logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेकिंग के दौरान एडिशनल कमिश्नर के सामने कार चालक की दबंगई प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक एडिशनल कमिश्नर के सामने ही गाड़ी लेकर भागने लगा। अधिकारी के आदेश पर पुलिस टीम ने पीछा कर लक्ष्मी टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया। गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी वाहन का शीशा खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए,इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!

5 hrs ago
user_अजय सरोज~पत्रकार
अजय सरोज~पत्रकार
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

चेकिंग के दौरान एडिशनल कमिश्नर के सामने कार चालक की दबंगई प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक एडिशनल कमिश्नर के सामने ही गाड़ी लेकर भागने लगा। अधिकारी के आदेश पर पुलिस टीम ने पीछा कर लक्ष्मी टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया। गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी वाहन का शीशा खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए,इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज करेली थाना अंतर्गत करेला बाग मुर्गा दरबार के पीछे तीन झोपड़ियो में लगी भीषण आग
    1
    प्रयागराज करेली थाना अंतर्गत करेला बाग मुर्गा दरबार के पीछे तीन झोपड़ियो में लगी भीषण आग
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक अपना दायित्व बखूबी निभाने वाली लोको पायलट ममता यादव और शेफाली श्रीवास्तव को महिला दिवस के अवसर पर रेलवे की ओर से सम्मानित किया गया। ये दोनों महिला लोको पायलट रेलवे की शान हैं,जो ट्रेनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा रही हैं।
    1
    प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक अपना दायित्व बखूबी निभाने वाली लोको पायलट ममता यादव और शेफाली श्रीवास्तव को महिला दिवस के अवसर पर रेलवे की ओर से सम्मानित किया गया। ये दोनों महिला लोको पायलट रेलवे की शान हैं,जो ट्रेनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा रही हैं।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • प्रयागराज के नए यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुनापुल से आत्महत्या की घटनाएं अब आम हो रही हैं।
    1
    प्रयागराज के नए यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।
नए यमुनापुल से आत्महत्या की घटनाएं अब आम हो रही हैं।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भारत की जीत के जश्न के साथ होली मिलन समारोह मनाया प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के द्वारा होली मिलन समारोह गुलाटी गेस्ट हाउस चैथम लाइन्स प्रयागराज मे धूमधाम के साथ मनाया गयाl क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली मनाई गई। अनेक लजीज व्यंजन का सदस्यों ने आनंद लिया। अध्यक्ष ला. संजीव तिवारी ने सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया । महिला सदस्यों द्वारा पुरुष सदस्यों को होली की उपाधि दी गई। जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल ने बताया कि प्रांगण में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच देखाl सभी सदस्य अति उत्साहित होकर भारत की जीत की कामना करते रहे। विश्व चैंपियन बनने पर सदस्यों ने ढोल नगाड़े पर जमकर नृत्य किया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक डॉ जगदीश गुलाटी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहीl कार्यक्रम में सचिव ला. संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष ला.प्रमोद श्रीवास्तव, संयोजक ला. अजय अवस्थी, ला. अनीता अग्रवाल, ला.लालू मित्तल, ला. रमा तिवारी, ला. रेखा त्यागी, ला. ज्योति श्रीवास्तव, ला. पंकज रस्तोगी, ला. राजेंद्र गुप्ता, एल. तरूण भाटिया, ला. आशु भाटिया, ला. कमलेश यादव, जोन चेयरपर्सन ला. अनूप सिंह, ला. सविता सिंह, ला. अमरेंद्र सिंह, ला. रागिनी सिंह, ला. दिनेश केशरवानी, ला. रामकिशोर अग्रवाल, ला. संजय जैन, ला. पीयूष अग्रवाल, ला. कल्पना अग्रवाल, ला. हुकुम केसरवानी, ला. प्रतिमा केसरवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    भारत की जीत के जश्न के साथ होली मिलन समारोह मनाया
प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के द्वारा होली मिलन समारोह गुलाटी गेस्ट हाउस चैथम लाइन्स प्रयागराज मे धूमधाम के साथ मनाया गयाl क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली मनाई गई। अनेक लजीज व्यंजन का सदस्यों ने आनंद लिया। अध्यक्ष ला. संजीव तिवारी ने सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया । महिला सदस्यों द्वारा पुरुष सदस्यों को होली की उपाधि दी गई। 
जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल ने बताया कि प्रांगण में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच देखाl सभी सदस्य अति उत्साहित होकर भारत की जीत की कामना करते रहे। विश्व चैंपियन बनने पर सदस्यों ने ढोल नगाड़े पर जमकर नृत्य किया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक डॉ जगदीश गुलाटी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहीl 
कार्यक्रम में सचिव ला. संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष ला.प्रमोद श्रीवास्तव, संयोजक ला. अजय अवस्थी, ला. अनीता अग्रवाल, ला.लालू मित्तल, ला. रमा तिवारी, ला. रेखा त्यागी, ला. ज्योति श्रीवास्तव, ला. पंकज रस्तोगी, ला.  राजेंद्र गुप्ता, एल.  तरूण भाटिया, ला. आशु भाटिया, ला. कमलेश यादव, जोन  चेयरपर्सन ला. अनूप सिंह, ला. सविता सिंह, ला. अमरेंद्र सिंह, ला. रागिनी सिंह, ला. दिनेश केशरवानी, ला. रामकिशोर अग्रवाल, ला. संजय जैन, ला. पीयूष अग्रवाल, ला. कल्पना अग्रवाल, ला. हुकुम केसरवानी, ला. प्रतिमा केसरवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में न केवल गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखी, बल्कि यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक संदेश का केंद्र भी बन गया। तस्वीर के जरिए दिया 'मोहब्बत' का संदेश इस इफ्तार की सबसे खास बात यहाँ मौजूद राहुल गांधी की एक बड़ी तस्वीर रही। इस तस्वीर पर विशेष रूप से लिखा था: "मोहब्बत का इफ्तार - नो हिंदू मुसलमान" आयोजन के दौरान रोज़ेदारों ने राहुल गांधी की इसी तस्वीर के सामने बैठकर अपना रोज़ा खोला। यह संदेश सीधे तौर पर नफरत को खत्म करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की विचारधारा को समर्पित था।कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने इस मौके पर कहा: "आज देश को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है। राहुल गांधी जी की 'मोहब्बत की दुकान' के विचार को आगे बढ़ाते हुए हमने इस 'मोहब्बत के इफ्तार' का आयोजन किया है। यहाँ कोई हिंदू या मुसलमान नहीं है, यहाँ सब इंसान हैं और भारत की साझा संस्कृति का हिस्सा हैं।"एक ही दस्तरख्वान पर बैठकर फल और पकवान साझा किए। हिंदू-मुस्लिम एकता का यह दृश्य प्रयागराज की उस पुरानी संस्कृति को जीवंत कर गया, जहाँ त्योहार मजहब देखकर नहीं, बल्कि दिल से मनाए जाते हैं। रोज़ा खोलने वाले शालिनी गुप्ता, मीना सिंह, शैल गुप्ता, अशफिया परवीन, रोहित वर्मा, विक्रम साहू,पूजा साहू , आदर्श मिश्रा, शरीक,मोo सुहैल,मोo शादाब, आकिब कमल, आबिद कमाल,
    1
    प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में न केवल गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखी, बल्कि यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक संदेश का केंद्र भी बन गया।
तस्वीर के जरिए दिया 'मोहब्बत' का संदेश
इस इफ्तार की सबसे खास बात यहाँ मौजूद राहुल गांधी की एक बड़ी तस्वीर रही। इस तस्वीर पर विशेष रूप से लिखा था:
"मोहब्बत का इफ्तार - नो हिंदू मुसलमान"
आयोजन के दौरान रोज़ेदारों ने राहुल गांधी की इसी तस्वीर के सामने बैठकर अपना रोज़ा खोला। यह संदेश सीधे तौर पर नफरत को खत्म करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की विचारधारा को समर्पित था।कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने इस मौके पर कहा:
"आज देश को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है। राहुल गांधी जी की 'मोहब्बत की दुकान' के विचार को आगे बढ़ाते हुए हमने इस 'मोहब्बत के इफ्तार' का आयोजन किया है। यहाँ कोई हिंदू या मुसलमान नहीं है, यहाँ सब इंसान हैं और भारत की साझा संस्कृति का हिस्सा हैं।"एक ही दस्तरख्वान पर बैठकर फल और पकवान साझा किए। हिंदू-मुस्लिम एकता का यह दृश्य प्रयागराज की उस पुरानी संस्कृति को जीवंत कर गया, जहाँ त्योहार मजहब देखकर नहीं, बल्कि दिल से मनाए जाते हैं। रोज़ा खोलने वाले शालिनी गुप्ता, मीना सिंह, शैल गुप्ता, अशफिया परवीन, रोहित वर्मा, विक्रम साहू,पूजा साहू , आदर्श मिश्रा, शरीक,मोo सुहैल,मोo शादाब, आकिब कमल, आबिद कमाल,
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रयागराज: गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -70/2026 धारा-248/61(1)a/137(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 अभियुक्त 1. बजरंगी बिन्द पुत्र राममनोहर बिन्द निवासी बौढ़ई कटौता थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. कमलेश कुमार बिन्द पुत्र मेहीलाल निवासी ग्राम कोठरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ 3. अखिलेश कुमार पुत्र मेहीलाल निवासी ग्राम कोठरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ व 01 अभियुक्ता 4. राधिका बिन्द पत्नी बजरंगी बिन्द निवासिनी ग्राम बौढ़ई कटौता थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा परासिनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया!
    1
    प्रयागराज: गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -70/2026 धारा-248/61(1)a/137(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 अभियुक्त 1. बजरंगी बिन्द पुत्र राममनोहर बिन्द निवासी बौढ़ई कटौता थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. कमलेश कुमार बिन्द पुत्र मेहीलाल निवासी ग्राम कोठरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ 3. अखिलेश कुमार पुत्र मेहीलाल निवासी ग्राम कोठरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ व 01 अभियुक्ता 4. राधिका बिन्द पत्नी बजरंगी बिन्द निवासिनी ग्राम बौढ़ई कटौता थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा परासिनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जारी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद, पशुपालक परेशान प्रयागराज। जारी पुलिस चौकी के सामने स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में कई दिनों से डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे हैं, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे तक भी अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दूर-दराज से अपने पशुओं का इलाज कराने आए पशुपालकों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से सरकारी व्यवस्था की छवि खराब हो रही है और पशुओं के इलाज के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके।
    1
    जारी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद, पशुपालक परेशान
प्रयागराज। जारी पुलिस चौकी के सामने स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में कई दिनों से डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे हैं, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे तक भी अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दूर-दराज से अपने पशुओं का इलाज कराने आए पशुपालकों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से सरकारी व्यवस्था की छवि खराब हो रही है और पशुओं के इलाज के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सके।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.