logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (राज्यमंत्री स्तर) एवं माननीय सदस् माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (राज्यमंत्री स्तर) एवं माननीय सदस्य ने आज जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को परखा तथा संबंधिततो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ________________________ जिला महिला चिकित्सालय,मे कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं अन्नप्रासन कार्यक्रम हुआ आयोजन संपन्न। ________________________ मुजफ्फरनगर 27 अगस्त 2026 माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डा० बबीता सिंह चौहान जी (राज्यमंत्री स्तर) एवं माननीय सदस्य श्रीमती सपना जी ने आज जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को परखा तथा संबंधितो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। इसके उपरांत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं अन्नप्रासन कार्यक्रम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय अध्यक्ष महोदया एवं माननीय सदस्य द्वारा चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होने लेवर रूम का निरीक्षण करते हुए वहा कार्यरत स्टाफ से सामान्य प्रसव एवं सिजेरियन प्रसव की व्यवस्थाओं तथा मरीजो के उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के विस्तार के सम्बन्ध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान आशाओ से उनके कार्य एवं मरीजो को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही चिकित्सालय में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों एवं अन्य लाभार्थीयों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाईयों, भोजन, साफ-सफाई एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। माननीय अध्यक्ष महोदया एवं सदस्य द्वारा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरान्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के व्यवस्थित रूप से संचालित होने पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सालय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर कन्या जन्मोत्सव के अन्तर्गत नवजात कन्याओं एवं उनके परिवारों के साथ खुशी साझा की गयी तथा उन्हें आवश्यक सामग्री से युक्त किट का वितरण किया गया। किट में नवजात कन्या के उपयोग हेतु पालना सहित विभिन्न आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म एवं छःमाह के बच्चो का अन्नप्रासन भी विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का उददेश्य बेटियो के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने, समाज मे कन्या के प्रति सकारात्मक सोच को बढावा देने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओ के प्रति जागरूकता को मजबूत करना चाहा। कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा०सुनील तैवतिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा० मुरली भास्कर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा०दिव्या वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारीगण, चिकित्सालय प्रबन्धक श्रीमती प्रियंका तोमर एवं श्रीमती शिवांगी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेटियो के सम्मान, सुरक्षित मातृत्व एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ के प्रति अपनी प्रतिबद्वता दोहराई गयी। बेटी का जन्म उत्सव है, उसका सम्मान हमारा दायित्व है, और उसका उज्जवल भविष्य हमारा संकल्प है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।

44 min ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
44 min ago
2c070e1f-49bf-44a6-970d-36deeb17e5a2

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए अपनी बात रखी। आखिर परिवार ने क्या बताया? पूरी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। ऐसी ही वायरल खबरों और वीडियो अपडेट के लिए जुड़े रहें। मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए अपनी बात रखी। आखिर परिवार ने क्या बताया? पूरी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। ऐसी ही वायरल खबरों और वीडियो अपडेट के लिए जुड़े रहें।
    1
    मुजफ्फरनगर: इंडियन हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा

रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए अपनी बात रखी। आखिर परिवार ने क्या बताया? पूरी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
ऐसी ही वायरल खबरों और वीडियो अपडेट के लिए जुड़े रहें।

    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
    1
    मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान मृतका की मौत के बाद महिला ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
    user_MUZAFFARNAGAR SAMACHAR
    MUZAFFARNAGAR SAMACHAR
    Classified ads newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खतौली में सरदार आलम की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर।थाना खतौली क्षेत्र के नई आबादी निवासी सरदार आलम पुत्र जरीन,उम्र करीब 52 वर्ष,कस्बा खतौली में सोनू डॉक्टर की दुकान के पास बुधवार को घायल अवस्था में मिले।मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खतौली पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार सरदार आलम के सीने,पेट और बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं।जानकारी में यह भी सामने आया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।डीएसपी खतौली रुपाली राव प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए...
    1
    खतौली में सरदार आलम की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी 
मुजफ्फरनगर।थाना खतौली क्षेत्र के नई आबादी निवासी सरदार आलम पुत्र जरीन,उम्र करीब 52 वर्ष,कस्बा खतौली में सोनू डॉक्टर की दुकान के पास बुधवार को घायल अवस्था में मिले।मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खतौली पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार सरदार आलम के सीने,पेट और बाजू पर चोट के निशान पाए गए हैं।जानकारी में यह भी सामने आया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।डीएसपी खतौली रुपाली राव प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए...
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चरथावल क्षेत्र में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में रोहाना मार्ग पर अलावलपुर चौकी के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी ईंटें भी बिखर गईं। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक पलटने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    1
    चरथावल क्षेत्र में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में रोहाना मार्ग पर अलावलपुर चौकी के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदी ईंटें भी बिखर गईं। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक पलटने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी की रकम कराई वापस* *पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी की रकम कराई वापस* *सहारनपुर:* बड़गांव पुलिस ने एक गरीब व्यक्ति ब्रजपाल निवासी जड़ौदा पांडा के खाते से साइबर ठगी के जरिए निकली गई 90 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना व उनकी पुलिस टीम का आभार जताया।
    1
    *पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी की रकम कराई वापस* 

*पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी की रकम कराई वापस* 
*सहारनपुर:* बड़गांव पुलिस ने एक गरीब व्यक्ति ब्रजपाल निवासी जड़ौदा पांडा के खाते से साइबर ठगी के जरिए निकली गई 90 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष  नरेंद्र भड़ाना व उनकी पुलिस टीम का आभार जताया।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
    1
    मुजफ्फरनगर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार
    1
    बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार
बड़ी कार्रवाई __मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप मामले में डॉ सम्राट को भी किया गया गिरफ्तार
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गैंग रेप में फरार आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिफ्तार भेजा जेल। मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत 01 नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 137(2),64(1),70(1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपर्हता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी। जिसमे आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त इरशाद अली उर्फ डॉ0 सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराना है मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता इरशाद अली खान उर्फ डॉ0 सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद निवासी 515 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
    2
    गैंग रेप में फरार आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिफ्तार भेजा जेल।
मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत 01 नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 137(2),64(1),70(1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपर्हता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी।
जिसमे आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त इरशाद अली उर्फ डॉ0 सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।  
साथ ही यह भी अवगत कराना है मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
इरशाद अली खान उर्फ डॉ0 सम्राट पुत्र  सद्दीक अहमद निवासी 515 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.