logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक में पीएसी जवान के बंद मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक में पीएसी जवान के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ प्रद्युम्न दुबे निवासी ओम नगर, झींझक के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, ₹300 नकद तथा उसकी निशानदेही पर काशीराम कॉलोनी से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक की किस्त भरने के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने 2 अगस्त की रात कैनाल रोड स्थित बंद मकान में चोरी की थी। इस मामले में पीएसी जवान यतेंद्र दुबे की पत्नी रंजना दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी है और उसे न्यायालय भेज दिया।

2 hrs ago
user_Sarita singh
Sarita singh
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

झींझक में पीएसी जवान के बंद मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक में पीएसी जवान के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ प्रद्युम्न दुबे निवासी ओम नगर, झींझक के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, ₹300 नकद तथा उसकी निशानदेही पर काशीराम कॉलोनी से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक की किस्त भरने के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने 2 अगस्त की रात कैनाल रोड स्थित बंद मकान में चोरी की थी। इस मामले में पीएसी जवान यतेंद्र दुबे की पत्नी रंजना दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी है और उसे न्यायालय भेज दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बलहरामऊ के पास हाईवे पर टहलना पड़ा भारी: अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार बलहरामऊ के पास हाईवे पर टहलना पड़ा भारी: अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ के पास हाईवे पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे किनारे टहल रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और वाहन उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर चोटों के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोहित राठौर (20) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी ग्राम अंगदपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित सटरिंग का कार्य करता था। मंगलवार को वह काम से घर लौटने के बाद प्रतिदिन की भांति शाम को टहलने के लिए बलहरामऊ हाईवे की ओर गया था। इसी दौरान कानपुर से औरैया की दिशा में जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि रोहित के पिता स्वर्गीय राधेश्याम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी दिव्यांग मां सुशीला देवी, दो भाई और एक बहन हैं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
    1
    बलहरामऊ के पास हाईवे पर टहलना पड़ा भारी: अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार
बलहरामऊ के पास हाईवे पर टहलना पड़ा भारी: अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार
डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ के पास हाईवे पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे किनारे टहल रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और वाहन उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर चोटों के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान रोहित राठौर (20) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी ग्राम अंगदपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित सटरिंग का कार्य करता था। मंगलवार को वह काम से घर लौटने के बाद प्रतिदिन की भांति शाम को टहलने के लिए बलहरामऊ हाईवे की ओर गया था। इसी दौरान कानपुर से औरैया की दिशा में जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि रोहित के पिता स्वर्गीय राधेश्याम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी दिव्यांग मां सुशीला देवी, दो भाई और एक बहन हैं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.