Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में भीषण आग का कहर — 8 की मौत, 4 गंभीर इंदौर (बंगाली चौराहा) से बड़ी खबर तड़के करीब 4 बजे ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को आग की लपटों में घेर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग बाहर निकलने के लिए जूझते रहे, लेकिन बिजली सप्लाई बंद होने से डिजिटल लॉक नहीं खुल सके, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में: 8 लोगों की मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल (इलाज जारी) सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Rahul Goswami journalist

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नव संवत्सर, विक्रम संवत् 2083, गुड़ी पड़वा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज के दिन को नए उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाएं।1
- Post by Naved khan1
- Post by Mr katki Ji1
- भोपाल रमज़ान उल मुबारक 2026 के 28 वा रोज़े पर मस्ज़िद अल हामिद आदर्श नगर में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया1
- भोपाल: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक जीवित बच्चे का मृत सर्टिफिकेट डॉक्टर ने परिजनों को दिया है. मामला 18/3/2026 मार्च सुल्तानिया जानना अस्पताल के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का है. जहां फिज़ा अली प्रसव के लिए भर्ती हुई थी. वहीं डिलेवरी के तहत उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ ने बच्चे की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. जिंदा बच्चे का बनाया डेथ सर्टिफिकेट: परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने जिंदा नवजात का डेथ सर्टिफिकेट भी बना दिया. जिसके बाद परिजनों को बच्चे का डेथ सर्टिफिकेट देकर अस्पताल से घर जाने को कहा गया. वहीं जब परिजन रोते बिलखते अपने बच्चे को लेकर दफन की तैयारी को पहुंचे तो नवजात जीवित निकला. बच्चे को इमर्जेंसी वार्ड लाया गया और वो बिलकुल ठीक हो गया. अब इस पुरे मामले में अस्पताल प्रशासन ने अपनी लापरवाही पर चुप्पी साध ली है.1
- *अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, बम स्क्वायड ने की छानबीन* भोपाल। अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर आज एक मेल आया जिसमें विश्वविद्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। मेल मिलते ही प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। Sdop अंतिम समाधिया के निर्देशन में डॉग एवं बम स्क्वॉड ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर में छानबीन कर बम की जानकारी झूठी होने की पुष्टि की। कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर हिंडोलिया ने सभी पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।1
- भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026 में शामिल हुए। जहांगीराबाद स्थित होमगार्ड कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों के साथ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के दौर में दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश अब कोविड जैसे कठिन समय से निपटने में सक्षम हो चुके हैं और बाढ़, भूस्खलन, आग जैसी आपात स्थितियों में वालंटियर्स पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने होमगार्ड जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के लिए इस तरह की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है, ताकि हर परिस्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। उन्होंने राहवीर योजना का जिक्र करते हुए बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, वहीं दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपए तक की सहायता मिलती है। साथ ही एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।1
- *अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, बम स्क्वायड ने की छानबीन* भोपाल। अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर आज एक मेल आया जिसमें विश्वविद्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। मेल मिलते ही प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। Sdop अंतिम समाधिया के निर्देशन में डॉग एवं बम स्क्वॉड ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर में छानबीन कर बम की जानकारी झूठी होने की पुष्टि की। कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर हिंडोलिया ने सभी पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।1
- Post by Naved khan3