logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27” में सम्मिलित होकर राज्य फोकस पेपर का लोकार्पण करने एवं इसमें आंकलित ऋण क्षमता के इष्टतम उपयोग पर आयोजित परिचर्चा आज पटना स्थित होटल मौर्य अशोक हॉल में नाबार्ड द्वारा आयोजित “राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27” में सम्मिलित होकर राज्य फोकस पेपर का लोकार्पण करने एवं इसमें आंकलित ऋण क्षमता के इष्टतम उपयोग पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान राज्य में कृषि, ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु ऋण संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह संगोष्ठी राज्य की आर्थिक प्रगति, निवेश विस्तार एवं रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बिहार को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी, माननीय मंत्री श्री Ram Kripal Yadav जी, माननीय मंत्री श्री Pramod Kumar Chandravansi जी, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह जी, वित्त विभाग की सचिव रचना पाटिल जी, भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद जी, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी जी, तथा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

1 hr ago
user_SUBESH RAJ (journalism)
SUBESH RAJ (journalism)
सुपौल, सुपौल, बिहार•
1 hr ago
a252bd4b-2eee-4569-9f77-4c689c7b62be

“राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27” में सम्मिलित होकर राज्य फोकस पेपर का लोकार्पण करने एवं इसमें आंकलित ऋण क्षमता के इष्टतम उपयोग पर आयोजित परिचर्चा आज पटना स्थित होटल मौर्य अशोक हॉल में नाबार्ड द्वारा आयोजित “राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27” में सम्मिलित होकर राज्य फोकस पेपर का लोकार्पण करने एवं इसमें आंकलित ऋण क्षमता के इष्टतम उपयोग पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान राज्य में कृषि, ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु ऋण संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह संगोष्ठी

e53eab7c-4fdc-4e9d-9a2d-6dfc1acd8af8

राज्य की आर्थिक प्रगति, निवेश विस्तार एवं रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बिहार को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी, माननीय मंत्री श्री Ram Kripal Yadav जी, माननीय मंत्री श्री Pramod Kumar Chandravansi जी, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह जी, वित्त विभाग की सचिव रचना पाटिल जी, भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद जी, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी जी, तथा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

More news from Saharsa and nearby areas
  • नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गांव के लाल मोहम्मद अहसान ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक हासिल कर सहरसा जिला में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोग इस होनहार छात्र की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस खास मौके पर समाजसेवी नैयार इकबाल के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला टॉपर मोहम्मद अहसान सहित कुल 9 छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गांव और प्रखंड के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले ये छात्र आज समाज के लिए मिसाल बन गए हैं।
    1
    नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गांव के लाल मोहम्मद अहसान ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक हासिल कर सहरसा जिला में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोग इस होनहार छात्र की जमकर सराहना कर रहे हैं।
इस खास मौके पर समाजसेवी नैयार इकबाल के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला टॉपर मोहम्मद अहसान सहित कुल 9 छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गांव और प्रखंड के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले ये छात्र आज समाज के लिए मिसाल बन गए हैं।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    13 hrs ago
  • Post by RTI activist
    1
    Post by RTI activist
    user_RTI activist
    RTI activist
    Social worker फुलपरास, मधुबनी, बिहार•
    28 min ago
  • अभी जो आप देख रहे हैं यह दृश्य पंसारी ब्रदर्स पेट्रोल पंप निर्मली सुपौल का है अनुभव कर सकते हैं कि यह भीड़ बता रहा है की पेट्रोल का कमी कहीं ना कहीं स्पष्ट दिखाई दे रहा है इससे अनुमान लगाया जा सकता है अब आप लोग इस भीड़ को क्या कहेंगे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें धन्यवाद
    1
    अभी जो आप देख रहे हैं यह दृश्य पंसारी ब्रदर्स पेट्रोल पंप निर्मली सुपौल का है अनुभव कर सकते हैं कि यह भीड़ बता रहा है की पेट्रोल का कमी कहीं ना कहीं स्पष्ट दिखाई दे रहा है इससे अनुमान लगाया जा सकता है अब आप लोग इस भीड़ को क्या कहेंगे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें धन्यवाद
    user_Santosh Kumar Ram
    Santosh Kumar Ram
    घोघरडीहा, मधुबनी, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति
    3
    बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं।
मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में मधुबनी का नाम बढ़ाया, 451 अंक प्राप्त कर बरसाम गांव का मान बढ़ाया" मनीषा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में 451 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। उनके विषयवार अंक निम्नलिखित हैं: - मैथिली: 78 - हिंदी: 92 - अंग्रेजी: 73 - गणित: 93 - सामाजिक विज्ञान: 92 - विज्ञान: 96 मनीषा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उन्हें आगे भी इसी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है। *पता:* मनीषा कुमारी दयाराम हाई स्कूल, भेजा, मधुबनी पिता का नाम: रंजीत कुमार झा रोल कोड: 62049 रोल नंबर: 2600002 रजिस्ट्रेशन नंबर: 62049-00015-25 [1] *टाइटल:* 1. "मधुबनी की मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में 451 अंक लाकर मचाया धमाल 🎉" 2. "मैट्रिक परीक्षा में मनीषा कुमारी की शानदार जीत: 451 अंक हासिल कर मधुबनी का बढ़ाया मान" 3. "मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में दिखाया जलवा, 451 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण" 4. "मधुबनी की बेटी मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में हासिल की सफलता, 451 अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन"
    1
    मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में मधुबनी का नाम बढ़ाया, 451 अंक प्राप्त कर बरसाम गांव का मान बढ़ाया"
मनीषा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में 451 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। उनके विषयवार अंक निम्नलिखित हैं:
- मैथिली: 78
- हिंदी: 92
- अंग्रेजी: 73
- गणित: 93
- सामाजिक विज्ञान: 92
- विज्ञान: 96
मनीषा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उन्हें आगे भी इसी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है।
*पता:*
मनीषा कुमारी
दयाराम हाई स्कूल, भेजा, मधुबनी
पिता का नाम: रंजीत कुमार झा
रोल कोड: 62049
रोल नंबर: 2600002
रजिस्ट्रेशन नंबर: 62049-00015-25 [1]
*टाइटल:*
1. "मधुबनी की मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में 451 अंक लाकर मचाया धमाल 🎉"
2. "मैट्रिक परीक्षा में मनीषा कुमारी की शानदार जीत: 451 अंक हासिल कर मधुबनी का बढ़ाया मान"
3. "मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में दिखाया जलवा, 451 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण"
4. "मधुबनी की बेटी मनीषा कुमारी ने मैट्रिक में हासिल की सफलता, 451 अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन"
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    13 hrs ago
  • मधुबनी जिले के झंझारपुर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच बिंदेश्वर स्थान स्थित HP पेट्रोल पंप (ओम पेट्रोलियम) पर सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। खबर कवरेज के समय तक बाइक चालकों को केवल 200 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा था। पंप ऑपरेटरों के अनुसार पेट्रोल-डीजल का टैंकर अभी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन उम्मीद है कि रात तक टैंकर पहुंच जाएगा और कल से सप्लाई सामान्य हो सकती है। देखिए Bihar News 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    मधुबनी जिले के झंझारपुर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच बिंदेश्वर स्थान स्थित HP पेट्रोल पंप (ओम पेट्रोलियम) पर सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। खबर कवरेज के समय तक बाइक चालकों को केवल 200 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा था। पंप ऑपरेटरों के अनुसार पेट्रोल-डीजल का टैंकर अभी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन उम्मीद है कि रात तक टैंकर पहुंच जाएगा और कल से सप्लाई सामान्य हो सकती है।
देखिए Bihar News 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • ​नौहट्टा कहावत है कि "हौसलों में उड़ान हो, तो आसमान भी छोटा पड़ता है।" इसे सच कर दिखाया है सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत दिबरा गांव के उभरते सितारे मोहम्मद एहसान ने। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों में एहसान ने 474 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सहरसा जिले में 5वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। ​इस ऐतिहासिक सफलता पर दिबरा गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस खुशी के मौके पर प्रख्यात समाजसेवी नैयार इकबाल के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला टॉपर मोहम्मद एहसान सहित कुल 9 मेधावी छात्रों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। ​समाजसेवी नैयार इकबाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। ​
    1
    ​नौहट्टा कहावत है कि "हौसलों में उड़ान हो, तो आसमान भी छोटा पड़ता है।" इसे सच कर दिखाया है सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत दिबरा गांव के उभरते सितारे मोहम्मद एहसान ने। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों में एहसान ने 474 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सहरसा जिले में 5वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
​इस ऐतिहासिक सफलता पर दिबरा गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस खुशी के मौके पर प्रख्यात समाजसेवी नैयार इकबाल के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला टॉपर मोहम्मद एहसान सहित कुल 9 मेधावी छात्रों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया।
​समाजसेवी नैयार इकबाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
​
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by RTI activist
    1
    Post by RTI activist
    user_RTI activist
    RTI activist
    Social worker फुलपरास, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
  • खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।
    1
    खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.