सिसई : सिसई बाज़ार टांड स्थित एक महिला की घर से अज्ञात चोरों ने उड़ाए ₹ 85,000 नगदी समेत सोने चांदी के कीमती आभूषण पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बाज़ार टांड निवासी हेमंती देवी पति मनीजर साहु के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती आभूषणों सहित नगदी रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंती देवी 18 अप्रैल 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम तिगरा गई हुई थी। और 20 अप्रैल 2026 को सुबह सात बजे वापस अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब बेडरूम के अंदर जाकर देखा तो बक्सा टूटा हुआ था और बक्से में रखे ₹ 85,000 नगदी सहित सोने चांदी के कीमती आभूषण जिसमें सोने के मंगलसूत्र, सोने के कान का टॉप, चांदी का तीन सेट पायल, चांदी का दो सिक्का, चांदी का चार सेट बिछिया, एवं चांदी का अन्य आभूषण शामिल हैं और जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ (1, 65,000) एक लाख पैंसठ हज़ार रुपए पीड़िता द्वारा बताया गया है गायब पाया गया। जिससे पीड़िता को भारी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं इस घटना को लेकर हेमंती देवी द्वारा सिसई थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित रूप से आवेदन दिया गया है और आशंका व्यक्त करते हुए कहा गया है कि उनके घर के सामने एक पुराना खाली पड़ा मकान है जहां हमेशा नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है और नशापान किया जाता है। उन्हें शक् है कि उन्हीं लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द ही गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गए सामानों को बरामद करने की गुहार लगाई है।
सिसई : सिसई बाज़ार टांड स्थित एक महिला की घर से अज्ञात चोरों ने उड़ाए ₹ 85,000 नगदी समेत सोने चांदी के कीमती आभूषण पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बाज़ार टांड निवासी हेमंती देवी पति मनीजर साहु के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती आभूषणों सहित नगदी रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंती देवी 18 अप्रैल 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम तिगरा गई हुई थी। और 20 अप्रैल 2026 को सुबह सात बजे वापस अपने
घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब बेडरूम के अंदर जाकर देखा तो बक्सा टूटा हुआ था और बक्से में रखे ₹ 85,000 नगदी सहित सोने चांदी के कीमती आभूषण जिसमें सोने के मंगलसूत्र, सोने के कान का टॉप, चांदी का तीन सेट पायल, चांदी का दो सिक्का, चांदी का चार सेट बिछिया, एवं चांदी का अन्य आभूषण शामिल हैं और जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ (1, 65,000) एक लाख पैंसठ हज़ार रुपए पीड़िता द्वारा बताया गया है गायब पाया गया। जिससे पीड़िता को भारी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं इस घटना को लेकर हेमंती देवी
द्वारा सिसई थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित रूप से आवेदन दिया गया है और आशंका व्यक्त करते हुए कहा गया है कि उनके घर के सामने एक पुराना खाली पड़ा मकान है जहां हमेशा नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है और नशापान किया जाता है। उन्हें शक् है कि उन्हीं लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द ही गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गए सामानों को बरामद करने की गुहार लगाई है।
- सिसई प्रखंड के छारदा रोड़ में भव्य बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन संध्या भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती को देखने के उमड़ी श्रद्धालुओं की भींड। सिसई में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने से भक्तों में भक्ति जाग उठा हैं, लोग दिन रात एक कर कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के साफी नदी (रामपुर) के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक ऑटो नदी के पुल के डिवाइडर में जा फंसा। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के मौके पर समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलन रिम्स के निदेशक डॉ राजकुर सर के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद गणमान्य लोगों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर देकर , और पगड़ी पहना कर किया गया।, आयोजन बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 135 जयंती पर किया गया।1
- प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग1
- Laila Majnu1
- गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” है। दोनों खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लगातार तीन दिनों से इस जोड़े के एक ही इलाके में दिखने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर मोबाइल व कैमरे से तस्वीरें ले रहे हैं। कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सांपों के इस जोड़े के ऊपर कपड़ा रखने से मनोकामना पूरी होती है, हालांकि डर के कारण कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।2
- Post by Altamas Rja1
- ye Buddha jabardasti.......1