रिफाइनरी आगजनी ने खोली व्यवस्थागत खामियां: सांसद बेनीवाल ने उठाए निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल ● ● पीएम मोदी द्वारा जिस यूनिट का शुभारंभ करना प्रस्तावित था उसी में आगजनी होना सुरक्षा में गंभीर चूक के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम- सांसद बेनीवाल बाड़मेर/बालोतरा। पचपदरा में निर्माणाधीन एचआरएलएल रिफाइनरी के CDU–VDU यूनिट में आग लगने की घटना ने न केवल परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सुरक्षा, गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस घटना को गंभीर लापरवाही और जल्दबाजी का परिणाम बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बेनीवाल ने कहा कि रिफाइनरी का जो मुख्य हृदय कही जाने वाली केन्द्र बिन्दु जिस यूनिट का शुभारंभ करना प्रस्तावित था उसी में आगजनी होना सुरक्षा में गंभीर चूक के साथ भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम हैं। सांसद बेनीवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस परियोजना की लागत शुरुआत में 37 हजार करोड़ रुपये निर्धारित थी, उसका बढ़कर 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाना स्पष्ट रूप से वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनुभवहीन कंपनियों को शामिल किया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई और अंततः इस तरह की दुर्घटना सामने आई। और इस रिफाइनरी के पूर्ण होने तक करीब सवा लाख करोड़ व्यय होने का अनुमान हैं इतना बड़ा बजट शुरूआती शुभारंभ से पहले ही आगजनी की घटना ने पूरे प्रोजेक्ट्स की पोल खोल दी हैं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि CDU–VDU यूनिट रिफाइनरी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहां कच्चे तेल का परिष्करण कर उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस यूनिट में आग लगना यह दर्शाता है कि सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया। उन्होंने इसे केवल एक तकनीकी दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे संभावित लापरवाही और प्रबंधन की विफलता करार दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी यूनिट के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित था। ऐसे में घटना का समय और स्थान दोनों ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परियोजना पूरी तरह तैयार नहीं थी, तो उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने की जल्दबाजी क्यों की गई। आधी अधूरी रिफाइनरी का उद्घाटन कराने की मंशा बड़ी गंभीर लापरवाही का बड़ा विषय हैं। सांसद बेनीवाल ने प्रोसेसिंग यूनिट में आगजनी की घटना पर मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे और वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। और उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि आमजन के विश्वास को भी कमजोर करती हैं। इसलिए भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी, पारदर्शी प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। सांसद बेनीवाल ने इस घटना पर आर्थिक नुकसान की अत्यंत चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यूनिट में आगजनी और फिर घटना के बाद प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे व सभा का कार्यक्रम रद्द एवं स्थगित होने पर कहा कि इससे हजारों करोड़ का नुकसान हुआ हैं और प्रस्तावित दौरे व सभास्थल की तैयारियों लोगों की भीड़ जुटाने को उनको लाने तथा प्रशासनिक व्यवस्थार्थ 1000-1200 करोड़ रूपए पानी की तरह बहाने से बड़ा जनता की कमाई का नुकसान हुआ हैं।

- Post by Pukhraj soni1
- बालोतरा पचपदरा में कल होने वाले उद्घाटन से एक दिन पहले हुआ आगजनी का हादसा जिससे प्रधानमंत्री का हुआ दौरा रद्द जांच शुरू1
- पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये आग सीडीयू यूनिट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार शाम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचने वाले थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- प्रेस नोट दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक हैं हम” कार्यक्रम आयोजित जालौर। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “एक हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की संचालिका बीके रंजू ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि देने का अर्थ है उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना। उन्होंने प्रेरित किया कि हम अपने संकल्पों को कम समय में सफल बनाएं। जब आत्मा अपने सत्य स्वरूप का अनुभव करती है, तब वह गुणों और शक्तियों से भरपूर हो जाती है। उन्होंने वाणी में नम्रता, मधुरता तथा सभी के प्रति शुभ भावना रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर “एक हैं हम” अभियान के अंतर्गत पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही भारत को आध्यात्मिक विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों से संकल्प पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर भी करवाए गए। मुख्य अतिथि श्रीमान अमर वर्मा, जिलाधीश पारिवारिक न्यायालय जालौर ने ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव निमित आयोजित एक हैं हम.... राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट *उठो जगत के वास्ते* प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि *_युवा संकल्प अभियान* युवाओं को सही दिशा देगा, जिससे भारत को पुनः विश्व नेतृत्व की एवं राष्ट्रीय एकता निर्माण में सार्थक योगदान कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान पी.एन. भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जालौर नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि जीवन में चार बातों पर दृढ़ निश्चय होना चाहिए—अपने आप पर, परमात्मा पर, विश्व नाटक (ड्रामा) पर और परिवार पर। यही निश्चय सफलता और विजय का आधार है। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एल. सुथार (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग) ने किया। कार्यक्रम में बीके शिल्पा, बीके संतोषी, बीके शिवानी, बीके ज्योति, उम्मेदसिंह , बीके कांति भाई, बीके बालाराम, डॉ. जसवीर, बीके विकास, बी के ललित ,बी के ओमप्रकाश, आशा माता , गुड़िया, सुनीता, रेखा, उर्मिला, लता एवं ट्विंकल कुमारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।1
- Post by Jodhpur news4
- पचपदरा रिफाइनरी में आग: मौके पर पहुंची कई दमकल, काबू पाने की कोशिश जारी राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल पर नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना था, वहां एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया। आग लगते ही मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने में जुट गईं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन हर पहलू की जांच में लगा हुआ है।2
- पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित आज रिफाइनरी में आग लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित, सभी विभागों को दी जा रही तत्काल सूचना1
- Post by Pukhraj soni1