पादरू: निम्बाला धारणा स्कूल में 9 बजे ही कर दी छुट्टी, DEO बोले- जांच करेंगे, शिक्षक ने मानी गलती _पादरू: निम्बाला धारणा स्कूल में 9 बजे ही कर दी छुट्टी, DEO बोले- जांच करेंगे, शिक्षक ने मानी गलती_ *पादरू।* क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय निम्बाला धारणा में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां निर्धारित समय से ढाई घंटे पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है, लेकिन सोमवार को शिक्षक ने सुबह करीब 9 बजे ही स्कूल में छुट्टी कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर दैनिक भास्कर डिजिटल के संवाददाता ने जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत से दूरभाष पर संपर्क किया। DEO देवाराम प्रजापत ने कहा कि _"स्कूल के छुट्टी के समय से पहले बच्चों की छुट्टी करना गलत है। मामले का पता कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"_ वहीं शिक्षक रोशन लाल ने बताया कि _"मैं अभी स्कूल में ही हूं, गर्मी ज्यादा होने से बच्चों को परेशान होना नहीं पड़े तो मैंने बच्चों के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी है। मेरी गलती हो गई है, अब आगे से कभी गलती नहीं करूंगा।"_ ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण में लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से स्कूल की नियमित मॉनिटरिंग व दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पादरू: निम्बाला धारणा स्कूल में 9 बजे ही कर दी छुट्टी, DEO बोले- जांच करेंगे, शिक्षक ने मानी गलती _पादरू: निम्बाला धारणा स्कूल में 9 बजे ही कर दी छुट्टी, DEO बोले- जांच करेंगे, शिक्षक ने मानी गलती_ *पादरू।* क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय निम्बाला धारणा में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां निर्धारित समय से ढाई घंटे पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है, लेकिन सोमवार को शिक्षक ने सुबह करीब 9 बजे ही स्कूल में छुट्टी कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर दैनिक भास्कर डिजिटल के संवाददाता ने जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत से दूरभाष
पर संपर्क किया। DEO देवाराम प्रजापत ने कहा कि _"स्कूल के छुट्टी के समय से पहले बच्चों की छुट्टी करना गलत है। मामले का पता कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"_ वहीं शिक्षक रोशन लाल ने बताया कि _"मैं अभी स्कूल में ही हूं, गर्मी ज्यादा होने से बच्चों को परेशान होना नहीं पड़े तो मैंने बच्चों के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी है। मेरी गलती हो गई है, अब आगे से कभी गलती नहीं करूंगा।"_ ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण में लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से स्कूल की नियमित मॉनिटरिंग व दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।2
- Post by लाबु सिंह1
- Post by मंगलाराम राजपुरोहित1
- बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।1
- जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।1
- बाड़मेर के भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे 35 वर्षीय मृतक घमंडाराम प्रजापत का शव SDRF टीम ने 150 फीट गहरे कुएं से निकाला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।1
- जालोर के भीनमाल में 17 से 20 मई तक चार दिवसीय 'व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर' का आयोजन होगा। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से जोड़ा जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय की गईं।2
- बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।2