Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत *संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का बड़ागांव धसान में भव्य स्वागत* *टीकमगढ़,में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों से होते हुए बड़ागांव धसान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा का उत्साहपूर्वक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल के निर्देशन तथा क्षेत्र संयोजक श्री आलोक कुमार गुप्ता के सहभागिता से जिले की विभिन्न पंचायतों में यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा रथ में विराजमान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के कलश का दर्शन एवं पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की गई। सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार भी यात्रा में सहभागी रहे। यात्रा का माडुमर, पठा, गुदनवारा, समर्रा, अजनौर, अमरपुर, अन्तोरा, ढूंढा एवं मिथिला खैरा सहित अनेक स्थानों पर ग्रामीणजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया। संत रविदास जी महाराज की वाणी समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उनके विचार जाति-पंथ तथा ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त ऐसे समरस समाज की स्थापना का संदेश देते हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अवसर प्राप्त हो। यात्रा के बड़ागांव धसान पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा का संत श्री रविदास जी मंदिर में रात्रि विश्राम हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, श्री सुनील रैकवार, श्री जगजीवन प्रजापति, श्री कपिल नामदेव, श्री महेंद्र अहिरवार, श्री प्रवीण नामदेव, श्री आदित्य परमार, श्री भज्जू लोधी, श्री रामलाल प्रजापति सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता, सुदर्शन फाउंडेशन के समन्वयक श्री शिवम नापित, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।3
- छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश अहिरवार, सूरज अहिरवार समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से हरकत की गई और विरोध करने पर उसके व देवर के साथ मारपीट की गई। महिला ने गुलगंज पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश अहिरवार, सूरज अहिरवार समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से हरकत की गई और विरोध करने पर उसके व देवर के साथ मारपीट की गई। महिला ने गुलगंज पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है। जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है। क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है? आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।1
- ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.। ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.। पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है, जिससे महिलाओं को पानी भरने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे आए दिन फिसलकर गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत टोरिया में शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के समय लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके तथा ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन क1
- दशकों पढ़ाया, अब फिर परीक्षा क्यों? TET के विरोध में शिक्षक कांग्रेस का हल्ला बोल 15 से 30 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को भेजा ज्ञापन; संज्ञान में नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी। टीकमगढ़। वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के सामने एक बार फिर परीक्षा की बाध्यता का मुद्दा खड़ा हो गया है। 15 से 30 वर्षों तक शासकीय सेवा दे चुके शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए बाध्य किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है। शिक्षक कांग्रेस का तर्क है कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले अनेक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के तहत 15 से 30 वर्ष पहले हुई थी। इन शिक्षकों ने नियुक्ति के बाद लगातार सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्षों के अनुभव के आधार पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें दोबारा पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने कहा कि शिक्षक विभिन्न शासकीय नियमों और निर्धारित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से नियुक्त हुए हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें सेवा करते हुए दो दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान उन्होंने लगातार अध्यापन कार्य किया और अपने विषय में अनुभव हासिल किया। शिक्षक कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता और कार्य अनुभव को नजरअंदाज कर फिर से परीक्षा की अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों में असंतोष और मानसिक दबाव की स्थिति बन रही है। ज्ञापन में शिक्षक कांग्रेस ने टीईटी की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए अनुभव और पूर्व में निर्धारित चयन प्रक्रिया को भी महत्व दिया जाना चाहिए। शिक्षकों के हित में सरकार को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के बीच बना असमंजस और असंतोष दूर हो सके। शिक्षक कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संगठन का कहना है कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज मिश्रा, नसीम खान, अमानत उल्ला, हिदायत उल्ला खान, अमर शर्मा, अनुपम दीक्षित, बृजेश मिश्रा, अशोक जैन क्रांतिकारी बल्देवगढ़,रईस खान, अशोक शर्मा, निखिल शर्मा, सदीक मोहम्मद, श्रीमती संगीता यादव,संतोष यादव, संजीव मिश्रा, बृजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।4
- धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी दिगौड़ा 25 अगस्त दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।1
- कार पर 3400 किसिंग निशान, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 5500 रुपये का चाल ग्वालियर में एक कार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार पर प्यार के करीब 3400 किसिंग निशान देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए। मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए। मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है। पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई। कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई का आधार कार पर बने निशान नहीं, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन रहा। गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार को रोककर उसके दस्तावेज और यातायात नियमों से जुड़े पहलुओं की जांच की। नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा। कार पर बने 3400 किसिंग निशानों की वजह से यह मामला सामान्य ट्रैफिक कार्रवाई से हटकर चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर प्यार जताने के लिए इतने निशान बनाए थे। कार पर जगह-जगह बने निशानों को देखकर राहगीर भी इसे कौतूहल के साथ देखते नजर आए।1
- धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी दिगौड़ा टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में पहाड़ी तिलवारन मडूमर रोड़ पर बरसात के मौसम में एक ट्रक नियंत्रित रूप से फिसल कर पलट गया मौका पर तुरंत जेसीबी मशीन से सीधा कर ले जाया गया1