logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश भाकियू के पदाधिकारियों ने आरटीओ पर लगाए टिप्पणी करने के आरोप, धरना प्रदर्शन शुरू किसान मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश भाकियू के पदाधिकारियों ने आरटीओ पर लगाए टिप्पणी करने के आरोप, धरना प्रदर्शन शुरू जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन को बढावा देने व भ्रष्टाचार के भी आरोप, माफी मांगे आरटीओ शामली। भाकियू संस्थापक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत पर अमर्यादित टिपपणी, जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन को बढावा देने का आरोप लगाते हुए भाकियू पदाधिकारियांे ने आरटीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरटीओ माफी नहीं मांगते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ भाकियू पदाधिकारी अपनी समस्या के समाधान के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। भाकियू पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि फोन पर बात करने के दौरान आरटीओ ने किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की जिससे भाकियू पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित पदाधिकारियों व किसानों ने आरटीओ पर जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने समेत भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए और कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष प्रभात मलिक सोमवार को अपने किसी परिचित की समस्या के समाधान के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। प्रभात मलिक आरटीओ को संबंधित समस्या के बारे में जानकारी दे रहे थे। आरोप है कि उस दौरान आरटीओ उनकी बात सुनने के बजाय फोन पर बातचीत करने में व्यस्त रहे। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान आरटीओ ने कथित रूप से महेन्द्र सिंह टिकैत के नाम को लेकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। यह बात सुनते ही वहां मौजूद भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हो गए। किसानों का कहना है कि महात्मा टिकैत ने देश के किसानों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और किसान समाज में उनका विशेष सम्मान है। धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरटीओ पर जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन व भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरटीओ धरनास्थल पर पहुंचकर कथित टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

20 hrs ago
user_अवनीश शर्मा
अवनीश शर्मा
Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
eecfba90-c88f-4137-9fc6-0dada80e72a9

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारत से पढ़ने के लिए रूस में गए तीन छात्रों को जबरन रुसी सेना में भर्ती करने का आरोप परिजनों से टूटा संपर्क भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार
    1
    भारत से पढ़ने के लिए रूस में गए तीन छात्रों को जबरन रुसी सेना में भर्ती करने का आरोप परिजनों से टूटा संपर्क भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के वर्मा मार्केट के पास सोमवार देर रात रोडरेज के विवाद में फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, ऋषभ गर्ग और अशोक देशवाल के बीच रोडरेज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद अशोक देशवाल ने 3-4 युवकों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना कोतवाली शामली पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शामली से अविनाश शर्मा
    1
    रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली
रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार
शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के वर्मा मार्केट के पास सोमवार देर रात रोडरेज के विवाद में फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
पुलिस के अनुसार, ऋषभ गर्ग और अशोक देशवाल के बीच रोडरेज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद अशोक देशवाल ने 3-4 युवकों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना कोतवाली शामली पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शामली से अविनाश शर्मा
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शामली। एसपी एनपी सिंह की अगुवाई में कैराना में पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर। बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग से दिखी पुलिस की सक्रियता। शामली जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के नेतृत्व में थाना कैराना क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रियता नजर आई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस ने असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर भी सतर्क निगाह रखी। बाजारों में दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। एसपी एनपी सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, संदिग्धों एवं वाहनों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    शामली। एसपी एनपी सिंह की अगुवाई में कैराना में पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर। बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग से दिखी पुलिस की सक्रियता।
शामली जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के नेतृत्व में थाना कैराना क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रियता नजर आई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस ने असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर भी सतर्क निगाह रखी। बाजारों में दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। एसपी एनपी सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, संदिग्धों एवं वाहनों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शामली में अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद, आदर्श मंडी पुलिस को मिली कामयाबी।
    1
    शामली में अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद, आदर्श मंडी पुलिस को मिली कामयाबी।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिडौली सादात की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से निर्माण की उठाई मांग बिडौली।झिंझाना। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कें नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ से हालात और भी बदतर हो जाते है। ग्रामीणों में हाफिज इनाम, खालिद शाह,चांद शाह,इसरार,अय्यूब सैफी, ग़ालिब,नय्युम आदि ने जिला प्रशासन, सांसद और विधायक से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के घर से इकराम के घर तक जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से नाली में कीचड़ बदहाल पड़ा है। सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़ होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। इस रास्ते से प्रतिदिन करीब 20 से 25 परिवारों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन प्रधानों का पूरा कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद अब तक सड़क बदहाल पड़ी है। बरसात के मौसम में बच्चों का स्कूल जाना तथा बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के दौरान कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द निर्माण दुरुस्त कराने की मांग की है।
    4
    बिडौली सादात की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से निर्माण की उठाई मांग

बिडौली।झिंझाना। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कें नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ से हालात और भी बदतर हो जाते है। ग्रामीणों में हाफिज इनाम, खालिद शाह,चांद शाह,इसरार,अय्यूब सैफी, ग़ालिब,नय्युम आदि ने जिला प्रशासन, सांसद और विधायक से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के घर से इकराम के घर तक जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से नाली में कीचड़ बदहाल पड़ा है। सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़ होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। इस रास्ते से प्रतिदिन करीब 20 से 25 परिवारों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन प्रधानों का पूरा कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद अब तक सड़क बदहाल पड़ी है। बरसात के मौसम में बच्चों का स्कूल जाना तथा बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के दौरान कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द निर्माण दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_Shakir ali
    Shakir ali
    Salesperson Un, Shamli•
    14 hrs ago
  • दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का अंतिम संस्कार शुरू , जिम्मेदार कौन दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का अंतिम संस्कार शुरू , जिम्मेदार कौन
    1
    दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का 
अंतिम संस्कार शुरू , जिम्मेदार कौन
दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का 
अंतिम संस्कार शुरू , जिम्मेदार कौन
    user_जमीनी दर्पण
    जमीनी दर्पण
    Local News Reporter Un, Shamli•
    17 hrs ago
  • आदर्श मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार आदर्श मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार—11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद शामली। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र सुखविन्दर निवासी ग्राम तिरसंग थाना झिंझाना, जनपद शामली तथा विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा निवासी ग्राम जन्धेड़ी थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें एक मोटरसाइकिल BSM स्कूल के बाहर से चोरी की गई थी। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स सहित विभिन्न मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामदगी में प्रमुख वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19P9660 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19E6377 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. HR60B2144 अन्य बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिलें मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. DL4SW7407 पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ➡️ कार्रवाई: थाना आदर्श मंडी पुलिस, जनपद शामली—11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद शामली। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र सुखविन्दर निवासी ग्राम तिरसंग थाना झिंझाना, जनपद शामली तथा विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा निवासी ग्राम जन्धेड़ी थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें एक मोटरसाइकिल BSM स्कूल के बाहर से चोरी की गई थी। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स सहित विभिन्न मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामदगी में प्रमुख वाहन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19P9660 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19E6377 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. HR60B2144 अन्य बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिलें मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. DL4SW7407 पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ➡️ कार्रवाई: थाना आदर्श मंडी पुलिस, जनपद शामली
    1
    आदर्श मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
आदर्श मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार—11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
शामली। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र सुखविन्दर निवासी ग्राम तिरसंग थाना झिंझाना, जनपद शामली तथा विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा निवासी ग्राम जन्धेड़ी थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है।
पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें एक मोटरसाइकिल BSM स्कूल के बाहर से चोरी की गई थी। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स सहित विभिन्न मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
बरामदगी में प्रमुख वाहन
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19P9660
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. UP19E6377
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. HR60B2144
अन्य बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिलें
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि. नं. DL4SW7407
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
➡️ कार्रवाई: थाना आदर्श मंडी पुलिस, जनपद शामली—11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

➡️ कार्रवाई: थाना आदर्श मंडी पुलिस, जनपद शामली
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश कुमार शर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो। मृतक की शिनाख्त किनौनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। हत्या के संबंध में प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी प्रकरण से संबंधित रंजिश के चलते आज दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्षh द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। 
मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश कुमार शर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो। मृतक की शिनाख्त किनौनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। हत्या के संबंध में प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी प्रकरण से संबंधित रंजिश के चलते आज दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्षh द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
    user_खालिद सिददीकी
    खालिद सिददीकी
    Court reporter बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.