मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार एलसीडी, होम थिएटर समेत चोरी का सामान बरामद मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार,एलसीडी, होम थिएटर समेत चोरी का सामान बरामद ललितपुर। थाना मड़ावरा पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एलजी कंपनी का एलसीडी, होम थिएटर और सोल्डरिंग स्टेशन बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। 22 जुलाई 2026 को कस्बा मड़ावरा निवासी आशीष अवस्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोर एलसीडी, होम थिएटर और दो नेकबैंड चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में थाना मड़ावरा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच में कस्बा मड़ावरा निवासी सीताराम कुशवाहा (19 वर्ष) का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे रोहिणी बांध मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार एलसीडी, होम थिएटर समेत चोरी का सामान बरामद मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार,एलसीडी, होम थिएटर समेत चोरी का सामान बरामद ललितपुर। थाना मड़ावरा पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एलजी कंपनी का एलसीडी, होम थिएटर और सोल्डरिंग स्टेशन बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर
आरोपी तक पहुंच बनाई। 22 जुलाई 2026 को कस्बा मड़ावरा निवासी आशीष अवस्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोर एलसीडी, होम थिएटर और दो नेकबैंड चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में थाना मड़ावरा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच में कस्बा मड़ावरा निवासी सीताराम कुशवाहा (19 वर्ष) का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे रोहिणी बांध मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
- उमस भरी गर्मी में उमड़ी मरीजों की भीड़, अस्पताल के बढ़ी वायरल मरीजों की संख्या मड़ावरा जुलाई माह में अनुमान के अनुसार वर्षा नहीं होने के बाद आगस्त के शुरुआती सप्ताह में भी मौसम काफी उमस भरा चल रहा है। तेज धूप और उमस बढ़ने के चलते आमजन व्याकुल है तो वहीं वायरल संक्रमण के बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा दिखाई दे रहा है। तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग तीन सैकड़ा मरीजों का उपचार ओपीडी में किया जा रहा है। रविवार को अवकाश होने के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों के काफी संख्या उपचार के लिये पहुंची जिनमें अधिकांश वायरल संक्रमण के शिकार हुये थे। वायरल संक्रमण से ग्रामीणों में सर्दी-जुकाम, बुखार समेत हाथ पैरों में दर्द की समस्या दिखाई दे रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ0 ब्रजकिशोर बताते हैं कि इस उमस के मौसम में ठंडी तासीर की वस्तुओं, तेल मसालेदार गरिष्ठ और बासी भोजन करने से बचें। सलाद और स्वच्छ पेयजल का सेवन अधिक करें। वायरल संक्रमण होने पर अपनी मर्जी से दवा न लें बल्कि अस्पताल आकर चिकित्सा सलाह प्राप्त करें।4
- हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद ललितपुर, 4 अगस्त। जनपद ललितपुर की कोतवाली, थाना तालबेहट, थाना पूराकलां और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया तो गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उनके कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रपाल उर्फ इंदल यादव, दीपक यादव और पुष्पराज सेंगर उर्फ राज राजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल को बहाने से आईटीआई के पास बुलाकर मारपीट की थी। इसके बाद कृष्णपाल के माता-पिता को दुर्घटना का झांसा देकर मौके पर बुलाया गया और उन पर भी लोहे की रॉड व सब्बल से हमला किया गया। इस हमले में घायल घनश्याम यादव की उपचार के दौरान झांसी में मृत्यु हो गई, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार को सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस टीम ने तालबेहट थाना क्षेत्र के ग्राम खांदी के पास राजघाट साउथ नहर कैनाल के समीप घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2023 के विवाद और रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- श्रवण कुमार बने खुशीराम पाल, माता-पिता को पालकी में बैठाकर झूमरनाथ धाम के लिए निकले ललितपुर के बार कस्बे के मोतीखेड़ा निवासी खुशीराम पाल ने श्रवण कुमार की मिसाल पेश करते हुए अपने बुजुर्ग माता-पिता को पालकी में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल झूमरनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना किया। इस अनूठी सेवा और श्रद्धा की लोगों ने खूब सराहना1
- आदर्श ग्राम पंचायत गोर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल आदर्श ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल गोर/दिगौड़ा 4 अगस्त टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील की आदर्श ग्राम पंचायत गोर में उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा अस्पताल को समय से नहीं खोला जाता है और स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले जाते हैं, जिससे मरीज इलाज के लिए परेशान होते हैं। यहां पर 3 अगस्त को गांव के ओमप्रकाश चौरसिया दवा लेने उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, तो 11:30 बजे तक अस्पताल नहीं खोला गया था। 11:30 बजे के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आए तो ओमप्रकाश वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा ओमप्रकाश को धमकियां दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले गए। इसके बाद ओमप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जतारा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से अवगत कराने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया। गोर गांव के ओमप्रकाश चौरसिया ने कलेक्टर व जिला प्रशासन से मांग की है कि गोर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को समय पर खुलवाया जाए, जिससे मरीजों को परेशानी ना हो और अस्पताल में पदस्थ जो भी कर्मचारी समय पर नहीं आते उन पर कार्यवाही की जाए।1
- खाली प्लॉट पर कब्जे का प्यास मलिक को जान से मारने कि धमकी देने का आरोप खाली प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, मालिक को धमकी देने का आरोप छात्रावास के पास वैशाली नगर कॉलोनी का मामला, प्लॉट मालिक ने सुरक्षा की लगाई गुहार टीकमगढ़। शहर की वैशाली नगर कॉलोनी में छात्रावास के पास स्थित एक खाली प्लॉट को लेकर विवाद सामने आया है। प्लॉट मालिक रतिराम रजक के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक दबंग परिवार द्वारा उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर उसे कथित रूप से जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। प्लॉट मालिक के अनुसार, उक्त भूमि पर उसका स्वामित्व है और वह लंबे समय से प्लॉट की देखरेख करता आ रहा है। आरोप है कि कुछ लोग प्लॉट पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब प्लॉट मालिक ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर विवाद बढ़ गया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामला छात्रावास के समीप होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित प्लॉट मालिक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों और वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए क्या कार्रवाई की जाती है।1
- *टीकमगढ़: हिंदू युवा वाहिनी का पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन* *टीकमगढ़: हिंदू युवा वाहिनी का पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन* *टीकमगढ़: हिंदू युवा वाहिनी का पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन* कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन *टीकमगढ़: हिंदू युवा वाहिनी का पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन* *बाइक रैली के बाद पुतला दहन का प्रयास, पुलिस ने रोका* *टीकमगढ़, में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को *पूर्णिया सांसद पप्पू यादव* के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकालकर चकरा तिराहे पर पुतला दहन का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में संबंधित सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।1
- टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब पर प्लांटेशन अभियान:कलेक्टर ने स्कूली बच्चों संग लगाए पौधे, सुरक्षा का संकल्प* टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब पर प्लांटेशन अभियान:कलेक्टर ने स्कूली बच्चों संग लगाए पौधे, सुरक्षा का संकल्प*1
- टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत गौर उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित समय पर नहीं खुलने का आरोप। पूछने पर तानाशाहीपूर्ण रवैया जिला टीकमगढ़ की तहसील मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत गौर में उप स्वास्थ्य केंद्र पर मनमर्जी से पदस्थ कर्मचारियों आते हुए जाते हैं यदि किसी के द्वारा पूछा गया कि लेट क्यों हो गए तो तानाशाही रवैया अपनाते। पदस्थ कर्मचारियों द्वारा समय से उप स्वास्थ्य केंद्र खोला नहीं जाता और मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है इस पर कलेक्टर महोदय को मामला संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए आज दिनांक 3 अगस्त दिन सोमवार को मैं दवा लेने उप स्वास्थ्य केंद्र गोर पहुंचा तो 11:45 बजे तक उप स्वास्थ्य केंद्र गौर नहीं खुला ही नहीं था 12 बजे के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र गौर के कर्मचारी आए तो मेरे द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गौर का वीडियो बनाया तो उप स्वास्थ्य केंद्र गौर में पदस्थ कर्मचारी ने ग्रामीण द्वारा वीडियो बनानेवाले को धमकी दी । इनका कहना है। कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जतारा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से बताने की कई बार कोशिश की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया । जिला कलेक्टर से ग्रामीणों ने आग्रह करते हुए तहसील मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत गौर में जो उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित है जांच करवाते हुए उचित कार्रवाई की जाए। समय पर खुलवाने का ग्रामीणों ने आग्रह भी किया जिससे मरीज को समय पर इलाज मिल सके लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मनमानी और दबंगई दिखाने का वीडियो वायरल कहां जा रहा है इधर-उधर दवा के लिए न भटकना पड़े और ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की जाएं2
- कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत टीकमगढ़ के अजनौर गांव के पास कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई, जबकि संतोष आदिवासी, आरती और देवकी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1