रामकोला-कसया मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुरू रामकोला-कसया मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुरू कुशीनगर। रामकोला-कसया मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव की समस्या से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर टेकुआटार में अमरनाथ मद्धेशिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
रामकोला-कसया मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुरू रामकोला-कसया मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुरू कुशीनगर। रामकोला-कसया मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क
पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव की समस्या से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग
की थी। मांग पूरी न होने पर टेकुआटार में अमरनाथ मद्धेशिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
- कुशीनगर के जंगल नाहर छपरा में मुसहरों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनके बैंक खातों से हवाला का पैसा निकाला गया। उनके आधार, पैन और एटीएम कार्ड का भी दुरुपयोग किया गया। भाजपा नेता पप्पू पांडे ने पीड़ितों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।1
- कुशीनगर के मडॉर बिंदवलिया के क्रांति चौराहा पर आए तेज आधी-तूफान से सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, लेकिन सौभाग्य से उस समय गुजर रहे यात्री बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया।1
- कुशीनगर के मडॉर बिंदवलिया में आए आधी-तूफान से क्रांति चौराहा पर एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, लेकिन सौभाग्य से उस दौरान गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्वच्छ भारत मिशन शौचालय योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जहाँ भोले-भाले ग्रामीणों को ठगा गया। इस मामले में हवाला कनेक्शन की आशंका के साथ, हरियाणा के रोहतक में दो गरीब मजदूरों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि असली ठग फरार हैं। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।4
- अफ्रीका में महिलाओं और अन्य व्यक्तियों के साथ हो रही बर्बरता पर गहरी चिंता जताई गई है। इसे किसी भी कारण से अमानवीय और अक्षम्य बताया जा रहा है।1
- फाजिलनगर ने रचा नया इतिहास…713 वोट से मिली विजय, श्रीमती सुनीता शाही फाजिलनगर ने रचा नया इतिहास… नगर पंचायत फाजिलनगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शत्रुमर्दन प्रताप शाही जी को 713 वोटों से मिली ऐतिहासिक जीत ने बदल दी सियासी तस्वीर। यह जीत सिर्फ चुनाव नहीं, जनता के विश्वास, संघर्ष, मेहनत और समर्पण की बड़ी विजय है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #फाजिलनगर #ऐतिहासिक_जीत #SunitaShahi #नगरपंचायत_फाजिलनगर #जनता_का_विश्वास #कुशीनगर #ElectionVictory1
- कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से 68 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से बिहार के गोपालगंज से जुड़े 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- कुशीनगर जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। काले घने बादलों के साथ तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि से इलाके में हड़कंप मच गया है।2
- कुशीनगर के पडरौना में गंडक नहर पुल पर बारिश के बाद बिजली का एक पोल उखड़कर खतरनाक तरीके से लटका है। यह लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है, क्योंकि इसी रास्ते से दिन भर वीवीआईपी वाहनों का आना-जाना रहता है।1