सरायकेला : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के तहत पात्र नागरिक समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त , सरायकेला खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों , विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के तहत पात्र होने पर समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निर्देशानुसार 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत ऐसे सभी नए मतदाता , जिनकी आयु 01 ,अक्टूबर को 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है अथवा इस पात्र नागरिक , जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं है , वे निर्धारित घोषणा -पत्र के साथ प्रपत्र -6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 05 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक पात्र नागरिक अपने संबंधित बीएलओ अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र -6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सभी पात्र नागरिक निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर अपने मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सुदृढता प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदाता के रूप में पंजीकरण पर निर्भर करती है। इसलिए सभी युवा ,शैक्षणिक संस्थान, स्वयंसेवी , संगठन सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची के नाम पर दर्ज करने के लिए प्रेरित करें तथा मतदाता जागरूकता को जन जन तक पहुंचने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार ,मित्रों एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सभी का समय पर मतदाता सूची में पंजीकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएगा।

- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सरायकेला-खरसावां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के साथ न्याय करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा नगर कमेटी, पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग करते हुए युवाओं को समयबद्ध न्याय दिलाने की अपील की। रवि गुप्ता शुरू ऐप न्यूज़ चैनल4
- JPSC/JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), पश्चिमी सिंहभूम के नेतृत्व में शनिवार को झारखंड में JPSC, JSSC, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में जिला मुख्यालय चाईबासा में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत गीता पेट्रोल पंप, कॉलेज मोड़ से हुई, जहां से कार्यकर्ता और छात्र समर्थक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।1
- TMH के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत, मोटापा और डायबिटीज मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा जमशेदपुर से स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी खबर। Tata Main Hospital (TMH) के डायबिटीज केयर सेंटर में 1 अगस्त से Obesity Clinic की शुरुआत की जा रही है। इस नई सुविधा के माध्यम से मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। अस्पताल का उद्देश्य बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसी ही Jamshedpur Breaking News, Jharkhand News, Health News और TMH की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले देखने के लिए Steel City Breaking News चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें। #Jamshedpur #TMH #ObesityClinic #Diabetes #HealthNews #JharkhandNews #BreakingNews #SteelCityBreakingNews #Shorts #YouTubeShorts1
- आभार कार्यक्रम, मंत्री दीपक बिरुवा और जिला के विधायक हुए शामिल। लाभुकों को 226 करोड़ की परिसम्पत्तियों का किया गया वितरण। चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में आज जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में झारखंड सरकार भू-राजस्व और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के साथ जिला के सभी विधायक शामिल हुए। मौके पर सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को 226 करोड़ की परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें मईया सम्मान योजना और पेंशन योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन ट्रांसफर, आवास योजना, छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में परिसर में लगाए गए कई स्टॉलों का मंत्री और विधायकों ने निरीक्षण किया। Byte - दीपक बिरुवा, भू-राजस्व और परिवहन मंत्री, झारखंड सरकार1
- जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सरायकेला -झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सरायकेला-खरसावां द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले सात वर्षों के दौरान कई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जानी चाहिए। ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में वर्ष 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एवं संबंधित सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग शामिल की गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, शंभू मंडल, ऋतिका मुखी, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, कृष्णा प्रधान, मनोहर दास, गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, विनय कंचन, सावन गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4