छतरपुर नगरपालिका में गरीबों की बेबसी पर सवाल: वायरल वीडियो में अधिकारी के बयान से मचा बवाल छतरपुर। नगर पालिका के कथित “मलाईदार विभागों” को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगरपालिका की कार्यप्रणाली और गरीब फुटपाथ कारोबारियों के प्रति अधिकारियों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में हाथठेला और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले कुछ व्यापारी नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया के सामने अपनी परेशानियां बताते नजर आ रहे हैं। एक व्यापारी अपनी पत्नी के भोपाल में चल रहे इलाज के लिए हर महीने करीब 10 हजार रुपये भेजने की मजबूरी बताता है। वहीं, एक अन्य व्यापारी इतना परेशान नजर आता है कि वीडियो में उसके द्वारा फांसी लगाने तक की बात कही जाती सुनाई दे रही है। इसी दौरान वीडियो में उपयंत्री आमिर खान का कथित बयान—“आपके धंधे के जिम्मेदार हम नहीं हैं”—चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उनका यह कहना भी सुनाई देता है कि “यह फुटपाथ आपकी जमीन नहीं है।” निश्चित तौर पर शहर में अतिक्रमण हटाना नगरपालिका की जिम्मेदारी है और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना भी जरूरी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कार्रवाई के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की परिस्थितियों को समझना और उनसे सम्मानजनक तरीके से संवाद करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? गरीब फुटपाथ व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे कारोबार करते हैं। यदि उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है तो क्या नगरपालिका उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था, व्यवस्थित वेंडिंग जोन या रोजगार का विकल्प उपलब्ध करा रही है? वायरल वीडियो ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या नियमों का पालन करवाने के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी प्रशासन की जिम्मेदारी है? अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो पर नगरपालिका प्रशासन क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या फुटपाथ कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है।
छतरपुर नगरपालिका में गरीबों की बेबसी पर सवाल: वायरल वीडियो में अधिकारी के बयान से मचा बवाल छतरपुर। नगर पालिका के कथित “मलाईदार विभागों” को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगरपालिका की कार्यप्रणाली और गरीब फुटपाथ कारोबारियों के प्रति अधिकारियों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में हाथठेला और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले कुछ व्यापारी नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया के सामने अपनी परेशानियां बताते नजर आ रहे हैं। एक व्यापारी अपनी पत्नी के भोपाल में चल रहे इलाज के लिए हर महीने करीब 10 हजार रुपये भेजने की मजबूरी बताता है। वहीं, एक अन्य व्यापारी इतना परेशान नजर आता है कि वीडियो में उसके द्वारा फांसी लगाने तक की बात कही जाती सुनाई दे रही है। इसी दौरान वीडियो में उपयंत्री आमिर खान का कथित बयान—“आपके धंधे के जिम्मेदार हम नहीं हैं”—चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उनका यह कहना भी सुनाई देता है कि “यह फुटपाथ आपकी जमीन नहीं है।” निश्चित तौर पर शहर में अतिक्रमण हटाना नगरपालिका की जिम्मेदारी है और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना भी जरूरी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कार्रवाई के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की परिस्थितियों को समझना और उनसे सम्मानजनक तरीके से संवाद करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? गरीब फुटपाथ व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे कारोबार करते हैं। यदि उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है तो क्या नगरपालिका उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था, व्यवस्थित वेंडिंग जोन या रोजगार का विकल्प उपलब्ध करा रही है? वायरल वीडियो ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या नियमों का पालन करवाने के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी प्रशासन की जिम्मेदारी है? अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो पर नगरपालिका प्रशासन क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या फुटपाथ कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है।
- खाद वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी, कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन पलेरा : जिले की पलेरा तहसील क्षेत्र के किसानों ने खाद वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार पलेरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि मार्केटिंग सोसायटी में समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त 2026 को खाद वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर न तो कार्यालय खुला मिला और न ही खाद का वितरण किया गया। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने खाद देने से इनकार करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर बुवाई एवं फसल संबंधी कार्य प्रभावित न हों। ज्ञापन पर विनोद यादव, भान सिंह यादव, दशाराम कुशवाहा, प्रमोद अहिरवार, अवधेश, हर प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे2
- बुंदेलखंड में बारिश हो रही है नदी नाले उफान पर है तो अगर पुल पर पानी है तो पुल पार न करें क्योंकि रक्षाबंधन पर्व है तो सावधान रहे सतर्क रहें जनहित के लिए जारी देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ1
- location gram fadna post panwari tahseel kulpaha mahoba up mene complent dala tha jansunwai portal par ab aap dekh sakte ho1
- जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- सभी भाइयों को राम-राम सागर इवेंट कंपनी जतारा की ओर से सागर इवेंट जतारा कंपनी लेकर आई है गणेश चतुर्थी एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर टेंट डेकोरेशन साउंड सिस्टम और कई इवेंट शिवाय जैसे की शादी पार्टी एनिवर्सरी बर्थडे पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के लिए संपर्क करें प्रोपराइटर हैं अपने भैया सागर सोनी जी आपके घर पर कोई भी कार्यक्रम है हमसे संपर्क करें बुकिंग सेंटर का पता है जतारा टीकमगढ़ मार्ग एचपी पेट्रोल पंप के पास जतारा मोबाइल नंबर है 9770282901 सभी भाइयों को राम-राम सागर इवेंट कंपनी जतारा की ओर से सागर इवेंट जतारा कंपनी लेकर आई है गणेश चतुर्थी एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर टेंट डेकोरेशन साउंड सिस्टम और कई इवेंट शिवाय जैसे की शादी पार्टी एनिवर्सरी बर्थडे पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के लिए संपर्क करें प्रोपराइटर हैं अपने भैया सागर सोनी जी आपके घर पर कोई भी कार्यक्रम है हमसे संपर्क करें बुकिंग सेंटर का पता है जतारा टीकमगढ़ मार्ग एचपी पेट्रोल पंप के पास जतारा मोबाइल नंबर है 97702829011
- जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। लगातार बारिश से दिगौड़ा झांसी मार्ग अंतर्गत पुनोल नाला एवं दिगौड़ा बस्ती का सरपट नाला पर लगभग 2 फीट पानी उफान है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। आपदा मित्र भी मौके पर तैनात हैं। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।4
- *पलेरा: पुरानी रंजिश में बाजार गए युवक के साथ 4-5 लोगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी* पलेरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रज्जो कुशवाहा निवासी आलमपुरा ने बताया कि वह गरोली बाजार से पानी लेने गया था। तभी रास्ते में 4-5 लोगों ने एक राय होकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट* की और *जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में शिकायत घटना के बाद पीड़ित परिवार पलेरा थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने थाने में शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस का एक्शन* मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। --- *#PaleraNews #Tikamgarh #Marpit #PuraniRanjish #KaroliBazar #MPNews #PaleraPolice *पलेरा: पुरानी रंजिश में बाजार गए युवक के साथ 4-5 लोगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी* पलेरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रज्जो कुशवाहा निवासी आलमपुरा ने बताया कि वह गरोली बाजार से पानी लेने गया था। तभी रास्ते में 4-5 लोगों ने एक राय होकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट* की और *जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में शिकायत घटना के बाद पीड़ित परिवार पलेरा थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने थाने में शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस का एक्शन* मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। --- *#PaleraNews #Tikamgarh #Marpit #PuraniRanjish #KaroliBazar #MPNews #PaleraPolice4
- पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण,1
- पनवाड़ी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों पर संकट खेतों में लबालब पानी, किसानों के चेहरे पर चिंता पनवाड़ी, महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी लबालब भर गया है, जिससे किसानों की खरीफ फसलों पर संकट मंडराने लगा है। मूंग, उड़द मूंगफली और तिल की फसल प्रभावित ग्रामीण किसानों के अनुसार खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने से मूंग, उड़द और तिल जैसी खरीफ की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई खेतों में पानी जमा होने के कारण फसलों के सड़ने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश जारी रही तो बढ़ेगा नुकसान किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेतों में पानी भरा होने के कारण फसल निकालना भी मुश्किल हो सकता है। किसानों का कहना है कि फसल किसी तरह बच जाए और उत्पादन घर तक पहुंच जाए तो यह ईश्वर की बड़ी मेहरबानी होगी। लगातार जारी है बारिश, अलर्ट से बढ़ी चिंता क्षेत्र में बारिश लगातार जारी है और मौसम विभाग की ओर से समय-समय पर अलर्ट की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल बारिश कब तक जारी रहेगी, इसका निश्चित अनुमान स्थानीय स्तर पर नहीं लगाया जा पा रहा है। ऐसे में किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मुआवजे और सर्वे की मांग उठाई ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित खेतों का जल्द सर्वे कराने और वास्तविक नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो फसलों को व्यापक नुकसान हो सकता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से समय रहते आवश्यक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। पनवाड़ी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों पर संकट खेतों में लबालब पानी, किसानों के चेहरे पर चिंता पनवाड़ी, महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी लबालब भर गया है, जिससे किसानों की खरीफ फसलों पर संकट मंडराने लगा है। मूंग, उड़द मूंगफली और तिल की फसल प्रभावित ग्रामीण किसानों के अनुसार खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने से मूंग, उड़द और तिल जैसी खरीफ की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई खेतों में पानी जमा होने के कारण फसलों के सड़ने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश जारी रही तो बढ़ेगा नुकसान किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेतों में पानी भरा होने के कारण फसल निकालना भी मुश्किल हो सकता है। किसानों का कहना है कि फसल किसी तरह बच जाए और उत्पादन घर तक पहुंच जाए तो यह ईश्वर की बड़ी मेहरबानी होगी। लगातार जारी है बारिश, अलर्ट से बढ़ी चिंता क्षेत्र में बारिश लगातार जारी है और मौसम विभाग की ओर से समय-समय पर अलर्ट की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल बारिश कब तक जारी रहेगी, इसका निश्चित अनुमान स्थानीय स्तर पर नहीं लगाया जा पा रहा है। ऐसे में किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मुआवजे और सर्वे की मांग उठाई ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित खेतों का जल्द सर्वे कराने और वास्तविक नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो फसलों को व्यापक नुकसान हो सकता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से समय रहते आवश्यक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।1