गौसेवा का आह्वान: अनिल गुप्ता ने चार ट्रॉली भूसा दान कर प्रधानों से की सहयोग की अपील शाहजहांपुर /राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपनी ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर से ग्राम पंचायत महाउ महेश स्थित गौशाला में चार ट्रॉली भूसा दान स्वरूप भेजा। इस अवसर पर अनिल गुप्ता ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशाला नहीं है, वे अपने आसपास की गौशालाओं में भूसा दान अवश्य भेजें। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकाल के पाँच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में सभी प्रधान साथियों को बढ़-चढ़कर गौशालाओं की मदद करनी चाहिए ताकि गायों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशालाएं संचालित हैं, वहां गायों की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जाए। गौसेवा को उन्होंने धर्म और पुण्य का महान कार्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक धर्म में गाय का स्थान सर्वोच्च माना गया है और “गौ सेवा ही नारायण सेवा” है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य प्रधान भी आगे आकर गौशालाओं के सहयोग में योगदान देंगे।

- Post by राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच3
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- जनपद में विकास को बड़ी गति मिली जब प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 47 करोड़ रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान अहमदपुर नियाजपुर स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर सैटेलाइट बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस परियोजना में बस स्टेशन सौंदर्यीकरण, कार्यशाला निर्माण, डिटेन्शन/डम्पिंग यार्ड और आधुनिक सैटेलाइट बस अड्डे का निर्माण शामिल है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से तैयार हुआ है। परिवहन मंत्री ने बताया कि नए बस अड्डे से लखनऊ, बरेली, सीतापुर और दिल्ली सहित प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिले में 350 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हैं, जबकि रिंग रोड और आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी जारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नई परियोजनाओं से जिले में परिवहन, रोजगार और कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई गई।1
- *शाहजहांपुर, 20 अप्रैल । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं राज्य मंत्री परिवहन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा सोमवार को बटन दबाकर 47 करोड रुपए की लागत से चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। 1894.83 लाख रुपए से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व निर्मित बस स्टेशन के सौन्दर्याकरण कार्य, 1248.51 लाख रुपए से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी सैटेलाईट बस अड्डा के निर्माण कार्य, 1059.53 लाख रुपए से कार्यशाला का निर्माण कार्य तथा 239.44 लाख रुपए से डिटेन्शन एवं डम्पिंग यार्ड के निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्मित सैटेलाइट बस अड्डे का नाम महान समाजसेवी एवं आदर्श शासक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में रखा गया है।3
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष1