क्वार्टर फाइनल में बिरनामा ने आढ़ा को 69 रन से हराया इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड के राईस खेल मैदान पर चल रहे जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नवादा के बिरनामा और जमुई के आढ़ा के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन बिरनामा की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिरनामा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 146 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए बीच-बीच में तेज रन भी बटोरे, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आढ़ा की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। बिरनामा के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिसके कारण आढ़ा की पूरी टीम 77 रन पर ही सिमट गई। इस तरह बिरनामा ने 69 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। आयोजक बहादुर मलिक, शेरू मलिक, शादाब इमाम, इंजीनियर जाहिद मलिक और महताब मलिक ने बताया कि बुधवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला जमुई के कैथा और नवादा के दरियापुर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। मैच के बाद मुख्य अतिथि हाजी नेहाल साहब, सेवानिवृत्त एसआई सोहेल अहमद और मो. शब्बीर आलम ने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंकू सिंह, बादल, मेराज आलम सहित कई लोग मौजूद थे।
क्वार्टर फाइनल में बिरनामा ने आढ़ा को 69 रन से हराया इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड के राईस खेल मैदान पर चल रहे जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नवादा के बिरनामा और जमुई के आढ़ा के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन बिरनामा की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिरनामा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 146 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए बीच-बीच में तेज रन भी बटोरे, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आढ़ा की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। बिरनामा के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिसके कारण आढ़ा की पूरी टीम 77 रन पर ही सिमट गई। इस तरह बिरनामा ने 69 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। आयोजक बहादुर मलिक, शेरू मलिक, शादाब इमाम, इंजीनियर जाहिद मलिक और महताब मलिक ने बताया कि बुधवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला जमुई के कैथा और नवादा के दरियापुर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। मैच के बाद मुख्य अतिथि हाजी नेहाल साहब, सेवानिवृत्त एसआई सोहेल अहमद और मो. शब्बीर आलम ने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंकू सिंह, बादल, मेराज आलम सहित कई लोग मौजूद थे।
- शेखपुरा - आज दिनांक 17.02.2026 को श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए। राजस्व एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता महोदय ने भूमि सुधार और राजस्व से जुड़े डिजिटल और भौतिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को कठिनाई न हो। आधार सीडिंग और जमाबंदी: जमाबंदी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। ई-मापी और भू-लगान: ऑनलाइन माध्यम से होने वाली मापी और लगान वसूली के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। मांग वसूली और सेस, राजस्व की बकाया मांग और सेस वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई। अपर समाहर्ता ने नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी राशि की वसूली और लंबित वादों का त्वरित निष्पादन करना है। अपर समाहर्ता महोदय ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन्होंने टास्क फोर्स को सक्रिय करने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा। इन अधिकारियों की रही उपस्थिति बैठक में राजस्व प्रशासन से जुड़े जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करना और सरकारी राजस्व के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करना रहा। अपर समाहर्ता ने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। [2/17, 3:47 PM] DPRO GOUTAM ARYA Gautam: समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 79, दिनांक 17.02.2026 *डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश* ******************************** आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण इस्लामिया हाई स्कूल, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा। "प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।3
- इस बार फिर से,,बिहार,, राज्य के सभी इंसान को,,जागरूक,,कर के रहूंगा,, सत्य और भारतीय संविधान के प्रति,,BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- दिल्ली प्रस्थान से पहले सभी का स्नेह और प्यार मिला, साथ ही बड़ो का आशीर्वाद मिला, और होली से पूर्व थोड़ा ग़ुलाल के संग आनंद... और जायका...4
- अच्छाई दिखाइए, अच्छे बनिये, ज़रूरतमंद को आवश्य जगह दीजिए #railway #rpf_awareness #humanity1
- बड़ी पाली ने 4 विकेट से जीता जीपीएल फाइनल, विकास कुमार बने मैन ऑफ द मैच व सीरीज संजय वर्मा नवादा जिले के बिजुबिघा स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित (जीपीएल) ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को केशोराम हाईस्कूल विक्की सोनी बनाम बड़ी पाली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की सोनी की टीम ने 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ी पाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया और फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यवस्थापक जवाहर प्रसाद, अनुज कुमार, अरविंद तांती, राजेश हिमांशु, बिहारी कुमार एवं अंकरी पंचायत फैक्स अध्यक्ष मासूम अली द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रवण कुशवाहा पूर्व सांसद प्रत्याशी, नवादा विश्वनाथ यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी, बेलागंज एवं पिंकी भारती पूर्व विधायक प्रत्याशी, रजौली ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में जिसान खान और विक्कु कुमार ने अंपायरिंग की, जबकि प्रेमन कुमार ने कमेंट्री और गुलशन कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब द्वारा संचालित आदर्श सोमवार हाट, बिजुबिघा की वर्षगांठ भी केक काटकर मनाई गई। राज ईंट भट्ठा के मालिक जवाहर प्रसाद एवं अशोक कुमार उर्फ कारू जी द्वारा सोमवार हाट में बैठे व्यापारियों एवं किसान भाइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंपायर राहुल कुमार, अंकित कुमार, रवि शंकर कुमार, दिव्यांशु सर एवं संयोजक रंजीत कुमार, मुन्ना खान, जमीर खान, श्रीकांत बाबू, बबलू सुमन, शंकर मिस्त्री, सन्नी कुमार, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार वर्मा, बिरेस कुमार, राजू यादव, बंटी कुमार, रंजय कुमार सहित आदर्श युवा क्लब के सभी युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।4
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1
- शेखपुरा - आज दिनांक 17.02.2026 को लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए। राजस्व एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता महोदय ने भूमि सुधार और राजस्व से जुड़े डिजिटल और भौतिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को कठिनाई न हो। आधार सीडिंग और जमाबंदी: जमाबंदी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। ई-मापी और भू-लगान: ऑनलाइन माध्यम से होने वाली मापी और लगान वसूली के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। मांग वसूली और सेस, राजस्व की बकाया मांग और सेस वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई। अपर समाहर्ता ने नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी राशि की वसूली और लंबित वादों का त्वरित निष्पादन करना है। अपर समाहर्ता महोदय ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन्होंने टास्क फोर्स को सक्रिय करने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा। इन अधिकारियों की रही उपस्थिति बैठक में राजस्व प्रशासन से जुड़े जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करना और सरकारी राजस्व के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करना रहा। अपर समाहर्ता ने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। [2/17, 3:47 PM] DPRO GOUTAM ARYA Gautam: समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 79, दिनांक 17.02.2026 *डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश* ******************************** आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण इस्लामिया हाई स्कूल, संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा। "प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।3
- हाथ जोड़कर करूं मैं विनती 🌺🙏🙏1
- baby girl cute help videos1