• प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत • किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और देश व प्रदेश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति निरंतर बनी हुई है और किसी प्रकार की रुकावट की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सहित पूरे देश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्री श्री राजपूत ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन लेने का भी आग्रह किया, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश के बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त भंडार बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के अनुरूप एलपीजी सिलेंडरों का निरंतर वितरण किया जा रहा है। वहीं कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम और आवंटन प्रतिशत के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं तथा जिला स्तर तक बॉटलिंग प्लांट और वितरकों के पास उपलब्धता एवं वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल और डीजल (एमएस/एचएसडी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर भी पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। कंपनियों के डिपो से पेट्रोल और डीजल की लगातार आपूर्ति की जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए ऑयल कंपनियों के डिपो अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2,110 स्थानों पर जांच की गई है, जिसमें 2,933 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए तथा 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त 391 पेट्रोल पंपों की जांच की गई, जिसमें एक प्रकरण दर्ज कर एफआईआर कराई गई है। प्रदेश के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रकों और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को पेट्रोल पंपों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं द्वारा घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन से संबंधित मांग एवं शिकायतों के पंजीयन और उनके निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रदेश के जिन शहरों में पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां पाइपलाइन के आसपास के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य जिलों में पाइपलाइन विस्तार के बाद पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सीजीडी संस्थाओं को विभिन्न अनुमतियां प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इन संस्थाओं द्वारा संबंधित शहरों के लिए दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर उपभोक्ता संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा पीथमपुर, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर के लिए संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि गैल गैस लिमिटेड द्वारा देवास, रायसेन, शाजापुर और सीहोर के लिए संपर्क सुविधा दी गई है। इसी प्रकार नवेरिया गैस लिमिटेड द्वारा धार, थिंक गैस द्वारा भोपाल, राजगढ़ और शिवपुरी, आईओसीएल द्वारा गुना, मऊगंज, रीवा, अशोकनगर और मुरैना, बीपीसीएलद्वारा मैहर, सतना, शहडोल, सीधी और सिंगरौली तथा गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा उज्जैन, देवास, इंदौर, रतलाम और झाबुआ क्षेत्रों के लिए दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी मांग या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल और डीजल की खरीद करें तथा अनावश्यक संग्रह से बचें। ऑयल कंपनियों ने भी यह स्पष्ट किया है कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

- Post by Sanju Seth1
- शाजापुर जिले के बुरलाय में एनजीएसएल की पहल, विद्यार्थियों को मिला बेहतर अध्ययन माहौल, 50 टेबल-कुर्सियां वितरित1
- भोपाल एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त1
- खबर दतिया से देखिए जहां पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ठंडी सड़क स्थित सीताराम वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राईवेट स्कूल्स प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चौहान,महासचिव राजकुमार शर्मा,पवन शर्मा,डी पी सी राजेश शुक्ला उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन और विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार सरस्वती वंदना से हुई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि शिक्षक और माता-पिता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी नजर रखें क्योंकि संस्कारहीन शिक्षा का कोई अर्थ नहीं है संस्कारित छात्र ही भविष्य में उच्च स्तरीय पदों को शुशोभित करते हैं और समाज का आईना बन परिवार और देश का नाम रोशन करते हैं कार्यक्रम को चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पवन शर्मा विद्यालय संचालक अशोक रंगड़ मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेश शर्मा और गोविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया और बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ कर विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाये प्रेषित की कार्यक्रम में विद्यालय संचालक राशिद खान सर ने किया ग्रांड पेरेंट्स फूल सिंह कुशवाह मेहबूब खान जशरथ सिंह यादव इंजीनियर लतीफ खान और रामसेवक यादव और अपने पूर्व छात्र-छात्राओं जोली शुक्ला पार्षद कवीन्द्र वर्मा कलेक्टर स्टेनो डॉक्टर राजेंद्र प्रजापति आयुष्मान चिकित्सक राजेश कुमार सेन एच डी एफ सी बैंक में सेवारत होने के लिए सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोर कर वाहवाही लूटी कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार एल सी डी कबीर खान को दितीय पुरस्कार इंडक्शन राघव यादव और तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राईंडर रहीशा बेगम को प्रदान किया गया इसके साथ ही 20 सांतावना पुरस्कार भी अतिथियों द्वारा वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में शिवपुरी से राजकुमार शर्मा गजेंद्र शिवहरे गोपेन्द्र जैन पवन शर्मा अशोक रंगड ग्वालियर से कौशलेन्द्र सिंह चौहान गोविंद सिंह राठौर कुमुद तिवारी अभिषेक सिंह दतिया से अशोक यादव राजेश श्रीवास्तव नंद किशोर कुशवाह पवन गुप्ता अरुण श्रीवास्तव महेन्द्र श्रीवास्तव आकाश गौतम पत्रकार बंधु समाज सेवी और सैंकड़ों अभिभावकों उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आशना खान एवं कल्पना राजावत ने एवं आभार विद्यालय संचालक राशिद खान ने किया1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन भोपाल में बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा रोशनपुरा चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, उनकी अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महंगाई की मार से आम जनता बेहद परेशान है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है खासतौर पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है वहीं बिजली बिलों में बढ़ोतरी और ईंधन की कमी ने आमजन की परेशानी को और बढ़ा दिया है प्रवीण सक्सेना ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे बाइट.... कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना1
- भोपाल एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त1
- *दतिया बिग ब्रेकिंग.....* पार्षद की गोली मारकर हत्या नगर पालिका परिषद दतिया के वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या। अज्ञात हमलावारो ने सिर में मारी गोली मौके पर ही मौत! कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी की घटना! तड़के सुबह 9 बजे पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी!1
- भोपाल एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग का एक्शन खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ चीचली के एक घर पर दी दबिश दबिश के दौरान अवैध रूप से सिलेंडर हुए जब्त दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त1
- *भोपाल न्यूज़* *ब्रेकिंग* *गौतम नगर थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी में बदमाशों ने गाड़ियों मैं की तोड़फोड़* *बदमाश साहिल बच्चा के घर पर पहुंचे थे बदमाश, साहिल बच्चा नहीं मिला तो घर के दरवाजे पर तलवारे मारी मोहल्ले की गाड़ियों में भी की तोड़फोड़* *बदमाशों ने नारियल खेड़ा चौराहे पर भी की फायरिंग* *आरोपी फरार, गौतम नगर थाने का मामला*1