logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री आवास की फाइल पर रिश्वत! 6 हजार लेते बाबू गिरफ्तार, वीडियो में सुनी शिकायतकर्ता ने मीडिया के समक्ष क्या कहा मेरठ में प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आवास विकास में तैनात सहायक कनिष्ठ बाबू कर्मचारी अभिनव शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 6 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि लाभार्थी महिला रंजना से फाइल आगे बढ़ाने के बदले रकम मांगी गई थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और कथित रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया। सरकारी आवास की फाइल के बदले रिश्वत के आरोप ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच में सामने आएगा कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है। #Meerut #MeerutNews #AntiCorruption #Bribery #AwasVikas #PMAY #Corruption #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia

14 hrs ago
user_E RADIO INDIA
E RADIO INDIA
Media house Meerut, Uttar Pradesh•
14 hrs ago

प्रधानमंत्री आवास की फाइल पर रिश्वत! 6 हजार लेते बाबू गिरफ्तार, वीडियो में सुनी शिकायतकर्ता ने मीडिया के समक्ष क्या कहा मेरठ में प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आवास विकास में तैनात सहायक कनिष्ठ बाबू कर्मचारी अभिनव शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 6 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया। बताया गया कि लाभार्थी महिला रंजना से फाइल आगे बढ़ाने के बदले रकम मांगी गई थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और कथित रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया। सरकारी आवास की फाइल के बदले रिश्वत के आरोप ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच में सामने आएगा कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है। #Meerut #MeerutNews #AntiCorruption #Bribery #AwasVikas #PMAY #Corruption #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।
    4
    होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती

मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है।
होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला
    1
    मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज,
इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, 
लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, 
पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, 
नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, 
राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, 
एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, 
 पल्लवपुरम फेज 2 का मामला
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टीपी नगर में शराब ठेके पर बवाल! ओवररेटिंग के विरोध पर युवकों की पिटाई मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर ओवररेटिंग के विरोध के बाद मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। #Meerut #MeerutNews #TPNagar #LiquorShop #Overrating #CCTVFootage #ViralVideo #CrimeNews #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    टीपी नगर में शराब ठेके पर बवाल! ओवररेटिंग के विरोध पर युवकों की पिटाई
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर ओवररेटिंग के विरोध के बाद मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा।
मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवकों के घायल होने की बात सामने आई है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
#Meerut #MeerutNews #TPNagar #LiquorShop #Overrating #CCTVFootage #ViralVideo #CrimeNews #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मेरठ,, शराब के ठेके पर मारपीट का वीडियो वायरल, ज्यादा रेट पर ठेका संचालक से हुआ था विवाद,,, मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि शराब खरीदने पहुंचे दोनों युवकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया था। इसी बात को लेकर ठेके पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं वायरल वीडियो, यदि उपलब्ध हो, की भी जांच की जा रही है।
    1
    मेरठ,, शराब के ठेके पर मारपीट का वीडियो वायरल, ज्यादा रेट पर ठेका संचालक से हुआ था विवाद,,,
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि शराब खरीदने पहुंचे दोनों युवकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया था। इसी बात को लेकर ठेके पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की।
घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं वायरल वीडियो, यदि उपलब्ध हो, की भी जांच की जा रही है।
    user_Faiz Alam
    Faiz Alam
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • MP=फिल्म हनुमान अंश मैं भूमिका निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत हुआ
    1
    MP=फिल्म हनुमान अंश मैं भूमिका निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत हुआ
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेरठ प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान की रजिस्ट्री के नाम पर 6000 रुपयों की रिश्वत लेते आउट सोर्स कर्मचारी अभिनव शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही कीनानगर की महिला से प्रधान मंत्री आवास में मकान की रजिस्ट्री के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी अभिनव रंगे हाथों गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो
    1
    मेरठ प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान की रजिस्ट्री के नाम पर 6000 रुपयों की रिश्वत लेते आउट सोर्स कर्मचारी अभिनव शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा देखिए पूरी खबर का वीडियो
मेरठ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही कीनानगर की महिला से प्रधान मंत्री आवास में मकान की रजिस्ट्री के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपी अभिनव रंगे हाथों गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर: वाल्मीकि समाज के लोगों ने लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप, बाल काटने से इनकार का दावा शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के जिंदपुर गांव से सामाजिक भेदभाव का आरोप सामने आया है। वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों का आरोप है कि स्थानीय नाइयों ने उनके बाल काटने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बाल काटने से मना करने के बाद उन्हें दुकान से जाने के लिए कहा गया और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब सवाल यह है कि आखिर आज के दौर में किसी व्यक्ति के साथ उसकी जाति के आधार पर इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। #Shahjahanpur #Nigohi #ValmikiSamaj #SocialJustice #UPNews #BreakingNews #Jindpur #NewsUpdate
    1
    शाहजहांपुर: वाल्मीकि समाज के लोगों ने लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप, बाल काटने से इनकार का दावा
शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के जिंदपुर गांव से सामाजिक भेदभाव का आरोप सामने आया है। वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों का आरोप है कि स्थानीय नाइयों ने उनके बाल काटने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि बाल काटने से मना करने के बाद उन्हें दुकान से जाने के लिए कहा गया और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अब सवाल यह है कि आखिर आज के दौर में किसी व्यक्ति के साथ उसकी जाति के आधार पर इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
#Shahjahanpur #Nigohi #ValmikiSamaj #SocialJustice #UPNews #BreakingNews #Jindpur #NewsUpdate
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज से मचा हड़कंप, कॉलोनी खाली कराने का कराया अनाउंसमेंट मेरठ/ संवाददाता। पल्लवपुरम फेज-2 में मंगलवार देर रात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को गैस की चपेट में आने के बाद आंखों में जलन और खांसी की शिकायत होने लगी। अचानक लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास की कॉलोनी में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी विनायक भोंसले भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गैस किस कारण से लीक हुई और इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    4
    सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज से मचा हड़कंप, कॉलोनी खाली कराने का कराया अनाउंसमेंट
मेरठ/ संवाददाता। पल्लवपुरम फेज-2 में मंगलवार देर रात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को गैस की चपेट में आने के बाद आंखों में जलन और खांसी की शिकायत होने लगी। अचानक लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास की कॉलोनी में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एसपी सिटी विनायक भोंसले भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गैस किस कारण से लीक हुई और इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.