स्वामी आत्मानंद स्कूल गनियारी में किया साइकिल वितरण किया* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *स्वामी आत्मानंद स्कूल गनियारी में किया साइकिल वितरण* खरोरा - दिनांक 1 अगस्त 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी/इंग्लिश मीडियम स्कूल गनियारी में कक्षा नवमी के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्र के जनपद सदस्य शिवशंकर वर्मा उपस्थित थे उनके द्वारा छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा पढ़ाई को बिना समस्या के बिना रोक-टोक के करने तथा बच्चों के स्कूल आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े जिसके लिए साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती के. एल.टोप्पो, ग्राम के सरपंच संतोषी राजेंद्र निर्मलकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष यशवंत वर्मा, जीवराखन साहू, बिहारी साहू, श्यामलाल साहू, परदेशी साहू, घनेन्द्र वर्मा, राजेंद्र साहू, ऋतु वर्मा, मेनुका साहू,दिलेश्वर वर्मा, भागीरथी वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा सहित स्कूल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे
स्वामी आत्मानंद स्कूल गनियारी में किया साइकिल वितरण किया* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *स्वामी आत्मानंद स्कूल गनियारी में किया साइकिल वितरण* खरोरा - दिनांक 1 अगस्त 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी/इंग्लिश मीडियम स्कूल गनियारी में कक्षा नवमी के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना
अंतर्गत साइकिल का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्र के जनपद सदस्य शिवशंकर वर्मा उपस्थित थे उनके द्वारा छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा पढ़ाई
को बिना समस्या के बिना रोक-टोक के करने तथा बच्चों के स्कूल आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े जिसके लिए साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती के. एल.टोप्पो, ग्राम
के सरपंच संतोषी राजेंद्र निर्मलकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष यशवंत वर्मा, जीवराखन साहू, बिहारी साहू, श्यामलाल साहू, परदेशी साहू, घनेन्द्र वर्मा, राजेंद्र साहू, ऋतु वर्मा, मेनुका साहू,दिलेश्वर वर्मा, भागीरथी वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा सहित स्कूल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे
- प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में मनाया गया विज्ञान दिवस* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विज्ञान दिवस* खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में भारतीय विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार कोसले (व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम देवांगन (शिक्षक) एवं भारत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा रसायन विज्ञान के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वीणा वर्मा ने प्रथम, साहिल कुमार देवांगन ने द्वितीय तथा चेतना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सौरमंडल, डीएनए संरचना, मानव शरीर, तंत्रिका तंत्र, ज्वालामुखी, पवन चक्की, उत्सर्जन तंत्र, कोशिका सहित विभिन्न विषयों पर लगभग 50 मॉडल एवं 30 चार्ट प्रदर्शित किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में गर्भाशय की संरचना मॉडल के लिए तृप्ति देवांगन एवं खुशी देवांगन (कक्षा 12वीं) प्रथम, डीएनए संरचना मॉडल के लिए ढालनी वर्मा एवं जानवी देवांगन (कक्षा 12वीं) द्वितीय तथा मानव शरीर एवं हृदय की संरचना मॉडल के लिए विद्या देवांगन, रीमा देवांगन, उर्वशी वर्मा, साधना देवांगन, आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- शिक्षा के मंदिर में कथित शराबखोरी! स्कूल कार्यालय में दो शिक्षक मिले, पत्रकारों से अभद्रता का आरोप मैनपुर/गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया टीम के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से शराब का सेवन करते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे। आरोप है कि दोनों शिक्षक नशे की हालत में थे और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी नहीं कर रहे थे। वहीं, सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही सच्चाई स्पष्ट होगी, लेकिन आरोप सही पाए गए तो यह स्कूल अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करेगा।1
- Post by गोविन्द राम1
- आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।1
- छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews1
- एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- सिमगा जनपद पंचायत में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन, सीईओ पर कार्यालय छोड़ने का आरोप सिमगा। जनपद पंचायत सिमगा में शिवसेना पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सी.पी. मनहरे कार्यालय छोड़कर चले गए। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय के दोनों मुख्य गेट बंद रहे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अधिकारी एवं कर्मचारी बाउंड्री वॉल फांदकर कार्यालय के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दिए। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार, कई लोगों ने सीईओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ से दूरभाष पर चर्चा की गई। जिला सीईओ के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। तहसीलदार के साथ प्रदर्शनकारियों की छह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शिवसेना नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।2