कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए जलाने के मामले में पति गिरफ्तार शाहजहाँपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला करीब 95 प्रतिशत झुलसी हुई है और उपचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम मिश्रा (31) निवासी मोहल्ला सिंजई को शुक्रवार सुबह 11:45 बजे बरेली मोड़ से लगभग 150 मीटर पहले गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना कोतवाली में बीएनएस की धाराओं व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करता था और मांग पूरी न होने पर उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 कुमार गौरव, का0 दीपक कुमार व म0का0 पूजा मौर्या शामिल रहे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर1
- Post by Ravi Kaithwar1
- Post by विवेक मिश्र1
- like1
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपूर्वा ठाकुर के कैंप कार्यालय का हुआ उद्घाटन जलालाबाद / जलालाबाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण और संवाद को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को बरेली रोड स्थित श्री राम टॉकीज परिसर में कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुरू हुए इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आगाज हुआ। उद्घाटन से पूर्व परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच अपूर्वा ठाकुर एवं अजय गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरी तरह पारंपरिक ढंग से संपन्न हुए इस अनुष्ठान ने आयोजन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति के पश्चात परशुरामपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सत्यदेव पांडे ने फीता काटकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनसेवा के लिए समर्पित यह स्थान निश्चित रूप से विकास की नई इबारत लिखेगा। कार्यालय के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से उत्साह का माहौल था। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता, वैभव त्रिवेदी, दिनेश राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, मंजू, वंदना शुक्ला सहित भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने इसे जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी बात रखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र 132 के अंतर्गत इस प्रमुख स्थान पर कार्यालय खुलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन की सुनवाई आसान होगी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।1
- शाहजहाँपुर: दहेज उत्पीड़न मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- Post by विवेक मिश्र1