रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों, चरखी दादरी नकारात्मक विचारों और व्यसनों से मुक्त करने का संकल्प लेने का भी पर्व है। ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा कादमा- झोझूकलां के तत्वावधान में झोझूकलां थाना परिसर में रक्षाबंधन एवं सुरक्षा विषय आयोजित कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। इस अवसर पर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह एसएचओ सहित सभी पुलिस कर्मियों को परमात्म स्मृति का रक्षा सूत्र (राखी) बांध आत्म स्मृति का तिलक व मधुरता का प्रतीक मिठाई खिलाते हुए कहा कि परमात्मा की स्मृति से मन में शक्ति, शांति और पवित्रता आती है। पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। यदि वे स्वयं भी राजयोग एवं आध्यात्मिक शक्ति को जीवन में अपनाएं तो तनावमुक्त रहकर और अधिक प्रभावी ढंग से समाज की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने सभी से श्रेष्ठ कर्म करने और दूसरों की रक्षा के साथ अपने मन की भी रक्षा करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह एसएचओ ने कहा कि रक्षाबंधन हमें भाईचारे, प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देता है। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधना हमारे लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। पुलिस हमेशा समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने कहा कि सच्ची सुरक्षा केवल बाहरी सुरक्षा से नहीं, बल्कि मन की सुरक्षा से भी होती है। जब मन में सकारात्मक विचार, पवित्र भावनाएं और परमात्मा की स्मृति होती है तो व्यक्ति बुराइयों से स्वयं की रक्षा कर सकता है। रक्षाबंधन के अवसर पर हमें क्रोध, अहंकार, नफरत और नशे जैसी कमजोरियों को छोड़कर शांति, प्रेम और सद्भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से स्वयं को तनावमुक्त रखने तथा समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों, चरखी दादरी नकारात्मक विचारों और व्यसनों से मुक्त करने का संकल्प लेने का भी पर्व है। ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा कादमा- झोझूकलां के तत्वावधान में झोझूकलां थाना परिसर में रक्षाबंधन एवं सुरक्षा विषय आयोजित कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। इस अवसर पर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह एसएचओ सहित सभी पुलिस कर्मियों को परमात्म स्मृति का रक्षा सूत्र (राखी) बांध आत्म स्मृति का तिलक व मधुरता का प्रतीक मिठाई खिलाते हुए कहा कि परमात्मा की स्मृति से मन में शक्ति, शांति और पवित्रता आती है। पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। यदि वे स्वयं भी राजयोग एवं आध्यात्मिक शक्ति को जीवन में अपनाएं तो तनावमुक्त रहकर और अधिक प्रभावी ढंग से समाज की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने सभी से श्रेष्ठ कर्म करने और दूसरों की रक्षा के साथ अपने मन की भी रक्षा करने का आह्वान किया। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह एसएचओ ने कहा
कि रक्षाबंधन हमें भाईचारे, प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देता है। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधना हमारे लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। पुलिस हमेशा समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने कहा कि सच्ची सुरक्षा केवल बाहरी सुरक्षा से नहीं, बल्कि मन की सुरक्षा से भी होती है। जब मन में सकारात्मक विचार, पवित्र भावनाएं और परमात्मा की स्मृति होती है तो व्यक्ति बुराइयों से स्वयं की रक्षा कर सकता है। रक्षाबंधन के अवसर पर हमें क्रोध, अहंकार, नफरत और नशे जैसी कमजोरियों को छोड़कर शांति, प्रेम और सद्भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से स्वयं को तनावमुक्त रखने तथा समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा2
- महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl1
- '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia1
- रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी1
- पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!1