Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा का युवक ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में आगरा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कागारौल क्षेत्र के चीत गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी, पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर केरल में तैनात था। एटीएस के अनुसार सर्विलांस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान बेस्ड एजेंसी के संपर्क में था और उस पर रणनीतिक महत्व की संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है। मामले में पैसे के लेनदेन के भी साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। आरोपी को 10 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Braj kishor Sharma Reporter

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आलू की कीमतें बढ़वाने की मांग पर सपा नेताओं पर FIR1
- सावित्रीबाई फुले बाई महान महिला है कि जिन्होंने उसे समय समाज की क्रांति की शुरुआत की जब महिलाओं1
- मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना असवार अंतर्गत हमारे एक और दलित भाई की निर्मम हत्या की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। लगातार दलित समाज पर हो रहे अत्याचार और हत्याएं यह दिखाती हैं कि दबंगों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं। हम प्रशासन SP BHIND महोदय से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच1
- आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने स्थित उद्यान विभाग के पार्क में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह पार्क बसई घाट जाने वाले रास्ते पर स्थित है। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर ताज सुरक्षा पुलिस, ताजगंज थाना पुलिस, पुरातत्व विभाग और CISF के जवान मौजूद रहे। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।2
- Post by Soni Verma1
- खूबसूरत ताजमहल को देखने के लिए तमाम देशों की सुंदरियों ने भी ताजमहल को देखा और सभी सुंदरियां ताजमहल की दीवानी हो गई। दिखने में सुंदरियां इतनी सुंदर थीं ऐसे में ताजमहल भी दमक रहा था....1
- r1
- आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित एक ऑटो पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे रहे, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभालने में जुटी रही।2