logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा: हथियारों से लैस पांच आरोपी दबोचे गए, कार से मिला कारतूसों का जखीरा मधेपुरा के चौसा से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देशी कट्टा और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। खास बात ये है कि हथियारों को बेहद शातिराना अंदाज में कार के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर, कटिहार और मधेपुरा जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि नौगछिया की तरफ से एक सफेद रंग की कार में पांच लोग चौसा की ओर आ रहे हैं। सूचना थी कि ये लोग भटगामा पहुंचने के बाद किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और तत्काल कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई। पुलिस निरीक्षक सह चौसा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम, चौसा थाना पुलिस और सशस्त्र बल को शामिल करते हुए विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद बाबा विशु कॉलेज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान भटगामा की तरफ से तेज रफ्तार में आती एक सफेद रंग की कार पुलिस के घेरे में आई। पुलिस ने कार को रोक लिया। कार के अंदर पांच लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी रवि सिंह और सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह, बिहपुर निवासी मनीष कुमार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र निवासी कुमार मनीष और मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र निवासी पंकज मुनि के रूप में हुई। पुलिस ने पहले कार में सवार सभी लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पंकज मुनि के पास से 14 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन मिले। वहीं रवि सिंह के पास से एक पुराना मोबाइल फोन और सन्नी कुमार के पास से ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी शुरू की। और यहीं से सामने आया हथियार छिपाने का शातिर तरीका। पुलिस के मुताबिक कार के स्टेयरिंग के बाईं तरफ डैशबोर्ड में लगे एलईडी हिस्से को हटाकर जांच की गई। अंदर कपड़े में लपेटकर दो देशी कट्टे और 25 जिंदा कारतूस छिपाकर रखे गए थे। हथियार और कारतूस बरामद होते ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस, 14 हजार रुपये नकद, एक सफेद रंग की कार और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथ चक निवासी रवि सिंह और सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ निवासी मनीष कुमार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के इंदिरा निवासी कुमार मनीष और मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी निवासी पंकज मुनि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पंकज मुनि का पहले से भी आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। वहीं बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल चौसा पुलिस की कार्रवाई को बड़ी आपराधिक घटना को टालने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही है। बाइट --आशीष राज प्रभारी सीडीपीओ उदाकिशुनगंज मधेपुरा

1 day ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
1 day ago

मधेपुरा में वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा: हथियारों से लैस पांच आरोपी दबोचे गए, कार से मिला कारतूसों का जखीरा मधेपुरा के चौसा से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देशी कट्टा और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। खास बात ये है कि हथियारों को बेहद शातिराना अंदाज में कार के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर, कटिहार और मधेपुरा जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि नौगछिया की तरफ से

एक सफेद रंग की कार में पांच लोग चौसा की ओर आ रहे हैं। सूचना थी कि ये लोग भटगामा पहुंचने के बाद किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और तत्काल कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई। पुलिस निरीक्षक सह चौसा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम, चौसा थाना पुलिस और सशस्त्र बल को शामिल करते हुए विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद बाबा विशु कॉलेज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान भटगामा की तरफ से तेज रफ्तार में आती एक सफेद रंग की कार पुलिस के घेरे में आई। पुलिस ने कार को रोक लिया। कार के अंदर पांच लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी रवि सिंह और सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह, बिहपुर निवासी मनीष कुमार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना

क्षेत्र निवासी कुमार मनीष और मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र निवासी पंकज मुनि के रूप में हुई। पुलिस ने पहले कार में सवार सभी लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पंकज मुनि के पास से 14 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन मिले। वहीं रवि सिंह के पास से एक पुराना मोबाइल फोन और सन्नी कुमार के पास से ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी शुरू की। और यहीं से सामने आया हथियार छिपाने का शातिर तरीका। पुलिस के मुताबिक कार के स्टेयरिंग के बाईं तरफ डैशबोर्ड में लगे एलईडी हिस्से को हटाकर जांच की गई। अंदर कपड़े में लपेटकर दो देशी कट्टे और 25 जिंदा कारतूस छिपाकर रखे गए थे। हथियार और कारतूस बरामद होते ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस, 14 हजार रुपये नकद, एक सफेद रंग की कार

और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथ चक निवासी रवि सिंह और सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ निवासी मनीष कुमार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के इंदिरा निवासी कुमार मनीष और मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी निवासी पंकज मुनि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पंकज मुनि का पहले से भी आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। वहीं बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल चौसा पुलिस की कार्रवाई को बड़ी आपराधिक घटना को टालने की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन की जांच कर रही है। बाइट --आशीष राज प्रभारी सीडीपीओ उदाकिशुनगंज मधेपुरा

More news from बिहार and nearby areas
  • नदी में उफान आने से दर्जनों किसान के खेतों में लगा धान का फ़सल डूबा सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित कुचेहिया नदी में पानी का उफान आ जाने से दर्जनों किसान के खेतों में लगा धान का फसल बर्बाद हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की लगातार भारी बारिश के कारण नदी में पानी भर गया और नदी की गहराई कम होने के कारण खेतों में पानी भर गया है जिससे धान का फसल बर्बाद हो गया है। इसके अलावा पंचायत के जन प्रतिनिधि ने भी बताया की यह बहुत पुराना नदी है जिसका साफ सफाई अब तक नहीं हुआ है जिससे नदी धीरे धीरे मिट्टी से भर गया है ऐसे में अगर नदी की साफ सफाई हो जाती है तो पानी का निकासी हो जाएगा और किसान के खेतों में लगा फसल बर्बाद होने से बच जाएगा।
    1
    नदी में उफान आने से दर्जनों किसान के खेतों में लगा धान का फ़सल डूबा 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित कुचेहिया नदी में पानी का उफान आ जाने से दर्जनों किसान के खेतों में लगा धान का फसल बर्बाद हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की लगातार भारी बारिश के कारण नदी में पानी भर गया और नदी की गहराई कम होने के कारण खेतों में पानी भर गया है जिससे धान का फसल बर्बाद हो गया है। इसके अलावा पंचायत के जन प्रतिनिधि ने भी बताया की यह बहुत पुराना नदी है जिसका साफ सफाई अब तक नहीं हुआ है जिससे नदी धीरे धीरे मिट्टी से भर गया है ऐसे में अगर नदी की साफ सफाई हो जाती है तो पानी का निकासी हो जाएगा और किसान के खेतों में लगा फसल बर्बाद होने से बच जाएगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • z s life line hospital and hm physiotherapy ke सौजन्य से शिविर लगाया गया था
    1
    z s life line hospital  and hm physiotherapy  ke सौजन्य से शिविर लगाया गया था
    user_ऋतिक कुमार रौशन
    ऋतिक कुमार रौशन
    Physiotherapy Center बनमा इटहरी, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा राज-राजेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगाजल से हुआ जलाभिषेक
    1
    सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा राज-राजेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगाजल से हुआ जलाभिषेक
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    10 hrs ago
  • “बघवा की जनता पूछ रही है—वोट दे दिया, अब पुल कब दोगे?” “वोट हमारा, सरकार आपकी—फिर पुल की जिम्मेदारी किसकी? बघवा के ग्रामीणों का विधायक डॉ. गौतम कृष्ण और सांसद दिनेश चंद्र यादव से सवाल”
    1
    “बघवा की जनता पूछ रही है—वोट दे दिया, अब पुल कब दोगे?”
“वोट हमारा, सरकार आपकी—फिर पुल की जिम्मेदारी किसकी? बघवा के ग्रामीणों का विधायक डॉ. गौतम कृष्ण और सांसद दिनेश चंद्र यादव से सवाल”
    user_Nafees Ahmad AIMIM
    Nafees Ahmad AIMIM
    Local News Reporter महिषी, सहरसा, बिहार•
    21 hrs ago
  • # प्रेस विज्ञप्ति **समाहरणालय, खगड़िया** **दिनांक : 11 अगस्त, 2026** ## विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित **खगड़िया, 11 अगस्त 2026।** विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खेल भवन, खगड़िया के प्रांगण में जिला स्तरीय **‘पंच सम्मेलन’** का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद, खगड़िया की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, खगड़िया एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के उद्देश्यों, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के निर्माण एवं अनुमोदन, परिवारों के पंजीकरण तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों की योजना तैयार करने, स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी एवं परिसंपत्तियों के रखरखाव, विभिन्न योजनाओं के अभिसरण, कार्यों में पारदर्शिता, शिकायतों के समाधान, सामाजिक जवाबदेही एवं सामाजिक अंकेक्षण सहित अधिनियम के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि योजना के तहत केंद्र एवं राज्य के बीच फंड शेयरिंग का अनुपात **60:40** है। राज्य सरकारें खेती के बुआई एवं कटाई के महत्वपूर्ण समय के दौरान कुल 60 दिनों की ऐसी अवधि अधिसूचित कर सकेंगी, जिसमें योजना के तहत कार्य नहीं कराया जाएगा। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर समितियों के गठन का प्रावधान है। विकास के मानकों के आधार पर ग्राम पंचायतों का तीन श्रेणियों में वर्गीकरण तथा प्रधानमंत्री गतिशक्ति के अनुरूप एकीकृत विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के निर्माण की जानकारी भी दी गई। साथ ही प्रशासनिक व्यय की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किए जाने के प्रावधान से भी अवगत कराया गया। प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी द्वारा बताया गया कि **विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 दिनांक 01 जुलाई 2026 से प्रभावी है।** इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप **125 दिनों के रोजगार की गारंटी** प्रदान करने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की पहचान, योजना निर्माण तथा स्वीकृत कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को योजना निर्माण, क्रियान्वयन, निगरानी, परिसंपत्तियों के रखरखाव, पारदर्शिता एवं सामाजिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिनियम एवं योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर श्री मनीश कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, खगड़िया द्वारा दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सहित सभी प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखियागण ने सम्मेलन को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की तथा जिला प्रशासन की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। विस्तृत प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण के दौरान विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त श्री राम अकबाल पंडित, प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी; श्री रनिश कुमार, जिला वित्त प्रबंधक, डीआरडीए; श्री अमन कुमार सिन्हा, सहायक अंकेक्षक, डीआरडीए; श्री रंजीत कुमार, युवा पेशेवर तथा श्री रवि रंजन, कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी, प्रखंड बेलदौर द्वारा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। सम्मेलन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अधिनियम के प्रावधानों, उनकी भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधि-प्रशासन समन्वय को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    # प्रेस विज्ञप्ति
**समाहरणालय, खगड़िया**
**दिनांक : 11 अगस्त, 2026**
## विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित
**खगड़िया, 11 अगस्त 2026।** विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खेल भवन, खगड़िया के प्रांगण में जिला स्तरीय **‘पंच सम्मेलन’** का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद, खगड़िया की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, खगड़िया एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के उद्देश्यों, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के निर्माण एवं अनुमोदन, परिवारों के पंजीकरण तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों की योजना तैयार करने, स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी एवं परिसंपत्तियों के रखरखाव, विभिन्न योजनाओं के अभिसरण, कार्यों में पारदर्शिता, शिकायतों के समाधान, सामाजिक जवाबदेही एवं सामाजिक अंकेक्षण सहित अधिनियम के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि योजना के तहत केंद्र एवं राज्य के बीच फंड शेयरिंग का अनुपात **60:40** है। राज्य सरकारें खेती के बुआई एवं कटाई के महत्वपूर्ण समय के दौरान कुल 60 दिनों की ऐसी अवधि अधिसूचित कर सकेंगी, जिसमें योजना के तहत कार्य नहीं कराया जाएगा। अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर समितियों के गठन का प्रावधान है। विकास के मानकों के आधार पर ग्राम पंचायतों का तीन श्रेणियों में वर्गीकरण तथा प्रधानमंत्री गतिशक्ति के अनुरूप एकीकृत विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के निर्माण की जानकारी भी दी गई। साथ ही प्रशासनिक व्यय की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किए जाने के प्रावधान से भी अवगत कराया गया।
प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी द्वारा बताया गया कि **विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 दिनांक 01 जुलाई 2026 से प्रभावी है।** इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप **125 दिनों के रोजगार की गारंटी** प्रदान करने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की पहचान, योजना निर्माण तथा स्वीकृत कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को योजना निर्माण, क्रियान्वयन, निगरानी, परिसंपत्तियों के रखरखाव, पारदर्शिता एवं सामाजिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिनियम एवं योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर श्री मनीश कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, खगड़िया द्वारा दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सहित सभी प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखियागण ने सम्मेलन को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की तथा जिला प्रशासन की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
विस्तृत प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण के दौरान विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त श्री राम अकबाल पंडित, प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी; श्री रनिश कुमार, जिला वित्त प्रबंधक, डीआरडीए; श्री अमन कुमार सिन्हा, सहायक अंकेक्षक, डीआरडीए; श्री रंजीत कुमार, युवा पेशेवर तथा श्री रवि रंजन, कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी, प्रखंड बेलदौर द्वारा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
सम्मेलन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अधिनियम के प्रावधानों, उनकी भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधि-प्रशासन समन्वय को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 min ago
  • हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु। गोगरी। गोगरी पंचायत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी की आराधना की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे हुई। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार 24 घंटे तक चलेगा और बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे इसका समापन किया जाएगा। अखंड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बारी-बारी से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। साथ ही भक्ति गीतों और धार्मिक जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है। हनुमान चालीसा पाठ में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान परिसर में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विकास चंद्र मिश्रा, अनूप सौरभ, राकू उपाध्याय, बिट्टू मिश्रा, सानु मिश्रा सहित कई श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे के इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर भी श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।
    1
    हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।
गोगरी। गोगरी पंचायत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी की आराधना की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे हुई। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार 24 घंटे तक चलेगा और बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे इसका समापन किया जाएगा। अखंड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बारी-बारी से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। साथ ही भक्ति गीतों और धार्मिक जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है।
हनुमान चालीसा पाठ में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विकास चंद्र मिश्रा, अनूप सौरभ, राकू उपाध्याय, बिट्टू मिश्रा, सानु मिश्रा सहित कई श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे के इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर भी श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    45 min ago
  • Post by Press Reporter
    1
    Post by Press Reporter
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • लड़की से लड़का बनने का जो मामला सामने आया है पुलिस का संज्ञान में आया जो कि पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है
    1
    लड़की से लड़का बनने का जो मामला सामने आया है पुलिस का संज्ञान में आया जो कि पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.