मध्य विद्यालय चिरैला में दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चिरैला में बुधवार को दीक्षांत समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को उनके प्रगति पत्रक एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोमनाथ ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगे की पढ़ाई मन लगाकर करने की प्रेरणा दी। वहीं वरीय शिक्षक राजीव कुमार एवं उपेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। समारोह का वातावरण उत्साह और खुशी से परिपूर्ण रहा।

- *रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, दो गिरफ्तार* अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली के आदेश के आलोक में गठित धावा दल द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण एवं वितरण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रजौली एवं रजौली थाना पुलिस के संयुक्त दल द्वारा ग्राम मुरहेना बाजार में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में मुरहेना बाजार मेन रोड के पूर्व दिशा स्थित एक निजी मकान में संचालित दुकान से कुल 07 घरेलू 14.2 किलोग्राम भरे हुए बी.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर तथा 40 घरेलू 14.2 किलोग्राम खाली एच.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार, पिता-राजेन्द्र साव, निवासी-मुरहेना, थाना-रजौली, जिला-नवादा बताया तथा स्वयं को दुकान का संचालक स्वीकार किया। इसके उपरांत धावा दल द्वारा मुरहेना बाजार मेन रोड के पश्चिम दिशा स्थित एक अन्य निजी मकान में संचालित दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ, पिता-मो० तबारक हुसैन, निवासी-मुरहेना, थाना-रजौली, जिला-नवादा बताया। उक्त दुकान से 03 घरेलू 14.2 किलोग्राम खाली एच.पी.सी.एल. कंपनी के सिलेंडर एवं एक पंजी बरामद किया गया, जिसमें कई लाभुकों का नाम एवं पता अंकित पाया गया। व्यक्ति से जब्त सिलेंडरों एवं पंजी के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उक्त मामले में विजय कुमार एवं शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-07 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by News Of Nawada1
- राधा स्वामी संगठन के नाम पर वाहन खरीद पर 40 प्रतिशत छूट का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है इस मामले को लेकर दर्जनों लोगों ने सिरदला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- कोडरमा। संतोष फुटबॉल अकादमी की छात्रा का बिरसा मुंडा अकादमी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर1
- #Koderma #jharkhandnews1
- नवादा में नया चीनी मिल की स्थापना #गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण #वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव में चिन्हित की गई है भूमि...!4
- Hii1
- #झारखंड न्यूज #कोडरमान्यूज़1