल में प्रशिक्षण दो कक्षा -कक्ष में कराया जा रहा है जिसमें सभी अध्यापकों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में बताया गया कि संसाधनों का सही ढंग से उपयोग करने से बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है और शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक तथा परिणामदायी बनती है। शिक्षकों से नवाचार अपनाने और बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया ताकि निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। गौरतलब हो कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से दक्ष बनाते हुए विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक एवं परिणामोन्मुख बनाना है।1
- 📰 कौशाम्बी: एक ही पट्टा प्रकरण में दो सरकारी जांच रिपोर्टें, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र के बिदनपुर ककोढ़ा गांव में आवासीय पट्टा प्रकरण को लेकर आई दो सरकारी जांच रिपोर्टों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एडीएम (न्यायिक) की जांच रिपोर्ट में लेखपाल सुनील द्विवेदी पर तथ्य छिपाने और भ्रामक आख्या देने का आरोप लगाया गया है, जबकि एसडीएम सिराथू की विभागीय जांच में उन्हें पूरी तरह दोषमुक्त बताया गया है। एक ही मामले में दो अलग-अलग सरकारी जांच रिपोर्टों के विरोधाभासी निष्कर्ष सामने आने से जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और लोग उच्च स्तर पर निष्पक्ष समीक्षा कर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। #Kaushambi #Sirathu #BidanpurKakodha #PattaVivad #ADMReport #SDMReport #RevenueDepartment #UttarPradesh #KaushambiNews #BreakingNews #HindiNews1
- सरकारी ज़मीन पर अंबेडकर जी की मूर्ति रख दिया। प्रशासन हटवाने गया तो जमकर पथराव किया…… सोचिए जब सरकारी ज़मीन पर कब्जे के लिए पुलिस पर इस तरह से पथराव किया जा रहा है तो गाँव में रहने वाले गरीब-शोषित-पीड़ित-वंचित का ऐसे लोग कितना शोषण करते होंगे…….1