Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। कार्य के दौरान यहाँ एक मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी (PWD) के एक कर्मचारी की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। कार्य के दौरान यहाँ एक मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी (PWD) के एक कर्मचारी की मौत हो गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 📢 अब जनता पूछ रही है — "साहब, शिकायतें फाइलों में दबेंगी या सड़क से पानी भी निकलेगा?" 🚨 शर्मनाक! ग्राम पंचायत चन्द्रासा कलां की सड़कें बनीं तालाब, आखिर जिम्मेदार कौन? 🚨 🌧️ विकास के दावों की हकीकत देखिए! 📍 ग्राम पंचायत चन्द्रासा कलां, विकास खंड ईसानगर, जनपद लखीमपुर-खीरी में बरसात होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ⚠️ ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज रोज़ इस जलभराव की मार झेल रहे हैं। ❓क्या अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है? ❓क्या सिर्फ कागज़ों में ही विकास हो रहा है? ❓आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? 👉 जनता टैक्स देती है, लेकिन बदले में मिलती है बदहाल सड़कें और गंदे पानी से भरे रास्ते। यदि यही हाल रहा तो ग्रामीणों का आक्रोश कभी भी सड़क पर उतर सकता है। 📢 अब जनता पूछ रही है — "साहब, शिकायतें फाइलों में दबेंगी या सड़क से पानी भी निकलेगा?" 📰 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज "सच दिखाना हमारा धर्म है" प्रधान सम्पादक: धर्मेन्द्र पटेल 📞 9454047540 | 9236977612 #चन्द्रासा_कलां #ईसानगर #लखीमपुरखीरी #जलभराव #विकास_की_हकीकत #UPGramKrantiNews #जनता_पूछ_रही_है1
- लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में कोतवाली चंदनचौकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद से वह पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का नाम सुनील कुमार सिंह है, जो धर्मपाल सिंह का पुत्र है। वह मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमरगढ़ का निवासी है और वर्तमान में गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना मसूरी अंतर्गत आकाश नगर के राधा-कृष्ण एन्क्लेव में रह रहा था। आरोपी शिक्षक चंदनचौकी क्षेत्र के ग्राम बलेरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तैनात था, जहां उसने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की थीं। छात्राओं द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध कोतवाली चंदनचौकी में बीएनएस की धारा 74, 75(1), 115(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 9(सी)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल चकित कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।2
- लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा अकठी में राशन वितरण को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहाँ के कोटेदार परिक्रमा प्रसाद पर कार्डधारकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह सरकार द्वारा तय प्रति यूनिट 5 किलो राशन की जगह केवल 4 किलो राशन ही दे रहा है। कोटेदार द्वारा हर यूनिट पर सीधे 1 किलो राशन की खुलेआम कटौती की जा रही है और गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि धांधली का यह खेल यहाँ लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी ने कोटेदार के हौसले और बुलंद कर दिए हैं। कार्डधारकों ने कई बार सप्लाई इंस्पेक्टर को फोन के माध्यम से शिकायत भी की, लेकिन आज तक इस मामले में न तो कोई जांच की गई और न ही कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। प्रशासन की इस निष्क्रियता से गरीबों का हक खुलेआम लूटा जा रहा है और एक ऑडियो के जरिए इस खेल में मिलीभगत होने का भी खुलासा हुआ है। अब कार्डधारक यह गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी आदेशों के बावजूद यह कोटेदार आखिर किसके संरक्षण में गरीबों का हक मार रहा है? पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच कराने और दोषी कोटेदार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि कार्डधारकों को उनका पूरा राशन मिल सके।1
- लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक रमियाबेहड़ क्षेत्र की ग्राम सभा अकठी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बांटे जा रहे राशन में धांधली का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों और कार्डधारकों ने कोटेदार परिक्रमा प्रसाद पर गरीबों का हक मारने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति यूनिट 5 किलो राशन देने के बजाय कोटेदार उन्हें केवल 4 किलो राशन ही बांट रहे हैं, यानी हर यूनिट पर सीधे 1 किलो राशन की कटौती की जा रही है। कार्डधारकों का कहना है कि राशन वितरण में यह मनमानी लंबे समय से चल रही है। इस धांधली की शिकायत कई कार्डधारकों ने फोन के माध्यम से सप्लाई इंस्पेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों से की थी, लेकिन अब तक मामले की कोई जांच नहीं की गई और न ही कोई कार्रवाई हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों की इस चुप्पी ने कोटेदार के हौसले और बुलंद कर दिए हैं, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और राशन वितरण का सत्यापन कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब और पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिल सके।1
- लखीमपुर खीरी जनपद के विधानसभा क्षेत्र 137 पलिया में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए 'पलिया को जिला बनाओ मंच' की शुरुआत की गई है। इस मंच की स्थापना स्थानीय समाजसेवी रवि गुप्ता जी द्वारा की गई है, जो पलिया को जिला बनाने की मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए 'पलिया को जिला बनाओ मंच' के संस्थापक रवि गुप्ता जी से एक खास बातचीत की गई है।1
- लखीमपुर के तिकुनिया अंतर्गत जसनगर गांव में एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में 145 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। इसके बाद पुलिस को उसे नीचे उतारने के लिए करीब तीन घंटे तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने युवती के प्रेमी को बुलाया और उसके समझाने-बुझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई।1