Shuru
Apke Nagar Ki App…
माली सैनी समाज का महाअभियान, चिड़ावा में हुआ जोरदार वृक्षारोपण चिड़ावा | पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं' के संदेश के साथ माली सैनी समाज संस्था ने अपने 31 हजार वृक्षारोपण लक्ष्य की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। चिड़ावा के मुनका की ढाणी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सेवानिवृत्त एसआई बाबूलाल सैनी के नेतृत्व में गुलमोहर, आंवला, बेलपत्र, मोगरा और अन्य पौधे लगाए गए। मंदिर प्रबंधन ने इन पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। संस्था चिड़ावा क्षेत्र में अब तक 400 पौधे लगा चुकी है और यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक लगातार जारी रहेगा।"
BAGAR NEWS RAJASTHAN

More news from राजस्थान and nearby areas
- आस्था के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालना कहां तक सही है आस्था के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालना कहां तक सही है1
- सावन की शुरुआत, सज गया महाकाल का दिव्य दरबार; गूंजा 'हर-हर महादेव' बगड़| हर-हर महादेव! शिव भक्तों का सबसे पावन महीना श्रावण शुरू हो चुका है। मंदिरों में सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा। श्रावण मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। पूरे महीने शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्राओं का आयोजन होगा।1
- भूलेनाथ की कृपा से मुरलेश्वर शिवधाम में 13 अगस्त से 17 अगस्त तक शिवजी के ब्यावले का दोपहर 1 से 5 बजे तक कार्यक्रम रखा गया है। ब्यावले का वाचन ज्ञानीराम जी बेदी करेंगे। सादर1
- 2 साल से फरार ₹5 हजार का इनामी ठग चढ़ा चिड़ावा पुलिस के हत्थे, विदेश भेजने के नाम पर की थी ₹2.23 लाख की धोखाधड़ी झुंझुनूं के चिड़ावा थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो साल से फरार ₹5 हजार के इनामी और थाना स्तर के टॉप-10 वांछित अपराधी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2023 में एक युवक को दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹2.23 लाख हड़प लिए थे। थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को चिड़ावा कस्बे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश से लौटकर चिड़ावा आया था और दोबारा बेंगलुरु भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पहले ही न्यायालय से धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी तथा उसकी गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- भारत में जल्द आयेंगे 10 रुपए ओर 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट1
- राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार चौथी बार के लगे नारे किया स्वागत राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार चौथी बार के लगे नारे किया स्वागत #ashokgahlot #congress1
- विकास सीरीयस गाँव #राजलदेसर का विकास काफी समय से बीमार है जब हालात खराब होते स्वय उपचार के लिए राजलदेसर स्वास्थ्य केन्द्र मे शरण लेता है और हर वर्ष जनता-जनार्दन के टेक्स के रूप मे दिये पैसो को बर्बाद करता है।1