Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदेश के बैगा आदिवासी,30 साल से खेती… फिर भी जमीन का पट्टा नहीं! 😡 भोपाल में बैगा आदिवासी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने खेती की जमीन के पट्टे देने के साथ-साथ 3 बच्चों की मौत पर मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग उठाई। अब सवाल है—इनकी मांगों पर प्रशासन कब करेगा फैसला? #भोपाल #बैगाआदिवासी #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BhopalNews #MPNews #Adivasi #TribalNews #आदिवासीआवाज #जमीनकापट्टा
HIGH NEWS LIVE
प्रदेश के बैगा आदिवासी,30 साल से खेती… फिर भी जमीन का पट्टा नहीं! 😡 भोपाल में बैगा आदिवासी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने खेती की जमीन के पट्टे देने के साथ-साथ 3 बच्चों की मौत पर मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग उठाई। अब सवाल है—इनकी मांगों पर प्रशासन कब करेगा फैसला? #भोपाल #बैगाआदिवासी #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BhopalNews #MPNews #Adivasi #TribalNews #आदिवासीआवाज #जमीनकापट्टा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 📍 लंदन, ब्रिटेन *आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में लंदन के बेंटले होटल में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया।* प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा— “मोहन भागवत, मैं हिंदू हूं, आप फासीवादी हैं। असली हिंदू लिंचिंग नहीं करते।” प्रदर्शनकारियों ने भागवत के खिलाफ “शर्म करो” जैसे नारे भी लगाए और मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर सवाल उठाए।1
- आज भोपाल निवास में गंज बासौदा के बेटे एवं बाल कलाकार सात्विक शर्मा से आत्मीय भेंट की। सात्विक ने नीम करोली बाबा की कहानी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शुभंकर का किरदार निभाकर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। इतनी कम उम्र में अभिनय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत प्रशंसनीय है। बेटे सात्विक, उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।1
- ये चंदा चोर कहाँ मिलेंगे?” बीजेपी दफ्तर, बलातकारी कहां मिलेंगे..का नाम लेते ही वायरल हुआ वीडियो, मचा सियासी बवाल 🔥 सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के दफ्तर का जिक्र करते हुए “चंदा चोर” को लेकर बयान दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आखिर पूरा मामला क्या है और किसने दिया यह बयान? देखिए पूरी खबर। #BJP #ViralVideo #PoliticalNews #MPNews #BreakingNews #ViralNews1
- *भोपाल में मास्टर प्लान लागू कराने को लेकर कल दिनांक 11/09/2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से रोशनपुरा चौराहे जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री पी सी शर्मा जी का 31 घंटों का उपवास जारी होगा। आप सभी से निवेदन है इस संघर्ष को शामिल हो।* #deepakgupta official1
- भोपाल भोपाल के कोलार में हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डीडीएक्स सिनेमा कोलार में फिल्म का विशेष शो जारी बीजेपी नेताओं के साथ फिल्म देख रहे सीएम सिनेमा संचालक अनिल गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत सीएम को अनिल गुप्ता ने भेंट की हनुमंत धाम की स्मारिका बाबा नीम करोरी के जीवन पर आधारित है फिल्म सीएम ने फिल्म को बताया बहुत अच्छा बोले धार्मिक फिल्में सभी को देखना चाहिए फिल्म से मिलती है लोगो की सेवा करने की प्रेरणा फिल्म को टैक्स फ्री करने के सवाल पर कहां अभी विचार कर रहे है विधायक रामेश्वर शर्मा,मेयर मालती रॉय और जिला अध्यक्ष रवींद्र यति के साथ दर्जनों बीजेपी नेता मौजूद4
- प्रेस विज्ञप्ति धर्म के नाम पर लूट के खिलाफ 20 अक्टूबर से "सनातन स्वाभिमान यात्रा" निकालेंगे दिग्विजय सिंह, गूगल फॉर्म जारी कर लोगों से जुड़ने की अपील दिनांक : 09 सितंबर 2026 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने धर्म के नाम पर लूट और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ के खिलाफ यात्रा का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने 20 अक्टूबर, 2026 को विजयादशमी के दिन उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि धर्म के नाम पर पारदर्शिता, सत्य और श्रद्धा की रक्षा तथा सामाजिक सद्भाव के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने यात्रा से जुड़ने को इच्छुक लोगों के लिए गूगल फॉर्म भी जारी किया है। सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर जारी वीडियो संदेश में दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम करोड़ों सनातनियों की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौर को याद करते हुए कहा कि 1988-89 में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू किए गए राम शिला पूजन अभियान में वैचारिक मतभेदों के बावजूद उन्होंने भी हिस्सा लिया था और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दिया था। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चंदे और चढ़ावे का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में करोड़ों रुपये के घपले की बात सामने आई है और चंदे तथा चढ़ावे के धन से निजी संपत्तियां और वाहन खरीदे जाने जैसे प्रकरण सामने आए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी आस्था के बिंदु और हमारी चढ़ोत्तरी को लूटा गया है, इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए गठित ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर भी चढ़ावे की लूट में शामिल हैं और पूरी सरकार चम्पत राय को बचाने में लगी हुई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और इसी भावना को लेकर उन्होंने शिवधाम (उज्जैन) से रामधाम (अयोध्या) तक "सनातन स्वाभिमान यात्रा" निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा का ध्येय वाक्य होगा "यतो धर्मस्ततो जयः"। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी और इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या दल का विरोध करना नहीं, बल्कि धर्म और आस्था के नाम पर कथित भ्रष्टाचार एवं लूट के खिलाफ जनजागरण करना है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि लोग धर्म के नाम पर हो रही लूट और अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं तो वे इस यात्रा से जुड़ें। यात्रा में सहभागिता के लिए उन्होंने एक गूगल फॉर्म भी जारी किया है, जिसके माध्यम से इच्छुक लोग अपना पंजीयन करा सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, मिलकर सनातन स्वाभिमान की इस यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रति, श्रीमान संपादक महोदय, सादर प्रकाशनार्थ। द्वारा कार्यालय श्री दिग्विजय सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।1
- भोपाल में प्रथम गणेश जी का भव्य आगमन, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा क्षेत्र भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रथम भगवान श्री गणेश जी का आगमन बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ हुआ। शगुन होटल के सामने पिछले कई वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश जी को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विराजमान किया जाता रहा है। आज भगवान श्री गणेश जी के आगमन के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्त पूरे जोश और उमंग के साथ भगवान गणेश जी को उनकी निर्धारित जगह तक लेकर पहुंचे। इसके बाद विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान गणेश जी के प्रति उनकी श्रद्धा देखते ही बन रही थी। महिलाएं, युवा और बच्चे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और भगवान गणेश जी से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।1
- भारत के परमाणु हथियारों पर बड़ा दावा! 190 से बढ़कर 225 तक हो सकती है संख्या? अमेरिकी रिपोर्ट में भारत की परमाणु क्षमता को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हैं और आने वाले वर्षों में संख्या 225 तक पहुंच सकती है। समुद्र आधारित परमाणु क्षमता को भी भारत के रणनीतिक ‘न्यूक्लियर कवच’ का अहम हिस्सा बताया गया है। ☢️🇮🇳1
- भोपाल अल्पना टॉकीज जमीन मामले में प्रशासन की कार्रवाई अब अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही है संबंधित पक्ष को प्रशासन की1