logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग को फोन करने पर नहीं उठा कॉल अमेठी। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक किराने की दुकान के ऊपर बिजली का करंट उतरने से दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार के मुताबिक, घटना के दौरान दुकान के ऊपर करंट उतरने लगा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। दुकानदार ने बताया कि मामले की सूचना देने के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

8 hrs ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
1eb24770-acd4-418a-9850-1b97f71a709c

दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग को फोन करने पर नहीं उठा कॉल अमेठी। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक किराने की दुकान के ऊपर बिजली का करंट उतरने से दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार के मुताबिक, घटना के दौरान दुकान के ऊपर करंट उतरने लगा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। दुकानदार ने बताया कि मामले की सूचना देने के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तीन दिन से तेज हवा बरसात आकाशीय बिजली को लेकर पुलिस ने किया जागरूक क्षेत्र में बरसात तेज हवा चलने आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी अमेठी पुलिस गांवो कस्बों में माइक से करवा रही है लोगों को घरों में रहने का अनुरोध किया जा रहा है प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने अमेठी कस्वे में पैदल मार्च कर मौसम के प्रति लोगों को जागरूक किया
    2
    तीन दिन से तेज हवा बरसात आकाशीय बिजली को लेकर पुलिस ने किया जागरूक 
क्षेत्र में बरसात तेज हवा चलने आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी अमेठी पुलिस गांवो कस्बों में माइक से करवा रही है लोगों को घरों में रहने का अनुरोध किया जा रहा है प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने अमेठी कस्वे में पैदल मार्च कर मौसम के प्रति लोगों को जागरूक किया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सीताकुण्ड घाट का पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के साथ नगरक्षेत्र सीताकुण्ड घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर पुलिस बल की तैनाती,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन,आवागमन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सीताकुण्ड घाट का पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*
सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के साथ नगरक्षेत्र सीताकुण्ड घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
जहां इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर पुलिस बल की तैनाती,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन,आवागमन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर में गोमती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे: घाटों तक पहुंचा पानी, नहरों में उफान, डीएम ने कहा- नदी के पास जाने से बचें सुल्तानपुर में गोमती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। शनिवार शाम 5:30 बजे जल स्तर 81.58 मीटर दर्ज किया गया। यहां वार्निंग लेवल 83.73 मीटर और डेंजर लेवल 84.73 मीटर है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार शाम को खुद मौके का जायजा लिया था। लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले के सभी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है। शहर की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है और 89 खराब ट्रांसफॉर्मर भी ठीक कर दिए गए हैं। डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि कमजोर पेड़ों और जर्जर इमारतों के नीचे न रुकें। सुरक्षा के लिए गोमती नदी के किनारे या पानी के पास जाने से बचें।
    1
    सुल्तानपुर में गोमती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे: घाटों तक पहुंचा पानी, नहरों में उफान, डीएम ने कहा- नदी के पास जाने से बचें
सुल्तानपुर में गोमती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है।
शनिवार शाम 5:30 बजे जल स्तर 81.58 मीटर दर्ज किया गया। यहां वार्निंग लेवल 83.73 मीटर और डेंजर लेवल 84.73 मीटर है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार शाम को खुद मौके का जायजा लिया था।
लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले के सभी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है। शहर की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है और 89 खराब ट्रांसफॉर्मर भी ठीक कर दिए गए हैं।
डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि कमजोर पेड़ों और जर्जर इमारतों के नीचे न रुकें। सुरक्षा के लिए गोमती नदी के किनारे या पानी के पास जाने से बचें।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबा राम प्रसाद सिंह की स्मृति में कुंदन सिंह ने किया फल वितरित रमेश श्रीवास्तव। प्रतापगढ़ बाबा रामप्रसाद सिंह मांधाता की स्मृति में छात्राओं को फल वितरित किया गया। जिससे सभी छात्राओं को प्रेरित किया गया और बताया गया कि समाज में माता-पिता और अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना सबसे बड़ी सेवा है। जो हर व्यक्ति के जीवन में ढाल बनकर खड़ा रहता है। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष कुंदन सिंह प्रबंधक राम अभिलास मौर्य बच्चा मौर्य और मुख्यतः पूर्व प्रधान मदन गोपाल सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे
    1
    बाबा राम प्रसाद सिंह की स्मृति में कुंदन सिंह ने किया फल वितरित 
रमेश श्रीवास्तव।
प्रतापगढ़ 
बाबा रामप्रसाद सिंह मांधाता की स्मृति में छात्राओं को फल वितरित किया गया।
जिससे सभी छात्राओं को प्रेरित किया गया और बताया गया कि समाज में माता-पिता और अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना सबसे बड़ी सेवा है। जो हर व्यक्ति के जीवन में ढाल बनकर खड़ा रहता है। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष कुंदन सिंह प्रबंधक राम अभिलास मौर्य बच्चा मौर्य और मुख्यतः पूर्व प्रधान मदन गोपाल सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मौसम को देखते हुए बारिश का कह किसानों का काफी ज्यादा नुकसान होता हुआर कानपुर में लगातार 48 घंटे से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही लगातार मजदूरों की समस्या कम पर जाने के लिए बढ़ती जा रही एक इसी के साथ मे मैं अरबी न्यूज़ रिपोर्टर
    1
    मौसम को देखते हुए बारिश का कह किसानों का काफी ज्यादा नुकसान होता हुआर
कानपुर में लगातार 48 घंटे से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही लगातार मजदूरों की समस्या कम पर जाने के लिए बढ़ती जा रही एक इसी के साथ मे मैं अरबी न्यूज़ रिपोर्टर
    user_Rishi Trivedi
    Rishi Trivedi
    Farmer लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।* *बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश।* *ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, भूमिहीन परिवारों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश।* *आगामी दो दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील, जर्जर मकानों में न रहने की सलाह।* अमेठी जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जलभराव की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को संयुक्त रूप से तहसील गौरीगंज क्षेत्र के बिहारीगंज गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने गुलालपुर ड्रेन का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर आकलन करें तथा समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव के कारण किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने, विद्युत आपूर्ति में समस्या तथा कुछ पात्र परिवारों को शौचालय योजना का लाभ न मिलने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा भूमिहीन परिवारों की स्थिति के बारे में पूछा। संबंधित लेखपाल द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 5 से 6 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने ग्रामीणों से आगामी दो दिनों तक विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विद्युत तारों के संपर्क से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।*

*बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश।*
*ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, भूमिहीन परिवारों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश।*
*आगामी दो दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील, जर्जर मकानों में न रहने की सलाह।*
अमेठी जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जलभराव की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को संयुक्त रूप से तहसील गौरीगंज क्षेत्र के बिहारीगंज गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने गुलालपुर ड्रेन का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर आकलन करें तथा समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव के कारण किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने, विद्युत आपूर्ति में समस्या तथा कुछ पात्र परिवारों को शौचालय योजना का लाभ न मिलने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा भूमिहीन परिवारों की स्थिति के बारे में पूछा। संबंधित लेखपाल द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 5 से 6 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने ग्रामीणों से आगामी दो दिनों तक विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विद्युत तारों के संपर्क से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तीन घंटे में अमेठी सहित आस आस जिलों में तेज हवा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले *3 घंटों* में निम्न जनपदों तथा आसपास के जगहों पर मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है। *जौनपुर, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, राय बरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी*
    1
    तीन घंटे में अमेठी सहित आस आस जिलों में तेज हवा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना 
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले *3 घंटों* में निम्न जनपदों तथा आसपास के जगहों पर मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना  के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है।
*जौनपुर, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, राय बरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी*
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भारी बारिश में गिरा गरीब का आशियाना, परिवार के सामने रहने का संकट भारी बारिश में गिरा गरीब का आशियाना, परिवार के सामने रहने का संकट अमेठी। जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बन गई है। भेटुआ ब्लॉक की नौगिरवा ग्राम पंचायत निवासी मालती पत्नी हरिराम कोरी का कच्चा आशियाना बारिश के चलते गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान घर का कुछ हिस्सा गिर गया था। इस बार बचा हुआ हिस्सा भी लगातार बारिश के कारण धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। घर गिरने से परिवार के सामने अब सिर छिपाने की समस्या पैदा हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की उम्मीद जताई है।
    2
    भारी बारिश में गिरा गरीब का आशियाना, परिवार के सामने रहने का संकट

भारी बारिश में गिरा गरीब का आशियाना, परिवार के सामने रहने का संकट
अमेठी। जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बन गई है। भेटुआ ब्लॉक की नौगिरवा ग्राम पंचायत निवासी मालती पत्नी हरिराम कोरी का कच्चा आशियाना बारिश के चलते गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान घर का कुछ हिस्सा गिर गया था। इस बार बचा हुआ हिस्सा भी लगातार बारिश के कारण धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। घर गिरने से परिवार के सामने अब सिर छिपाने की समस्या पैदा हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की उम्मीद जताई है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बारिश के बीच जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत; पति गंभीर बारिश के बीच जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत; पति गंभीर अमेठी। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर के पीछे पुरानी और जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर पति-पत्नी के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 32 वर्षीय उषा की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामकुमार पासी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच रामकुमार पासी और उनकी पत्नी उषा घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गए थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुकी पुरानी दीवार अचानक गिर गई और दोनों उसके मलबे में दब गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार का उपचार जारी है। सूचना पर जामो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले डेथ मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए मदद और मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
    4
    बारिश के बीच जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत; पति गंभीर 


बारिश के बीच जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत; पति गंभीर
अमेठी। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर के पीछे पुरानी और जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर पति-पत्नी के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 32 वर्षीय उषा की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामकुमार पासी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच रामकुमार पासी और उनकी पत्नी उषा घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गए थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुकी पुरानी दीवार अचानक गिर गई और दोनों उसके मलबे में दब गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार का उपचार जारी है।
सूचना पर जामो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले डेथ मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए मदद और मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.