LHB रैक के साथ पहली बार बलिया पहुंची सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखा उत्साह बलिया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस पहली बार आधुनिक और चमचमाते LHB कोचों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। नए रैक में ट्रेन को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक एलएचबी कोचों से ट्रेन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नए रैक के शामिल होने से सियालदह-बलिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने रेलवे के इस बदलाव की सराहना करते हुए इसे बलिया के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से ट्रेनों में बेहतर कोच और सुविधाओं की अपेक्षा थी। नए एलएचबी रैक के साथ ट्रेन का संचालन शुरू होना बलिया के रेल यात्रियों के लिए राहत और सुविधा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

- चिताखाल में सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति घायल सीवान रेफर गुठनी प्रखंड के चिताखाल में बुधवार की दोपहर 1 बजे सड़क दुर्घटना में मझवलिया गांव निवासी 50 वर्षीय महंथ प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महंथ प्रजापति को तत्काल इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लाया गया। गुठनी PHC में चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया हैं।1
- Prashant Kishor ने दिया BJP को Challenge, वे बोले कि Job Prashant Kishor ने दिया BJP को Challenge, वे बोले कि Job नहीं मिलना चाहिए...1
- 15 अगस्त के अवसर पर 301 मीटर निकाले जाने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य शुरू देखें -1
- Post by Sharda Singh1
- hello friends1
- गंगाजल लेने निकले दंपती, गंगा की लहरों में बिछड़ गए: पत्नी का शव मिला, अधिवक्ता पति की तलाश जारी घर में रुद्राभिषेक की तैयारी थी… भोलेनाथ को चढ़ाने गंगाजल लेने निकले दंपती, लेकिन गंगा ने पत्नी को छीन लिया और पति अब भी लापता है। हंसते-खेलते गंगाजल लेने निकले थे ओमप्रकाश और इंदु… अगले दिन गंगा में मिला इंदु का शव, पति की तलाश में उतरी एनडीआरएफ-पुलिस टीम। बलिया। टैगोर नगर निवासी कलेक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे (54) और उनकी पत्नी इंदु दुबे (52) के साथ सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रुद्राभिषेक के लिए गंगाजल लेने निकले दंपती गंगा की तेज धारा में डूब गए। मंगलवार को इंदु दुबे का शव बरामद हो गया, जबकि ओमप्रकाश दुबे की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को करीब 2:30 बजे दुबहड़ थाना क्षेत्र में बयासी पुल के पास गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा। बाद में परिजनों ने शव की पहचान इंदु दुबे के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश दुबे और उनकी पत्नी सोमवार शाम करीब सात बजे घर से गंगा नदी से जल लेने निकले थे। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र की विचलाघाट चौकी के अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर उनकी मोटरसाइकिल मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे की तलाश में नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जा रही है। पत्नी का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बेटे हर्षित का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से अधिवक्ता समाज और पूरे जिले में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा लापता अधिवक्ता की तलाश लगातार जारी है। गंगाजल लेने निकले इस दंपती के साथ हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। क्या आपको लगता है कि ऐसे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और मजबूत होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।1
- Post by Sharda Singh1
- भारत गैस जगदीशपुर के प्रोपराइटर सुनील कुमार ने अपने ग्राहकों से कहा - भारत सरकार के आदेश अनुसार जिन ग्राहकों का केवाईसी नहीं हुआ है वह अपना केवाईसी भारत गैस जगदीशपुर कार्यालय में आकर करवा लें, आइए सुनते हैं - भारत गैस संपर्क सूत्र - प्रोपराइटर - सुनील कुमार फोन - 9430897275 नाम - मेघराज फोन -98107507571
- कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया गया है_ अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.08.2026 को थाना नगरा अन्तर्गत गड़वार मोड़ पर वादी द्वारा सूचना दिया गया कि उनकी पत्नी कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया है, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा मय डॉग स्कॉट व एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर लिया गया है, तथा मृतिका के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है, अन्य की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻1