logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान डिंडौरी : कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, श्रीमती उजयारों बाई, श्रीमती फुलझरी बाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्वौहार, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक टींपदप ैपदही, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोकनृत्य, करमा और सैला नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इसमें 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दोनों विधायकों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ’’जब नारी शिक्षित होगी तो समाज और देश का विकास भी तेज गति से होगा।’’ उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश महान देश है, जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, सेना और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। गांव से लेकर शहर और देश की सीमाओं तक महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तब संभव है जब महिलाओं को सम्मान, शिक्षा और अवसर मिलें। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

on 10 March
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
on 10 March
2bf9c074-11ae-49b8-abeb-316e967c1f77

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान डिंडौरी : कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, श्रीमती उजयारों बाई, श्रीमती फुलझरी बाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्वौहार, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक टींपदप ैपदही, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोकनृत्य, करमा और सैला नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इसमें 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही

a5577110-e8d3-41f6-9dba-ec43c075715c

कि दोनों विधायकों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ’’जब नारी शिक्षित होगी तो समाज और देश का विकास भी तेज गति से होगा।’’ उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक डिंडौरी श्री ओमकार मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश महान देश है, जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, सेना और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। गांव से लेकर शहर और देश की सीमाओं तक महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तब संभव है जब महिलाओं को सम्मान, शिक्षा और अवसर मिलें। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डिंडौरी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी
    3
    डिंडौरी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज  20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    2
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    21 hrs ago
  • किकरिया के ग्रामीणों ने दी एनएच-30 जाम करने की चेतावनी ​आपातकालीन सेवाओं से वंचित ईदल टोला के ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा 21 अप्रैल मंगलवार दो बजे ईदल टोला के ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम किकरिया (ईदल टोला) के ग्रामीणों ने सड़क और घाट कटिंग की समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और नारायणगंज सीईओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे नेशनल हाईवे-30 पर चक्का जाम करेंगे। ​ग्रामीणों ने बताया कि चमरवाह और ईदल टोला के बीच 200 मीटर का पहाड़ी रास्ता इतना बदहाल है कि वहां से पैदल चलना भी दूभर है। सड़क के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुँच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में रहती है। भूपेंद्र बर्मन और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सीसी रोड निर्माण और घाट कटिंग की मांग की है।
    1
    किकरिया के ग्रामीणों ने दी एनएच-30 जाम करने की चेतावनी
​आपातकालीन सेवाओं से वंचित ईदल टोला के ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
21 अप्रैल मंगलवार दो बजे ईदल टोला के ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम किकरिया (ईदल टोला) के ग्रामीणों ने सड़क और घाट कटिंग की समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और नारायणगंज सीईओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे नेशनल हाईवे-30 पर चक्का जाम करेंगे।
​ग्रामीणों ने बताया कि चमरवाह और ईदल टोला के बीच 200 मीटर का पहाड़ी रास्ता इतना बदहाल है कि वहां से पैदल चलना भी दूभर है। सड़क के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुँच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में रहती है। भूपेंद्र बर्मन और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सीसी रोड निर्माण और घाट कटिंग की मांग की है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • देवीसिंह सैयाम का सम्पतिया उईके पर सीधा हमला, सियासत गरमाई मंच विवाद से बढ़ी तकरार, बीजेपी में गुटबाजी खुलकर सामने मंडला बीजेपी में बढ़ी दरार, नेताओं की बयानबाजी से पार्टी असहज पूर्व मंत्री बनाम कैबिनेट मंत्री: मंडला में सियासी घमासान तेज बीजेपी की एकता पर सवाल, अंदरूनी विवाद ने पकड़ा तूल मंच पर तकरार, अब संगठन पर असर—मंडला में बीजेपी संकट में सैयाम-उईके विवाद ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, कार्यकर्ताओं में असमंजस बीजेपी में खींचतान: मंडला में नेताओं के बीच खुली जंग अंदरूनी मतभेद से बीजेपी की छवि पर असर, विपक्ष को मिला मौका न्यूज़ हैडिंग बनाकर सेंड करो
    1
    देवीसिंह सैयाम का सम्पतिया उईके पर सीधा हमला, सियासत गरमाई
मंच विवाद से बढ़ी तकरार, बीजेपी में गुटबाजी खुलकर सामने
मंडला बीजेपी में बढ़ी दरार, नेताओं की बयानबाजी से पार्टी असहज
पूर्व मंत्री बनाम कैबिनेट मंत्री: मंडला में सियासी घमासान तेज
बीजेपी की एकता पर सवाल, अंदरूनी विवाद ने पकड़ा तूल
मंच पर तकरार, अब संगठन पर असर—मंडला में बीजेपी संकट में
सैयाम-उईके विवाद ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, कार्यकर्ताओं में असमंजस
बीजेपी में खींचतान: मंडला में नेताओं के बीच खुली जंग
अंदरूनी मतभेद से बीजेपी की छवि पर असर, विपक्ष को मिला मौका
न्यूज़ हैडिंग बनाकर सेंड करो
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.