उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार, कराया गया फुल ड्रेस रिहर्सल* संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्ट सभागार कक्ष , मौलाना आजाद इंटर कालेज नेहरू कृषक, इंटर कालेज संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज, पीवी गर्ल्स इंटर कालेज, हीरालाल इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आचार्य राम विलास इंटर कालेज आदी कालेज/स्कूल में यूपी एसआई परीक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों की स्पार्ट ब्रीफिंग की गयी तथा बताया गया कि अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार सहित थानों के SO/SHO तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । ब्रीफिंग के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिये गये। 01.परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। 02.सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। 03.परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाये तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाये। 04.किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये गये। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। 05.सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। बताया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नकल को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार, कराया गया फुल ड्रेस रिहर्सल* संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्ट सभागार कक्ष , मौलाना आजाद इंटर कालेज नेहरू कृषक, इंटर कालेज संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज, पीवी गर्ल्स इंटर कालेज, हीरालाल इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आचार्य राम विलास इंटर कालेज आदी कालेज/स्कूल में यूपी एसआई परीक्षा में
लगे सभी पुलिसकर्मियों की स्पार्ट ब्रीफिंग की गयी तथा बताया गया कि अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार सहित थानों के SO/SHO तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । ब्रीफिंग के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिये गये। 01.परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। 02.सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर
उपस्थिति दर्ज कराएं। 03.परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाये तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाये। 04.किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये गये। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। 05.सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। बताया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नकल को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
- संतकबीरनगर । जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, एसओजी एवं थाना धनघटा की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल (I4C) व एनसीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय यादव (निवासी जगदीशपुर), नीतेश कुमार (निवासी त्रिलोकपुर, गोरखपुर), शक्ति, विकास पाण्डेय एवं आर्यन पाल (सभी निवासी थाना धनघटा क्षेत्र) शामिल हैं। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संगठित गिरोह का भंडाफोड़ जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है। गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था। इसके बाद इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की धनराशि मंगाने के लिए किया जाता था। आई4सी पोर्टल से मिली अहम जानकारी थाना धनघटा को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल (I4C) के माध्यम से संदिग्ध खातों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध खाते से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद क्रमशः सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। करोड़ों के लेन-देन का खुलासा साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) कराया जा चुका है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। भारी मात्रा में सामान बरामद अभियुक्तों के कब्जे से 33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 29 पासबुक, 18 चेकबुक, 2 लैपटॉप, 1 मोटरसाइकिल, फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ .32 बोर के 8 अवैध जिंदा कारतूस व नकद 16,750 रुपये बरामद किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज व बदले नंबर से चलाते थे वाहन पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे तथा मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात प्रस्तुत न करने पर वाहन को सीज कर दिया गया है। कमांडर को भेजते थे डाटा अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी खातों का डाटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस अब इस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। संयुक्त टीम की कार्रवाई इस सफल कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।1
- जिला अस्पताल के पास दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।1
- Post by आज की आवाज1
- संतकबीरनगर, खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।2
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- गोरखपुर में रेलवे डीजीपी का धमाका! GRP थाने का सरप्राइज चेकिंग, सुरक्षा पर कड़े निर्देश! गोरखपुर: रेलवे डीजीपी ने आज GRP थाने का अचानक निरक्षण किया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाने की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ेगी। क्या होगा अगला ऐक्शन? कमेंट में बताएं!5
- श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के संग मनी अंबेडकर जयंती संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के अनोखे संगम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र/प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बाबासाहेब के संदेश को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर दिया।3