अमेठी में पानी पूरी विक्रेता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अमेठी में पानी पूरी विक्रेता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर
पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- अमेठी जिले में हुई युवती हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर । “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में उपयोग हुए चाकू और मृतका का मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान अमिता देवी (24) निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के भाई ओमप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सनोज (20) और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान और बातचीत थी। लेकिन हाल के दिनों में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस पूछताछ में सनोज ने खुलासा किया कि उसे मृतका के फोन के “व्यस्त” रहने पर शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गया। इसी शक ने उसे इतना उकसाया कि उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दरअसल 14 अप्रैल की रात आरोपी सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से उसका साथी दुर्गेश्वरी मौजूद था। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अमिता के शोर मचाने पर सनोज ने उसका मुंह दबा दिया उसके दोस्त दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए इसके बाद सनोज ने चाकू से अमिता का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 16 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिसअधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और शक के चलते की गई सुनियोजित हत्या का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्सा किस हद तक इंसान को अंधा बना सकता है।4
- मामूली विवाद में पुत्र ने पिता और भयहू को पीट कर किया घायल रेफर अमेठी स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई गुरुवार की सुबह दोपहर में श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी जिसको लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बकरी जब पानी पी रही थी उसी समय सन्तराम के परिजन बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ के यहां उलाहना देने गई इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी इनके ससुर रामचरन जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया इसके अतिरिक्त दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आईं डॉक्टर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी3
- अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना चतुरीपुर मऊ गांव की है, जहां 14 अप्रैल की देर रात अमिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 15 अप्रैल की सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर नहर किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सनोज को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। बाद में उसके साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि सनोज और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। सनोज कुछ समय से फरीदाबाद में रह रहा था, लेकिन 11 अप्रैल को गांव लौटा था। इस दौरान उसे मृतका के फोन पर व्यस्त रहने को लेकर शक हुआ, जिससे नाराज होकर उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 14 अप्रैल की रात दोनों आरोपी युवती के घर के पास पहुंचे और फोन कर उसे बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर युवती द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज होकर सनोज ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए और सनोज ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ियों व बाग में स्थित कुएं के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए। इस पूरी कार्रवाई में गौरीगंज पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।2
- ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।3
- Post by Rakesh Rawat1
- थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ व आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए पुलिस-जन सहयोग को मजबूत कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के संबंध में-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।1
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।4