नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया । मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया । मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
- गोंडा बाराबंकी में जिले में विनोद कुमार साहनी के घर जाते नगिना सांसद चंदर शेखर आजाद के काफिले पर हमला करते हुए का दृश्य। चंद्र शेखर आजाद जो बहुत ही निर्भीक एवं युवा सांसद हैं उनकी गाड़ी हमला किया तो बाराबंकी के ssp को आड़े हाथों लिया।1
- बारोटा, कँवरसीका और रायसिका में अवैध कॉलोनीओ पर चला पीला पंजा, 12 एकड़ में औद्योगिक शेड समेत निर्माण ध्वस्त जिला नगर योजनाकार (DTP) नूंह की ओर से मंगलवार, 15 सितंबर को राजस्व एस्टेट बारोटा, कवरसिका और रायसिका में अवैध कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। यह क्षेत्र शहरी क्षेत्र सोहना के अंतर्गत आता है। अभियान के दौरान करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बने एक औद्योगिक शेड, निर्माणाधीन 6 ढांचों, 10 डीपीसी और चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई थाना रोजका मेव पुलिस बल की मदद से की गई। DTP नूंह ने अभियान की तस्वीरें भी जारी की हैं।1
- 12 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में दिनांक 13.09.2026 समय 19.30 बजे से दिनांक 14.09.2026 को सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद मथुरा पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोसीकलां पर मु0अ0सं0 619/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डी0आई0जी0 आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया । जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एस0टी0एफ0 टीम, जनपद की एस0ओ0जी0 टीम तथा थाना प्रभारी कोसीकलां कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से अथक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 15.09.2026 को समय 12.59 मुख्य अभियुक्त विष्णु सोनी उर्फ पप्पू सहित कुल 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 07 किलो 120 ग्राम सोना एवं करीब 11 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है । घटना में बरामद .डी0वी0आर0 । लॉकर की चाबी । घटना के समय पहने गए कपड़े । घटना के समय प्रयुक्त झोला । गैस कटर । 8.वायर कटर ।अन्य घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ घटना का खुलासा करने वाली टीम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत जनपद मथुरा .अपर पुलिस अधीक्षक राकेश यादव एस0टी0एफ0 आगरा इकाई जनपद आगरा क्षेत्राधिकारी छाता भूषण बर्मा जनपद मथुरा । कमलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा । निरीक्षक सत्यप्रकाश थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।थाना प्रभारी अजय किशोर मय टीम थाना शेरगढ जनपद मथुरा थाना अध्यक्ष सोनू बेसला मय टीम थाना जैत जनपद मथुरा उ0नि0 दुष्यन्त कौशिक चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलं जनपद मथुरा । उ0नि0 राजीव तोमर चौकी प्रभारी जिन्दल थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 उत्तम चोहान चौकी प्रभारी कोटवन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।उ0नि0 नकुल कुमार चौकी प्रभारी गढीवरवारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा । उ0नि0 विनीत नेहरा चौकी प्रभारी शाहपुर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उ0नि0 महेन्द्र सिह चौकी प्रभारी बठैनकला थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 अकित शर्मा चौकी प्रभारी कोकिलाबन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 काजल थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 1886 सुमित कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 730 अभिषेक कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । 20.है0का 626 गौरव कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । का0 2222 रिकू कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1670 सॉनू कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 2086 अजय कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 982 मोनू थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1577 सोनू कपाडिया थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 1620 अमित कुमार तैनाती 112 थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1684 सोहित कुमार तैनाती केजीएस जिला जनपद मथुरा ।मा0रि0 1139 दिपांशी थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।म0रि0 999 शिवली थाना कोसीकला जनपद मथुरा टीम साथ रही2
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"1
- भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने और अपने हक का परचम लहराने के लिए दिल्ली आएं।1
- 5 महीने से वेतन नहीं, जर्जर हॉस्टल और शिक्षकों की कमी… बंद होने के कगार पर वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला! नूंह। मेवात के पल्ला स्थित वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व कमांडो हिदायत खान ने कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ हुई बैठक में सामने आई समस्याओं को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हिदायत खान के मुताबिक, प्रोफेसर और स्टाफ को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। हॉस्टल की जर्जर इमारत के चलते कई ब्लॉक बंद हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गेस्ट फैकल्टी की अगले वर्ष की मंजूरी, सालाना इंक्रीमेंट, 7वें वेतन आयोग का लाभ और कॉलेज संचालन के लिए कमेटी न होने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। हिदायत खान ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और एडमिनिस्ट्रेटर चौधरी जाकिर हुसैन से कॉलेज की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की है।1
- चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना MRF टायर के ऑथराइज्ड डीलर नरेंद्र जैन के घर को निशाना बना लिया। मथुरा जनपद के कोसीकलां। में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े MRF टायर के ऑथराइज्ड डीलर नरेंद्र जैन के घर को निशाना बना लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। जब वे वापस लौटे तो घर के सामान को फैला देखकर दंग रह गए मौके पर पहुंची इलाका पुलिस पुलिस घटना की जांच में जुटी1
- दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया ने कहा, "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है—मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया ने कहा, "कल मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें आप देख सकते हैं कि एक कार मेरा पीछा कर रही है—मैं आम तौर पर रविवार को बाइक राइड पर जाती हूं और मैं गोल्फ़ कोर्स रोड पर जा रही थी। उस समय, मैंने सड़क पर चल रही या मेरा पीछा कर रही उस कार पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया था। सबसे पहले तो यह हुआ कि जब मैं बाइक चला रही थी, तो वह कार बहुत तेज़ी से और मेरे बहुत करीब से गुज़री। मैं चौंक गई और सोचने लगी कि कार मेरे इतने करीब क्यों आई। मैंने पहले तो इसे नज़रअंदाज़ करने की कोशिश की। फिर, कार की रफ़्तार कम हुई और वह मेरे पीछे हो गई।1
- गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है1