logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य* *सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य* *श्रम आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने पनकी में परखी तैयारियां, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर रहेगा विशेष फोकस* कानपुर नगर। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सितंबर के मध्य में पनकी औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिवसीय वृहद श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 10 हजार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए श्रमिकों का पहले से पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि उनकी संख्या के अनुरूप चिकित्सकों और जांच संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश सौम्या अग्रवाल ने साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र पनकी स्थित आईआईए भवन और समीप स्थित ईएसआईसी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद आईआईए भवन में औद्योगिक संगठनों, श्रम विभाग और ईएसआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई। श्रम आयुक्त ने कहा कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, 2020 में कारखानों में 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित स्वास्थ्य मेला इस व्यवस्था को लेकर सेवायोजकों और श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक श्रमिकों का मेले से पहले पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने अपर श्रमायुक्त स्तर से पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत श्रमिकों की संख्या के आधार पर चिकित्सकों, जांच सुविधाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। तीन दिवसीय मेले में 10 हजार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखते हुए विभागीय अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों को समन्वय के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए गए। श्रम आयुक्त ने ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा को मेले की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मेले में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ श्रमिकों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं सुविधाओं को भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। आईआईए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने आयोजन में औद्योगिक संगठन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्रम आयुक्त ने कहा कि मेले में आने वाले श्रमिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को केंद्र में रखकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक श्रमिक बेहतर कार्य वातावरण और उत्पादकता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निरीक्षण एवं बैठक में अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र शमीम अख्तर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा, आईआईए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, उप निदेशक कारखाना सचिन यादव, डॉ. गायत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

49 min ago
user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
49 min ago
0298f808-6b99-4972-b566-238e3c836a8e

*सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य* *सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य* *श्रम आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने पनकी में परखी तैयारियां, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर रहेगा विशेष फोकस* कानपुर नगर। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सितंबर के मध्य में पनकी औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिवसीय वृहद श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 10 हजार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए श्रमिकों का पहले से पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि उनकी संख्या के अनुरूप चिकित्सकों और जांच संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश सौम्या अग्रवाल ने साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र पनकी स्थित आईआईए भवन और समीप स्थित ईएसआईसी चिकित्सालय

64e83864-2177-432d-89b3-d8ed268777f2

का निरीक्षण किया। इसके बाद आईआईए भवन में औद्योगिक संगठनों, श्रम विभाग और ईएसआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई। श्रम आयुक्त ने कहा कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, 2020 में कारखानों में 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित स्वास्थ्य मेला इस व्यवस्था को लेकर सेवायोजकों और श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक श्रमिकों का मेले से पहले पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने अपर श्रमायुक्त स्तर से पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत श्रमिकों की संख्या के आधार पर चिकित्सकों, जांच सुविधाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। तीन दिवसीय मेले में 10 हजार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखते हुए विभागीय अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों को समन्वय के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए गए। श्रम

4ecd1cd9-8687-4328-8a20-8b891b9bec78

आयुक्त ने ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा को मेले की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मेले में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ श्रमिकों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं सुविधाओं को भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। आईआईए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने आयोजन में औद्योगिक संगठन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्रम आयुक्त ने कहा कि मेले में आने वाले श्रमिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को केंद्र में रखकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक श्रमिक बेहतर कार्य वातावरण और उत्पादकता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निरीक्षण एवं बैठक में अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र शमीम अख्तर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा, आईआईए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, उप निदेशक कारखाना सचिन यादव, डॉ. गायत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा। रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 6 महीने से गायब 611 मोबाइल फोन बरामद। जीआरपी की 16 टीमों ने यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बरामद किए। मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो चेहरे पर खुशी नजर आई। रक्षाबंधन पर बहनों ने जीआरपी का आभार जताया। #Kanpur #GRP #KanpurCentral #RakshaBandhan #MobileRecovery
    1
    कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज 
रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा।
रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा।
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
6 महीने से गायब 611 मोबाइल फोन बरामद। जीआरपी की 16 टीमों ने यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बरामद किए। मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो चेहरे पर खुशी नजर आई। रक्षाबंधन पर बहनों ने जीआरपी का आभार जताया।
#Kanpur #GRP #KanpurCentral #RakshaBandhan #MobileRecovery
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids
    1
    Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids


Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Stationery Shop कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे। आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
    1
    आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • NH 35 mein tahsil nauvi Kareeb 20 sadak mein gaddha hone ke sambandh mein jal bharav AVN durghatna tahsil Mau jila chitrkut Uttar Pradesh janhit mein jari
    2
    NH 35 mein tahsil nauvi Kareeb 20 sadak mein gaddha hone ke sambandh mein jal bharav AVN durghatna
tahsil Mau jila chitrkut Uttar Pradesh janhit mein jari
    user_Rajkumar
    Rajkumar
    Security Guard Kanpur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत कुमार, अनुभाग प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वितरित किए गए। जीआरपी की 16 टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 611 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों और अन्य लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।
    4
    *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए*
*रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए*
कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत कुमार, अनुभाग प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वितरित किए गए।
जीआरपी की 16 टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 611 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों और अन्य लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *खेत में एयरक्राफ्ट गिरने से इंस्ट्रक्टर समेत ट्रेनी पायलट की मौत जाँच में जुटी टीम* कानपुर:-गंगा बैराज क़े निकट कटरी शंकरपुर में एयरक्राफ्ट गिरने से अफरा तफरी मच गयीं।सूचना पर पहुंची पुलिस नें एयरक्राफ्ट में फंसे दो लोगों का रेसक्यू करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों नें दम तोड़ दिया।पुलिस कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे. सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे.इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.कम‍िश्नर ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.
    1
    *खेत में एयरक्राफ्ट गिरने से इंस्ट्रक्टर समेत ट्रेनी पायलट की मौत जाँच में जुटी टीम*
कानपुर:-गंगा बैराज क़े निकट कटरी शंकरपुर में एयरक्राफ्ट गिरने से अफरा तफरी मच गयीं।सूचना पर पहुंची पुलिस नें  एयरक्राफ्ट में फंसे दो लोगों का रेसक्यू करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों नें दम तोड़ दिया।पुलिस कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे.  सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे.इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.कम‍िश्नर ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.
    user_AKASH RAWAT
    AKASH RAWAT
    Local News Reporter Kanpur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया
    1
    Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु
गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु
गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा
जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर व्यूरो रिपोर्ट एवियशन ट्रेंनिंग सेंटर विमान हादसे में दो लोगों की मौत
    1
    कानपुर व्यूरो रिपोर्ट एवियशन ट्रेंनिंग सेंटर विमान हादसे में दो लोगों की मौत
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.