logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2026-27 की बजट घोषणाओं में भूमि आवंटित, जीएसएस दीपला को 96 घंटों में मिली भूमि सेड़वा ,29 मार्च । राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उपखण्ड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को एक सप्ताह में भूमि आवंटन की कार्रवाई की है । एसडीओ ने बताया कि सरकारी कार्यालयों को समय पर भूमि आवंटित नहीं होने से विकास के कार्य प्रभावित होते हैं । राज्य सरकार की प्राथमिकता रहती है कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की तत्काल क्रियान्विति हो । सेड़वा उपखण्ड में इस वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री बज़ट में कार्यालय सहायक निदेशक कृषि ( विस्तार),जीएसएस दीपला और पशु चिकित्सालय बामडला (क्रमोन्नत) की घोषणाएं हुई । एसडीओ सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने जिला कलक्टर के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण कर इस वर्ष बजट में घोषित कार्यालयों को एक सप्ताह में भूमि आवंटन की कार्रवाई को अंजाम दिया । उन्होंने ग्राम सम्मो की ढाणी के सरकारी खसरा नम्बर 819/606 ,किस्म गैर मुमकिन धोरे में सहायक निदेशक कृषि ( विस्तार) कार्यालय को भूमि आवंटन के आदेश जारी किए । इस तरह राजकीय पशु चिकित्सालय बामडला और खसरा नम्बर 747/348 में 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन को भूमि आवंटन के प्रस्ताव जिला कलक्टर कार्यालय को भेजे । जहां से इन दोनों सरकारी कार्यालयों को भूमि आवंटन की कार्रवाई की गई । एसडीओ विश्नोई ने बताया कि 132 केवी ग्रिड विद्युत सब स्टेशन को केवल 96 घंटों में भूमि आवंटित की गई । जीएसएस के समय पर निर्माण से स्थानीय जनता को भविष्य में बिजली आपूर्ति की परेशानी से निजात मिलेगी ।

16 hrs ago
user_Neeraj Maheshwari
Neeraj Maheshwari
Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
16 hrs ago
0a1e1f75-3be6-4403-8118-d00ee0b3e1cd

2026-27 की बजट घोषणाओं में भूमि आवंटित, जीएसएस दीपला को 96 घंटों में मिली भूमि सेड़वा ,29 मार्च । राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उपखण्ड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को एक सप्ताह में भूमि आवंटन की कार्रवाई की है । एसडीओ ने बताया कि सरकारी कार्यालयों को समय पर भूमि आवंटित नहीं होने से विकास के कार्य प्रभावित होते हैं । राज्य सरकार की प्राथमिकता रहती है कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की तत्काल क्रियान्विति हो । सेड़वा उपखण्ड में इस वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री बज़ट में कार्यालय सहायक निदेशक कृषि ( विस्तार),जीएसएस दीपला और पशु चिकित्सालय बामडला (क्रमोन्नत) की घोषणाएं हुई । एसडीओ सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने जिला कलक्टर के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण कर इस वर्ष बजट में घोषित कार्यालयों को एक सप्ताह में भूमि आवंटन की कार्रवाई को अंजाम दिया । उन्होंने ग्राम सम्मो की ढाणी के सरकारी खसरा नम्बर 819/606 ,किस्म गैर मुमकिन धोरे में सहायक निदेशक कृषि ( विस्तार) कार्यालय को भूमि आवंटन के आदेश जारी किए । इस तरह राजकीय पशु चिकित्सालय बामडला और खसरा नम्बर 747/348 में 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन को भूमि आवंटन के प्रस्ताव जिला कलक्टर कार्यालय को भेजे । जहां से इन दोनों सरकारी कार्यालयों को भूमि आवंटन की कार्रवाई की गई । एसडीओ विश्नोई ने बताया कि 132 केवी ग्रिड विद्युत सब स्टेशन को केवल 96 घंटों में भूमि आवंटित की गई । जीएसएस के समय पर निर्माण से स्थानीय जनता को भविष्य में बिजली आपूर्ति की परेशानी से निजात मिलेगी ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर। शहर के पुराने हिस्सों में देर रात हुई झड़प के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात पर काबू रखने और आमजन में विश्वास बनाए रखने के लिए डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंदरूनी क्षेत्रों में व्यापक रूट मार्च निकाला। रूट मार्च के दौरान सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कई प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस की इस सख्त और सतर्क कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों में भरोसा भी बढ़ा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि जोधपुर में शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रह सके।
    4
    जोधपुर। शहर के पुराने हिस्सों में देर रात हुई झड़प के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात पर काबू रखने और आमजन में विश्वास बनाए रखने के लिए डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंदरूनी क्षेत्रों में व्यापक रूट मार्च निकाला।
रूट मार्च के दौरान सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कई प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
पुलिस की इस सख्त और सतर्क कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों में भरोसा भी बढ़ा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि जोधपुर में शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रह सके।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बोले बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा काम के लिए रात 1 बजे भी कॉल करता है
    1
    बोले बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा काम के लिए रात 1 बजे भी कॉल करता है
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बिना सर्च वारंट पुलिसकर्मी पहुंचे पत्रकार गणेश योगी के घर पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद..
    1
    बिना सर्च वारंट पुलिसकर्मी पहुंचे पत्रकार गणेश योगी के घर
पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद..
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    1
    शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दौसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाडी से ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है कालीपहाड़ी पीएचसी में लैब टेक्नीशियन कर रहा मरीजों का इलाजः डॉक्टर की अनुपस्थिति से व्यवस्था चरमराई, ग्रामीण परेशान सैंथल उपखंड क्षेत्र के कालीपहाड़ी पीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण एक लैब टेक्नीशियन मरीजों का इलाज कर रहा है। ग्रामीण कैलाश, सुमन देवी, संतरा, बाबुलाल ने बताया कि सुबह से ही डॉक्टर मौजूद नहीं थे। लैब टेक्नीशियन अस्पताल के समय में बाहर चाय पी रहा था, मरीज अस्पताल में घूम रहे थे थोड़ी देर बाद में मरीजों की भीड़ को देखकर वह अंदर आया और उपचार करने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, लैब टेक्नीशियन मरीजों की ओपीडी पर्ची काट रहा, दवाइयां बांट रहा और डॉक्टर की तरह उनका उपचार भी कर रहा था। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और रजिस्ट्रेशन काउंटर - तीनों की भूमिका एक ही कर्मचारी निभा रहा था। इस दौरान एक नर्सिंग कर्मचारी भी मौजूद थी। लैब टेक्नीशियन बाबू लाल गुर्जर ने बताया कि उन्होंने 25 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फार्मासिस्ट छुट्टी पर हैं, एक नर्सिंग ऑफिसर को सीएमएचओ कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है, और जो एकमात्र नर्सिंग ऑफिसर कार्यरत हैं, वे साप्ताहिक अवकाश पर हैं। पीएचसी के डॉक्टर लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें तीन दिनों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडल में प्रतिनियुक्त किया गया है।
    2
    दौसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाडी से 
ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है 
कालीपहाड़ी पीएचसी में लैब टेक्नीशियन कर रहा मरीजों का इलाजः डॉक्टर की अनुपस्थिति से व्यवस्था चरमराई, ग्रामीण परेशान
सैंथल उपखंड क्षेत्र के कालीपहाड़ी पीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण एक लैब टेक्नीशियन मरीजों का इलाज कर रहा है। ग्रामीण कैलाश, सुमन देवी, संतरा, बाबुलाल ने बताया कि सुबह से ही डॉक्टर मौजूद नहीं थे। लैब टेक्नीशियन अस्पताल के समय में बाहर चाय पी रहा था, मरीज अस्पताल में घूम रहे थे थोड़ी देर बाद में मरीजों की भीड़ को देखकर वह अंदर आया और उपचार करने लगा।
ग्रामीणों के अनुसार, लैब टेक्नीशियन मरीजों की ओपीडी पर्ची काट रहा, दवाइयां बांट रहा  और डॉक्टर की तरह उनका उपचार भी कर रहा था। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और रजिस्ट्रेशन काउंटर - तीनों की भूमिका एक ही कर्मचारी निभा रहा था। इस दौरान एक नर्सिंग कर्मचारी भी मौजूद थी।
लैब टेक्नीशियन बाबू लाल गुर्जर ने बताया कि उन्होंने 25 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फार्मासिस्ट छुट्टी पर हैं, एक नर्सिंग ऑफिसर को सीएमएचओ कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया है, और जो एकमात्र नर्सिंग ऑफिसर कार्यरत हैं, वे साप्ताहिक अवकाश पर हैं।
पीएचसी के डॉक्टर लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें तीन दिनों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडल में प्रतिनियुक्त किया गया है।
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दौसा थाने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, क्या है पूरा मामला इसकी नहीं मिल पाई जानकारी
    1
    दौसा थाने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, क्या है पूरा मामला इसकी नहीं मिल पाई जानकारी
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.