Shuru
Apke Nagar Ki App…
जरा संभलकर रखो अपने सामान को नहीं तो पलक झपकते ही हो जाएगी चोरी दिनदहाड़े एक शातिर चोर दुकान के सामने से दुकान मालिक के बेटे की साइकिल चुरा ले गया दुकान पर जब दो ग्राहकों को सामान देने में उनका बेटा व्यस्त था तभी मौका देखकर काली टीशर्ट पर जो लड़का दिख रहा है साइकिल ले जाता हुआ उसी ने चोरी करी है यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्मा हार्डवेयर नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास कि यह घटना है।
Maneesh dubey
जरा संभलकर रखो अपने सामान को नहीं तो पलक झपकते ही हो जाएगी चोरी दिनदहाड़े एक शातिर चोर दुकान के सामने से दुकान मालिक के बेटे की साइकिल चुरा ले गया दुकान पर जब दो ग्राहकों को सामान देने में उनका बेटा व्यस्त था तभी मौका देखकर काली टीशर्ट पर जो लड़का दिख रहा है साइकिल ले जाता हुआ उसी ने चोरी करी है यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बर्मा हार्डवेयर नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास कि यह घटना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग में शराब ठेका बदल चुका है। में शराब की नई दुकानों पर अब शराब तो मिल ही रही है साथ ही शराब पीने की व्यवस्था भी की गई है आसपास ऐसा माहौल बन चुका है जैसे मानो शराब दुकानों पर मेले का आयोजन हो रहा हो पूरे क्षेत्र में शराब पीने वालों का जमघट लगा हुआ है जहां देखो कहां को खड़े होकर बैठकर लाकर शराब जबकि नियम यह है कि शराब दुकानों पर सिर्फ शराब बेचना ही शासन की ओर से नियम है लेकिन यहां पर शराब बेचने के अलावा शराब पीने की व्यवस्था भी की गई है जो नियम के खिलाफ है आप देखना यह है कि प्रशासन किशोर क्या ध्यान देता है जबकि छोटे-छोटे होटल और दुकानों पर शराब पीना अपराध है वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों के आसपास शराब ऐसी पी जा रही है जैसे शराब पीने के लिए ही शराब दुकान खोली गई हो।1
- हर्बल पार्क में वांस गढ़े में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू आग लगने का कारण अज्ञात, राहगीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नर्मदापुरम। शहर के हर्बल पार्क में स्थित वांस गढ़े में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि1
- सिवनी मालवा में देर रात पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, किसानों और लोकतंत्र के मुद्दे पर BJP पर साधा निशाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र हुड्डा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे सिवनी मालवा स्थित अजय पटेल के निवास पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर किसानों के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट और अलग कृषि बजट का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित “कृषि कल्याण वर्ष” पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी की तारीख जानबूझकर आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसान मजबूरी में व्यापारियों को गेहूं बेच दें। समिति की तिथि 28 मार्च और खरीदी की तिथि 10 अप्रैल रखने को उन्होंने “किसानों के साथ धोखा और एक तरह का घोटाला” बताया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाएगा। वहीं, देर रात करीब 11:30 बजे विधानसभा खोलने के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “क्राइम” करार देते हुए कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव आयोग का दुरुपयोग, विधायकों की खरीद-फरोख्त, सरकार गिराने और वोटर लिस्ट में हेरफेर जैसे कदम उठाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतंत्र तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।1
- नयाखेड़ा बीट में मिला 4 माह के बाघ के शावक का शव, विभाग जांच में जुटा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के वन परिक्षेत्र मटकुली अंतर्गत बीट नयाखेड़ा, कक्ष क्रमांक 460 में दिनांक 04.04.2026 की सायंकाल दो बाघों के दहाड़ने की तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर वनरक्षक नयाखेड़ा, परिक्षेत्र सहायक एवं अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा उस क्षेत्र के आसपास गश्ती की गई। रात्रि में वहां से मौका स्थल के पास जाकर देखा गया तो एक शावक मृत पाया गया | रात्रि होने के कारण मौका स्थल की निगरानी की गई तथा दिनांक 5.4.2026 को मौका स्थल का निरीक्षण करने पर बाघों के आपसी संघर्ष के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए तथा एक बाघ शावक का शव पाया गया। घटनास्थल के आसपास सूक्ष्म निरीक्षण करने पर अन्य बाघों की उपस्थिति के भी साक्ष्य प्राप्त हुए। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम; सहायक संचालक (पिपरिया एवं पचमढ़ी); तहसीलदार पिपरिया तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। शावक का शव परीक्षण कराया गया एवं तत्पश्चात नियमानुसार शवदाह किया गया। शव परीक्षण डॉ. गुरूदत्त शर्मा (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) एवं डॉ. अमित ओढ़ (रातापानी टाइगर रिजर्व) द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि शावक की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के हमले से हुई है। शावक की आयु लगभग चार माह पाई गई तथा उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए। मौका स्थल पर मादा एवं नर बाघ के पदचिह्न मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शावक को अन्य बाघ द्वारा मारा गया है।1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-समीपस्थ ग्राम नगतरा निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित कृषक श्री रामबाबू पटेल द्वारा अपने ग्राम में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कन्या भोज में ग्राम की समस्त संप्रदाय की कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान भोजन कराए गए तथा दक्षिणा भी प्रदान की गई। भंडारा एवं कन्या भोज संपन्न होने के पश्चात आपके परिजन सर्वश्री कुलदीप पटेल, पवनदीप पटेल, जयदीप पटेल एवं डॉक्टर जयंत जायसवाल ने भोजन प्रसादी वितरित कर पुण्य कार्य किया।1
- श्याम गांव के हालात सरपंच सचिव की लापरवाही1
- Post by Satyanarayan D. panwar3
- नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश में बीयर का संकट बढ़ता जा रहा है। बीयर का सीमित स्टॉक होने की वजह से आबकारी विभाग ने अन्य राज्यों में बीयर के निर्यात पर रोक लगा दी है। शराब के प्रीमियम ब्रांड का स्टॉक भी सीमित है। इसके साथ ही प्रदेश में नई शराब दुकानों के संचालन के शुरुआती दिनों में ही सप्लाई और बिलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि प्रीमियम ब्रांड्स के बिना दुकान चलाना लगभग असंभव है, लेकिन इन कंपनियों के लोकप्रिय ब्रांड्स की बिलिंग ही शुरू नहीं हो पाई है। ठेकेदारों का आरोप है कि आबकारी विभाग समय पर माल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, जिसके कारण कई दुकानों में शुरुआती दिनों से ही बेचने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद नहीं है। ऐसे में ठेकेदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दुकान में माल ही नहीं होगा, तो वे करोड़ों रुपये की आबकारी ड्यूटी कैसे जमा करेंगे। स्थिति यह है कि आठ से 10 दिन केवल स्टॉक उपलब्ध कराने में ही निकल सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में बीयर सीजन का पीक पीरियड होता है। यदि इस दौरान दुकानों पर बीयर और प्रीमियम ब्रांड्स उपलब्ध नहीं हुए, तो ठेकेदारों को शुरुआती चरण में ही भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, यही एक बड़ा कारण है कि कई स्थानों पर ठेके उठाने को लेकर उत्साह कम दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का कहना है कि सप्लाई, बिलिंग और ब्रांड उपलब्धता जैसे बुनियादी मुद्दे ठेका आवंटन से पहले ही अंतिम रूप से तय कर लिए जाने चाहिए थे। वही नर्मदा पुरम जिले संभाग में हुए नए शराब के टेक के बाद शराब दुकानों पर शराब लेने आ रहे लोगों को एक तो इस बात की समस्या हो रही है कि शराब के रेट काफी ज्यादा बढ़ गए हैं वहीं दूसरी ओर शराब ठेकेदारों द्वारा शराब दुकानों पर ही शराब पिलाने का काम भी किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। अब देखना यह है कि आखिरकार शराबी दुकानों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों को प्रशासनिक अधिक भुगतान के कारण क्या यह सही है शराब दुकानों के आसपास शराब पीने की जमघट ऐसी लग रही है जैसे मानो यहां पर कोई मेला का आयोजन हो रहा है ।1