logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपनों को नशे से मत हारने दो : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट इंस्पेक्टर मनोज सांगवान भिवानी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट की टीम ने वी.आई.पी. सेक्टर सी. सै. स्कूल, असालवास मेहरोता में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंस्पेक्टर मनोज सांगवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्यूरो का कार्य केवल नशा तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बीच जाकर विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक करना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शुरुआत से ही नशे के दुष्परिणामों की सही जानकारी दी जाए, तो उन्हें इस बुराई से दूर रखने में काफी मदद मिल सकती है। सपनों को नशे से बचाने का दिया संदेश इंस्पेक्टर मनोज सांगवान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के मन में भविष्य को लेकर कोई न कोई सपना होता है। कोई खिलाड़ी बनना चाहता है तो कोई अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक या किसी अन्य क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहता है। नशा व्यक्ति के इन्हीं सपनों को धीरे-धीरे भीतर से खोखला कर देता है। उन्होंने सरल उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को समय रहते कीड़ों से बचाया जाए तो वह मजबूत होकर बड़ा पेड़ बनता है, उसी प्रकार बचपन से ही नशे से दूरी बनाए रखने वाला युवा अपने भविष्य को मजबूत और उज्ज्वल बना सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने सपनों को नशे के कारण कभी हारने न दें। नशे की पेशकश होने पर तुरंत करें सूचना इंस्पेक्टर सांगवान ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का सेवन करता है, नशीले पदार्थ बेचता है या किसी को नशे की पेशकश करता है, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, अध्यापकों या संबंधित विभाग को दें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जागरूकता संबंधी जानकारी सुनी तथा सवाल-जवाब में भाग लिया। अधिकारियों ने बच्चों को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। हेल्पलाइन पर दें नशे से जुड़ी सूचना हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी अथवा किसी भी प्रकार के अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। ब्यूरो ने बताया कि टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933, एचएसएनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508, एनसीबी मानस पोर्टल पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

48 min ago
user_Rajesh Bisht
Rajesh Bisht
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
48 min ago
f414142d-5cdc-40ac-803e-459974030f20

More news from हरियाणा and nearby areas
  • छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    1
    छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    1
    #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
#HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    user_BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस ​Charkhi Dadri Fake Kidnapping ​Samaspur Charkhi Dadri News ​152 D Highway News ​Charkhi Dadri Crime News ​Fake Kidnapping Case Haryana ​Samaspur Kidnapping Drama ​Haryana Police Action Charkhi Dadri ​152D Highway Kidnapping Truth ​Charkhi Dadri Latest News Today ​Samaspur Village News ​ #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate
    1
    Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस
Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस
​Charkhi Dadri Fake Kidnapping
​Samaspur Charkhi Dadri News
​152 D Highway News
​Charkhi Dadri Crime News
​Fake Kidnapping Case Haryana
​Samaspur Kidnapping Drama
​Haryana Police Action Charkhi Dadri
​152D Highway Kidnapping Truth
​Charkhi Dadri Latest News Today
​Samaspur Village News
​
#CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate
    user_दादरी निर्भीक दर्पण
    दादरी निर्भीक दर्पण
    दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • 27 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    1
    27 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • विधानसभा गेट पर विधायकों को रोकना असंवैधानिक, सरकार सवालों से भाग रही: भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा गेट पर विधायकों को रोकना असंवैधानिक, सरकार सवालों से भाग रही: भूपेंद्र हुड्डा
    1
    विधानसभा गेट पर विधायकों को रोकना असंवैधानिक, सरकार सवालों से भाग रही: भूपेंद्र हुड्डा
विधानसभा गेट पर विधायकों को रोकना असंवैधानिक, सरकार सवालों से भाग रही: भूपेंद्र हुड्डा
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    48 min ago
  • पुलिस ने बचा लिया... वरना देखिए 3 पंजाबी हिमाचल के क्या कर रहे थे
    1
    पुलिस ने बचा लिया... वरना देखिए 3 पंजाबी हिमाचल के क्या कर रहे थे
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Electrician महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे
    1
    #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे 
#नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे
    user_BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • व्यापारियों से मारपीट के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।
    1
    व्यापारियों से मारपीट के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.