दादी प्रकाशमणि जी का 19वां पुण्य स्मृति दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व मनाया सीकरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपसेवा केंद्र ‘शिवशक्ति भवन’, सीकरी पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीया राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी का 19वां पुण्य स्मृति दिवस (विश्व बंधुत्व दिवस) एवं रक्षाबंधन का पावन पर्व भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा परमात्मा शिव बाबा को दिव्य भोग स्वीकार कराकर किया गया। इसके बाद उपस्थित साधकों को परमात्मा के महावाक्य सुनाए गए, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। ‘निमित्त, निर्माण और निर्मल वाणी’ की प्रतिमूर्ति थीं दादी जी सीकरी सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी पूनम दीदी जी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी जी ‘निमित्त, निर्माण और निर्मल वाणी’ की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि दादी जी ने संस्था का विशाल कार्यभार संभालते हुए भी स्वयं को कभी कर्ता नहीं माना और हमेशा ईश्वर के कार्य में निमित्त भाव से सेवा की। उन्होंने बताया कि दादी जी का स्वभाव अत्यंत नम्र एवं अहंकारमुक्त था। उनके संपर्क में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्नेह और अपनापन महसूस करता था। उनकी वाणी परमात्म ज्ञान से परिपूर्ण थी, जो निराश आत्माओं में भी आशा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी। पूनम दीदी जी ने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी के कुशल नेतृत्व, त्याग और सेवाभाव के कारण संस्था का विश्वभर में विस्तार हुआ और आज 140 से अधिक देशों में लाखों लोग राजयोग एवं पवित्र जीवन का अभ्यास कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भ्राता चंद्रशेखर सोनी जी ने दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दादी जी का जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है। नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर दिलाया संकल्प स्मृति दिवस के साथ रक्षाबंधन पर्व भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। राजयोगिनी पूनम दीदी जी ने सभी उपस्थित भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी की कलाई पर पवित्रता के प्रतीक रक्षा सूत्र बांधे गए तथा काम, क्रोध, मोह और लोभ जैसे विकारों का त्याग कर जीवन में पवित्रता एवं सकारात्मकता अपनाने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भाई-बहनों को परमात्मा को स्वीकार कराया गया पावन प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित रहे।

- गोवर्धन तहसील के गांव अड़ींग मैं चोरी करने वाले दो लडके जो गोवर्धन के रहनेवाले हैं नाबालिक बच्चे # उम्र भी कम नई पीढ़ी चोरी की #तलाश में निकलती है और अडिंग गांव में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ जाते हैं यह वीडियो बड़ी तेजी से इस समय वायरल हो रहा है बंद घरों और दुकानों में# चोरी करने वाले दो लड़के अड़ींग गांव रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़े वीडियो वायरल गोवर्धन तहसील# के अड़ींग गांव में चोरी करने वाले दो लड़के को आज रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया दोनों पकड़े गए लड़कों ने अपना पता भीमनगर गोवर्धन बताया है क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज ने तत्काल में संज्ञान लिया और जांच में जुट गए आरोपियों को हिरासत में लिया स्थानिक पुलिस जांच कर रही है1
- Post by Ajeeram Yogi3
- बैंकों में 5-डे बैंकिंग एवं PLI के भेदभाव को लेकर बैंक कर्मचारी-अधिकारी आक्रोशित, संघर्ष के रास्ते पर पहली कड़ी में 27 अगस्त को मथुरा में धरना-प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों में 5-डे बैंकिंग लागू करने में हो रही देरी तथा PLI (Performance Linked Incentive) में भेदभाव को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अब संघर्ष के रास्ते पर उतरने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में 27 अगस्त को मथुरा में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार एवं संबंधित पक्षों का ध्यान आकर्षित कर और न्यायपूर्ण समाधान की मांग की। यदि मांग नहीं मानी गयी तो बैंक कर्मचारी अधिकारी 11 सितंबर को एक दिन उसके बाद 28 29 30 सितंबर 3 दिन की 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की हैl प्रदर्शन को वामनजी चतुर्वेदी यतेंद्र गौतम लक्ष्मण सिंह शोभित वर्मा भूपेंद्र सिंह हितेंद्र सिंह उदित शर्मा जितेंद्र शर्मा प्रदीप अरुण यादव जया दीक्षित रोहित सारस्वत यश राज शर्मा फैजल अजीज के के पांडेय उमा खण्डेलवाल अरविंद त्रिपाठी पंकज प्रह्लाद राजकुमार अंकित सिंह धीरज सिंह सौरभ सिंह संजीव प्रमोद मिश्रा आदि ने संबोधित किया सभा का संचालन UFBU के संयोजक जगमोहन शर्मा ने किया1
- जमुना में जलस्तर बढ़ने से मथुरा में हाई अलर्ट, निकले एरिया में बाढ़ की संभावना आगरा हथिनीकुंड में जल स्तर बढ़ जाने से यमुना के 15 गेट खोल दिए गए हैं जिस कारण 65000 कुशक पानी मथुरा की ओर दौड़ा चला आ रहा है जो काफी चिंता का विषय बना हुआ है यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए यह बाढ़ का सबब बन सकता है हालांकि जिला प्रशासन इस और गंभीरता से ध्यान दे रहा है2
- रक्षाबंधन पर महंगाई की मार, बाजार में नहीं दिखी पहले जैसी चमक फरह- रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, लेकिन इस बार बाजार में वो रौनक नहीं दिख रही है जो हर साल दिखती थी। बाजार में रंग-बिरंगी राखियां तो सजी हैं, लेकिन महंगाई की वजह से ग्राहकों की जेब ढीली नहीं हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार राखी की कीमत में 20 से 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। पहले जो राखी 50 रुपये में मिलती थी, वही अब 70-80 रुपये में बिक रही है। मिठाई, कपड़े और गिफ्ट के दाम बढ़ने से लोग सिर्फ एक-दो राखी लेकर ही काम चला रहे हैं। बाजार में ग्राहक आ रहे हैं, दाम पूछ कर चले जा रहे हैं। दोपहर तक दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि हर साल इस समय तक आधा माल बिक जाता था, लेकिन इस बार अभी तक 30 प्रतिशत माल भी नहीं बिका है। खरीदार महिलाओं का कहना है कि घर का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है, ऊपर से त्योहार का खर्च। इसलिए इस बार सस्ती राखियां ही देखनी पड़ रही हैं।1
- ब्लैकमेलिंग ने तोड़ दी छात्रा की हिम्मत! सुसाइड करने पहुंची युवती को समाजसेवियों ने बचाया, SSP के दरबार में पहुंचा सनसनीखेज मामला मथुरा में एक बार फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है मथुरा। दुष्कर्म के कथित मामले और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान एक छात्रा की जिंदगी उस वक्त संकट में पड़ गई, जब वह आत्महत्या करने के इरादे से डैंपियर नगर पहुंच गई। गनीमत रही कि इसी दौरान समाजसेवी ममता गौतम और प्रदीप बनर्जी की नजर रोती-बिलखती युवती पर पड़ गई। दोनों ने तत्काल उसे संभाला और समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। इसके बाद समाजसेवियों ने पीड़िता का हाथ थामा और उसे लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के शिकायती पत्र के मुताबिक, संदीप उपाध्याय कभी उसके मकान में किराएदार के रूप में रहता था और पौरोहित्य का काम करता था। आरोप है कि आरोपी ने जरूरी काम के बहाने छात्रा को रुक्मिणी विहार स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से उससे पैसे वसूले गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके व्हाट्सऐप और ईमेल अकाउंट को हैक कर उसकी निजी जानकारी तक पहुंच बनाई गई। धमकियों से टूट गई युवती, उठाया बड़ा कदम पीड़िता के मुताबिक आरोपी और उसके परिजनों की ओर से मिल रही कथित धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का फैसला कर लिया। लेकिन डैंपियर नगर में समय रहते समाजसेवियों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। अब पीड़िता ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और घटना के तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।4
- बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले दो लड़के अड़ींग गांव में पकड़े, गोवर्धन तहसील के अड़ींग गांव में चोरी होने वाले दो लड़के को आज रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया दोनों पकड़े गए लड़कों ने अपना पता भीमनगर गोवर्धन बताया है1
- मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी मिसाल ट्रेन से घिसट रहे यात्री की बची जान मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी मिसाल चलती ट्रेन में चढ़ना यात्री को पड़ा भारी, पैर फिसलने से हुआ हादसा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगा यात्री मौके पर तैनात GRP हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने दिखाई बहादुरी सूझबूझ और तत्परता से यात्री को ट्रेन से दूर खींच लिया और GRP जवान की बहादुरी से यात्री की जान बच गई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टला, मौके पर मची अफरा-तफरी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यात्रियों ने हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार के साहस की जमकर सराहना की मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी चर्चा का विषय1
- 🚨 बछड़े को टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, सड़क किनारे तड़पता रहा मामला मथुरा जनपद के थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत बाद गांव के पास बरेली हाईवे पुल के नीचे एक अज्ञात वाहन ने गाय के बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृत बछड़े को उठाने के लिए काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति मौके पर पहुंचकर बछड़े को हटाने और जिम्मेदारों को सूचना देने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद मृत पशु को सड़क से हटाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच की मांग। #Mathura #MathuraNews #RefineryPolice #MathuraViralNews #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #BrijNews #RoadAccident #CowCalf #ViralNews #LatestNews #RPRNewsTV #ब्रजकीआवाज #मथुराखबर #वायरलवीडियो1