रात्रि ठहराव कार्यक्रम लाया दिव्यांग के लिए खुशी - कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की पूरी हुई कई मांगे - घसौला गांव में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं -विभागीय स्टॉलों के माध्यम से अंत्योदय योजनाओं की दी जानकारी चरखी दादरी, 26 अगस्त। घसौला गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम दिव्यांग गुणपाल पुत्र दयानंद के अहम साबित हुआ। उन्होंने जब उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग रखी तो उपायुक्त ने तुरंत उनकी मांग पर रेडक्रॉस को साइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए। गुणपाल की दिव्यांग आईडी नहीं होने के चलते उन्हें अस्थाई तौर पर व्हील चेयर उपलब्ध करवा दी गई है। आईडी बनने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा और आईडी बनते ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दे दी जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्रामीणों की कई अन्य मांगों को भी अनुमति दी। मंगलवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ घसौला गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने युवाओं द्वारा खेल के सामान उपलब्ध करवाने की मांग पर जिला खेल अधिकारी को जल्द से जल्द सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। गली को पक्की करवाने के मामले में भी उपायुक्त ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द इस कार्य को शुरू करवाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों के साथ देर रात तक गांव के लोगों की सभी समस्याओं की सुनवाई की। उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे नागरिक, जो किसी कारणवश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंच रहा है। इससे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत हो रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सफाई, गली, नहरी पानी सहित अन्य स्थानीय समस्याएं सुनी गई। उपायुक्त ने प्रत्येक समस्या को गहनता से सुना और मौके पर ही समस्या के समाधान का प्रयास किया गया। गुणपाल को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाने, खेल का सामान उपलब्ध करवाने व गली को पक्का करवाने के अलावा उपायुक्त ने बिजली बिलों की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को गांव में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। विभागीय स्टॉलों पर मिली योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच भी हुई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की अंत्योदय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वान पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना से कार्य कर रहा है तथा नशे के विरुद्ध में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। विशेष अभियानों के माध्यम से अनेक ग्राम पंचायतों को नशामुक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की अपील की। सरपंच ने सौंपा मांग पत्र ग्राम पंचायत घसौला की सरपंच संगीता की ओर से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर गांव की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। उपायुक्त ने सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डा, एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह, सीटीएम सुरेश कुमार, डीडीपीओ प्रमोद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम लाया दिव्यांग के लिए खुशी - कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की पूरी हुई कई मांगे - घसौला गांव में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं -विभागीय स्टॉलों के माध्यम से अंत्योदय योजनाओं की दी जानकारी चरखी दादरी, 26 अगस्त। घसौला गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम दिव्यांग गुणपाल पुत्र दयानंद के अहम साबित हुआ। उन्होंने जब उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग रखी तो उपायुक्त ने तुरंत उनकी मांग पर रेडक्रॉस को साइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए। गुणपाल की दिव्यांग आईडी नहीं होने के चलते उन्हें अस्थाई तौर पर व्हील चेयर उपलब्ध करवा दी गई है। आईडी बनने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा और आईडी बनते ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दे दी जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्रामीणों की कई अन्य मांगों को भी अनुमति दी। मंगलवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ घसौला गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने युवाओं द्वारा खेल के सामान उपलब्ध करवाने की मांग पर जिला खेल अधिकारी को जल्द से जल्द सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। गली को पक्की करवाने के मामले में भी उपायुक्त ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द इस कार्य को शुरू करवाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों के साथ देर रात तक गांव के लोगों की सभी समस्याओं की सुनवाई की। उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे नागरिक, जो किसी कारणवश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंच रहा है। इससे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत हो रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा
है। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सफाई, गली, नहरी पानी सहित अन्य स्थानीय समस्याएं सुनी गई। उपायुक्त ने प्रत्येक समस्या को गहनता से सुना और मौके पर ही समस्या के समाधान का प्रयास किया गया। गुणपाल को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाने, खेल का सामान उपलब्ध करवाने व गली को पक्का करवाने के अलावा उपायुक्त ने बिजली बिलों की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को गांव में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। विभागीय स्टॉलों पर मिली योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच भी हुई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की अंत्योदय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वान पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना से कार्य कर रहा है तथा नशे के विरुद्ध में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। विशेष अभियानों के माध्यम से अनेक ग्राम पंचायतों को नशामुक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की अपील की। सरपंच ने सौंपा मांग पत्र ग्राम पंचायत घसौला की सरपंच संगीता की ओर से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर गांव की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। उपायुक्त ने सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डा, एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह, सीटीएम सुरेश कुमार, डीडीपीओ प्रमोद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा2
- महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl1
- '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia1
- रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी1
- पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!1