logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीर हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, 5100 पौधों के लक्ष्य की ओर बढ़ रही 'जीवनधारा' मुहिम औरैया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से संचालित 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत शनिवार सुबह 50 सैया जिला अस्पताल परिसर स्थित वीर हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने पौधे रोपकर किया। इस दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपी गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को हरित बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बढ़ते वाहनों और प्रदूषण के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध वायु नहीं मिल पा रही और अनेक गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समिति द्वारा 5100 पौधारोपण के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2370 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

वीर हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, 5100 पौधों के लक्ष्य की ओर बढ़ रही 'जीवनधारा' मुहिम औरैया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से संचालित 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत शनिवार सुबह 50 सैया जिला अस्पताल परिसर स्थित वीर हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने पौधे रोपकर किया। इस दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपी गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को हरित बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बढ़ते वाहनों और प्रदूषण के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध वायु नहीं मिल पा रही और अनेक गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समिति द्वारा 5100 पौधारोपण के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2370 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए। शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    1
    योग शिविर में एक हजार विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से निरोग रहने के बताए सरल उपाय
औरैया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया के योग वैलनेस सेंटर द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, आपसी संवाद, बढ़ते अपराधों से बचाव तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, सही दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताए। साथ ही "जियो और जीने दो" का संदेश देते हुए जीवन जीने की कला पर प्रेरक विचार साझा किए।
शिविर में प्रधानाचार्य सुनील मिश्र सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा अन्य योगाभ्यास कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर बिना दवाओं के भी अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 27 मरीजों को परामर्श एवं योग चिकित्सा दी गई। इनमें 21 नए एवं छह पुराने मरीज शामिल रहे। उपचार प्राप्त करने वालों में 12 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। मरीजों को गलत खानपान, खड़े होकर ठंडा पानी पीने जैसी आदतों से होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेषकर सूजन आदि के कारणों की जानकारी देते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें, स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें।
    1
    जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें, स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें।
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पर जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाईट
    1
    सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर पर जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाईट
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंग प्रदर्शन कर अश्लीलता फैलाने वाले रीलबाजों, फेसबुकिया एवं यूट्यूबर्सो एवं उनके जिम्मेदार परिजनों की अब खैर नहीं -: सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच अंग प्रदर्शन कर अश्लीलता फैलाने वाले रील बाजों की अब खैर नहीं -: सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच  लखनऊ, मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर नें अंग प्रदर्शन कर शोसल मीडिया पर टीआरपी बढ़ाने व फेसम होनें वाले नवनिहालों सहित उनके जिम्मेदार परिजनों के बिरुद्ध बड़ी तैयारी कर रहे है, जी हाँ मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर नें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सम्बोधित पत्र  लिखकर कहा है, देश भर अनेकों परिवार अपनी नवनिहाल युवतियों को अंग प्रदर्शन कर सोशल मीडिया,इंट्राग्राम, फेसबुक यूट्यूब आदि टीआरपी बढ़ाने अथवा फेमस होनें के लिये अश्लीलतायें पढोस रहे है, जिससे देश की संस्कृति और संस्कार दोनों ही कलंकित हो रहे है, साथ ही देश भर में बलात्कार और गैंग रेप जैसी जघन्य अपराधों को बढ़ावा देनें जैसा कृत्य कर रहे है, ऐसे रील बाजों, फेसबुकिया,यूट्यूबर्स एवं उनके जिम्मेदार परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकरा कानूनी कार्यवाही कराने की तैयारी कर रहे है, सतेन्द्र सेंगर नें यह कदम समाज में बढ़ती अश्लीलताओं व अपराधों पर प्रतिबंध लगाने एवं देश की संस्कृति तथा समाज के संस्कारों की रक्षा के लिये उठाया है,
    2
    अंग प्रदर्शन कर अश्लीलता फैलाने वाले रीलबाजों, फेसबुकिया एवं यूट्यूबर्सो एवं उनके जिम्मेदार परिजनों की अब खैर नहीं -: सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच
अंग प्रदर्शन कर अश्लीलता फैलाने वाले रील बाजों की अब खैर नहीं -: सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच 
लखनऊ, मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर नें अंग प्रदर्शन कर शोसल मीडिया पर टीआरपी बढ़ाने व फेसम होनें वाले नवनिहालों सहित उनके जिम्मेदार परिजनों के बिरुद्ध बड़ी तैयारी कर रहे है, जी हाँ मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर नें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सम्बोधित पत्र  लिखकर कहा है, देश भर अनेकों परिवार अपनी नवनिहाल युवतियों को अंग प्रदर्शन कर सोशल मीडिया,इंट्राग्राम, फेसबुक यूट्यूब आदि टीआरपी बढ़ाने अथवा फेमस होनें के लिये अश्लीलतायें पढोस रहे है, जिससे देश की संस्कृति और संस्कार दोनों ही कलंकित हो रहे है, साथ ही देश भर में बलात्कार और गैंग रेप जैसी जघन्य अपराधों को बढ़ावा देनें जैसा कृत्य कर रहे है, ऐसे रील बाजों, फेसबुकिया,यूट्यूबर्स एवं उनके जिम्मेदार परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकरा कानूनी कार्यवाही कराने की तैयारी कर रहे है, सतेन्द्र सेंगर नें यह कदम समाज में बढ़ती अश्लीलताओं व अपराधों पर प्रतिबंध लगाने एवं देश की संस्कृति तथा समाज के संस्कारों की रक्षा के लिये उठाया है,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया सदर तहसील में समाधान दिवस पर बारी , बारी से सुनी फरियादियों शिकायत, मौके पर केई शिकतों को किया गया निस्तारण औरैया सदर तहसील में समाधान दिवस पर बारी , बारी से सुनी फरियादियों शिकायत, मौके पर केई शिकतों को किया गया निस्तारण ,जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी
    1
    औरैया सदर तहसील में समाधान दिवस पर बारी , बारी से सुनी फरियादियों शिकायत, मौके पर केई शिकतों को किया गया निस्तारण
औरैया सदर तहसील में समाधान दिवस पर बारी , बारी से सुनी फरियादियों  शिकायत, मौके पर केई शिकतों को किया गया निस्तारण ,जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया ने दी जानकारी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    1
    *श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया ने दी जानकारी
श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में  पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    1
    औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में  पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल* *औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी* औरैया - रजनीश कुमार *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल* *औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी* जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ l बीते दिन हुई गौकशी की घटना में वांछित मनोज और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस ने किया था प्रयास। पुलिस को देख स्पीड में बाइक मोड़ते वक्त स्लिप हुई थी बाइक। मुठभेड़ में बाइक सवारों ने पुलिस पर की थी फायरिंग। पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में बाइक सवार मनोज के पैर में लगी गोली वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक हुआ फरार। पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। बीते दिन अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित था मनोज। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आंगे हुई मुठभेड़।
    4
    *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल*
*औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी*

औरैया  - रजनीश कुमार 
*अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल*
*औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी*
जनपद औरैया के अजीतमल थाना   क्षेत्र में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ l
बीते दिन हुई गौकशी की घटना में वांछित मनोज और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़।
चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस ने किया था प्रयास।
पुलिस को देख स्पीड में बाइक मोड़ते वक्त स्लिप हुई थी बाइक।
मुठभेड़ में बाइक सवारों ने पुलिस पर की थी फायरिंग। 
पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में बाइक सवार मनोज के पैर में लगी गोली वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक हुआ फरार।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। 
बीते दिन अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित था मनोज।
औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आंगे हुई मुठभेड़।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.