मिशन शक्ति चौपाल: महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व साइबर जागरूकता का दिया गया संदेश बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।
मिशन शक्ति चौपाल: महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व साइबर जागरूकता का दिया गया संदेश बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर
जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।
- कन्नौज पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,गलत नियत से नाबालिक 3 वर्षीय बच्ची को पकड़ कर ले गया था आरोपी युवक,समधन चौकी प्रभारी दीपक चौधरी समेत एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही थी, दूसरे दिन एच एम डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियां के पास संदिग्ध अवस्था में बोरे में बंद मिली थी जिंदा तीन वर्षीय बच्ची। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुडबा बुजुर्ग गांव की बताई जा रही थी नाबालिक तीन वर्षीय बच्ची उसके बाद लगातार गुरसहायगंज पुलिस कस्बे के चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी समेत एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी युवक के पैर में लगी गोली पूछताछ में युवक ने बताया कि वह तीन वर्षीय नाबालिक बच्ची को गलत नीयत से उठा लिया गया था उसको डर था कि पुलिस को पकड़ लेगी इस वजह से उसने बच्ची को जिंदा ही एक बोरे में बंद करके गुरसहायगंज के पास एक डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियां में डाल दिया था उसके बाद युवक फरार हो गया था एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना जजुर्म कबूल लिया है मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है उसको अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है आरोपी का मोबाइल जप्त कर लिया गया है उसके मोबाइल में पॉर्न वीडियो डाउनलोड पाई गई है युवक के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है।1
- #हरदोई: ब्लॉक मल्लावां के कंथरी गांव में बन रही सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट,सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का चल रहा कार्य मिट्टी पर डामर डाल कर किया जा रहा भ्रष्टाचार,मिट्टी को डामर से रंग कर बढ़ाई जा रही सड़क की चौड़ाई, पहले भी इस सड़क में किया गया था भ्रष्टाचार घटिया निर्माण के चलते कम समय में ही जर्जर हो गई थी सड़क,दूसरी बार भी भ्रष्टाचार की मिलावट से बन रही सड़क की उम्र बहुत कम होगी,1
- बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के बबनापुर में अवैध मिट्टी खनन बहुत जोरों के साथ किया जा रहा है पूरे दिन ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी सप्लाई करती है इस ओर न पुलिस विभाग और न ही कोई राजस्व विभाग का अधिकारी ध्यान दे रहा है ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से चल रहा है। #hardoipolice #Dmhardoi #Uppolice2
- नारी शक्ति का 'हक': जब DM साहब ने खुद सुनी महिलाओं की फरियाद!मासूम के दिल का छेद भरेगा प्रशासन,DM अनुनय झा का बड़ा ऐलान..... #MissionShakti #UPGovt #YogiAdityanath #WomenEmpowerment #HardoiNews #NariShakti #UPPolice #HaqKiBaat #DMHardoi #AnunayJha #MissionShaktiUP #MissionShakti4 #JusticeForWomen #HealthCareSupport #AyushmanBharat #HardoiDiaries #UPDevelopment #NariSuraksha #SashaktNari #PublicGrievance #QuickJustice #HealthForAll1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- रियल न्यूज हरदोई सुरक्षा क्षेत्र के दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल नए शत्र 2025,26 में प्रवेश करने पर बच्चों का रोली, चंदन, मिठाई खिलाकर, व पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा, विद्यालय के संरक्षक योगराज वर्मा ने कहा नए सत्र में बच्चों का स्वागत करता हूं और बच्चों के लिए जो हमसे कर बनेगा वह बच्चों के लिए करेंगे उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं बच्चे पढ़े-लिखे और आगे बढ़े।1
- हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।4
- #हरदोई: ग्राम सभा चरौली मजरा कोर्रिया के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया हैं की ग्राम कोर्रिया में कुछ लोग प्लाटिंग का काम रहे हैं जिसमें भूमि गाटा संख्या 870 जिसका रकबा 0.0800 हैं जो बंजर भूमि में दर्ज हैं जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर प्लाटिंग की जा रही हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं ग्रामसभा की सरकारी भूमि को प्लाटिंग कर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं हरदोई मनमाने तरीके से अवैध रूप से प्लाटिंग पर नहीं लग पा रही रोक योगी सरकार में भू माफियाओं के हौसले बुलंद भू माफिया शासन प्रशासन दे रहे खुली चुनौती1
- उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक कॉल रिकॉर्डिंग ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। बताया जा रहा है कि “ऐसा कल मंच” के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किसी कार्य को लेकर SDM सदर हरदोई को फोन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने वीडियो/रिकॉर्डिंग बना ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही SDM साहब भड़क गए और वापस फोन कर आपत्ति जताई। लेकिन मामला तब और गरमा गया जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा सवाल दाग दिया, जिसका SDM संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और आखिरकार फोन काटना पड़ा। अब दोनों कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1