“एनीमिया मुक्त बिहार” विशेष अभियान का जिले में शुभारंभ, लगभग 150 महिलाओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच माननीय मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, एनीमिया की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार पर दिया गया विशेष जोर नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार सरकार द्वारा संचालित “एनीमिया मुक्त बिहार” विशेष अभियान के राज्यस्तरीय शुभारंभ के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा के सभागार में महिलाओं की हीमोग्लोबिन (Hb) जांच, एनीमिया की पहचान एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने एनीमिया को महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौती बताते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि समाज के सभी स्तरों पर जागरूकता एवं सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने समय पर हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिया की शीघ्र पहचान, आयरन युक्त पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड के नियमित सेवन तथा आवश्यकतानुसार उचित उपचार एवं रेफरल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि अभियान को केवल एक विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि एनीमिया से प्रभावित प्रत्येक लाभार्थी की पहचान कर उसे समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विशेष जांच शिविर के दौरान लगभग 150 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जांच के आधार पर एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की पहचान करते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 8 ग्राम से 11 ग्राम के बीच पाया गया, उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की गोलियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, उन्हें नियमित रूप से IFA का सेवन करने तथा आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर पौष्टिक आहार लेने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन स्तर पाए जाने की स्थिति में संबंधित लाभार्थियों को बेहतर जांच एवं समुचित उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को एनीमिया से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि नियमित अंतराल पर हीमोग्लोबिन की जांच कराना, आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड का सेवन करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त Population Foundation of India (PFI) तथा Evidence Action के जिला प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अभियान से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम के साथ-साथ समुदाय में व्यापक जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान पात्र महिलाओं एवं किशोरियों तक जांच, परामर्श, आयरन-फोलिक एसिड एवं आवश्यक रेफरल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनीमिया की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, उचित पोषण के प्रति जागरूकता तथा गंभीर एनीमिया से प्रभावित लाभार्थियों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ते हुए “एनीमिया मुक्त बिहार” के लक्ष्य को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमित कुमार एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक श्री गजेंद्र कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
“एनीमिया मुक्त बिहार” विशेष अभियान का जिले में शुभारंभ, लगभग 150 महिलाओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच माननीय मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, एनीमिया की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार पर दिया गया विशेष जोर नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार सरकार द्वारा संचालित “एनीमिया मुक्त बिहार” विशेष अभियान के राज्यस्तरीय शुभारंभ के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा के सभागार में महिलाओं की हीमोग्लोबिन (Hb) जांच, एनीमिया की पहचान एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने एनीमिया को महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों
के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौती बताते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि समाज के सभी स्तरों पर जागरूकता एवं सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने समय पर हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिया की शीघ्र पहचान, आयरन युक्त पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड के नियमित सेवन तथा आवश्यकतानुसार उचित उपचार एवं रेफरल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि अभियान को केवल एक विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि एनीमिया से प्रभावित प्रत्येक लाभार्थी की पहचान कर उसे समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विशेष जांच शिविर के दौरान लगभग 150 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जांच के आधार पर एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की पहचान करते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन
स्तर 8 ग्राम से 11 ग्राम के बीच पाया गया, उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की गोलियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, उन्हें नियमित रूप से IFA का सेवन करने तथा आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर पौष्टिक आहार लेने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन स्तर पाए जाने की स्थिति में संबंधित लाभार्थियों को बेहतर जांच एवं समुचित उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को एनीमिया से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि नियमित अंतराल पर हीमोग्लोबिन की जांच कराना, आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड का सेवन करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त Population Foundation of India (PFI) तथा Evidence Action के जिला प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम
में सहभागिता करते हुए अभियान से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम के साथ-साथ समुदाय में व्यापक जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान पात्र महिलाओं एवं किशोरियों तक जांच, परामर्श, आयरन-फोलिक एसिड एवं आवश्यक रेफरल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनीमिया की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, उचित पोषण के प्रति जागरूकता तथा गंभीर एनीमिया से प्रभावित लाभार्थियों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ते हुए “एनीमिया मुक्त बिहार” के लक्ष्य को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमित कुमार एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक श्री गजेंद्र कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
- दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।2
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1
- #माता सुजान देवी जी का श्रद्धांजलि सभा #अखिलेश सरदार ने तैयारियों का लिया जायजा #आयोजन के बारे में दी जानकारी...! #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #26.8.2026 #समय 2बजे1
- विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।1
- xyktzsykzkzzkkykxxkkxkxkyxkxkxyxkzkxkkxkxkzzjjzjzzjJjJzjzjzjz1
- जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जमुआंवा पंचायत अंतर्गत धांधर से हरि गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने सड़क की मरम्मत कराने का बीड़ा उठाया है और अपने स्तर से कार्य शुरू कराया है। समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर उनके हृदय को काफी आघात पहुंचा। ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जमुआंवा पंचायत के अंतर्गत आती है, लेकिन अब तक मुखिया या किसी अन्य जनप्रतिनिधि की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नही किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवी पिंटू कुशवाहा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।1
- कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 बार किस कराने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया गया। मामले की पूरी जानकारी वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।..1
- वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।1