logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जनसुनवाई में संवेदनशील पहल* *अनाथ बालक अंशुल पाल को मिला आधार, दादा को कानूनी अभिभावक बनाकर यूआईडीएआई निदेशालय से मिला समाधान* *संबल योजना से परिवार को 2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि* *नवीन टोकन प्रणाली से व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से हुई जनसुनवाई* *हर आवेदक को अपनी बात रखने का मिला अवसर* जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ संवेदनशील प्रशासन की पहल की गई है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जनसुनवाई में टोकन सिस्टम लागू कर आवेदकों की समस्याएं क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुनवाई करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। बड़ी संख्या में आवेदकों के पहुंचने के कारण शुरू की गई इस व्यवस्था से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। टोकन नंबर के आधार पर निर्धारित क्रम में कलेक्टर ने आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे जनसुनवाई में पारदर्शिता के साथ-साथ अव्यवस्था कम हुई और आवेदकों को अपनी बारी के लिए सुविधाजनक तरीके से इंतजार करने की व्यवस्था मिली। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम छतरपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। *कलेक्टर ने अनाथ बालक अंशुल को सौंपा आधार कार्ड* जनसुनवाई में गौरिहार तहसील के ग्राम घूर निवासी 6 वर्षीय अनाथ एवं बेसहारा बालक अंशुल पाल के दादा अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। माता-पिता के निधन के बाद पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण बालक को विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की। यूआईडीएआई राज्य कार्यालय भोपाल के सुझाव के अनुसार जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स राहुल तिवारी के माध्यम से बालक के दादा को बाल कल्याण समिति के माध्यम से कानूनी अभिभावक घोषित कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद बालक का आधार पंजीयन कराया गया और प्रकरण यूआईडीएआई के क्षेत्रीय निदेशक को भेजा गया। तत्काल कार्रवाई के बाद अंशुल का आधार कार्ड जारी हुआ। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बालक अंशुल और उसके दादा को आधार कार्ड प्रदान किया। आधार कार्ड मिलने से अब बालक के लिए शिक्षा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता सुगम होगा। बालक के दादा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत सीगौन के श्रमिक राजेश अहिरवार के निधन के बाद उनकी उत्तराधिकारी पत्नी माना अहिरवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का आदेश सौंपा गया। सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। इसके साथ ही जनसुनवाई में 283 आवेदनों पर सुनवाई की गई और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

2 days ago
user_राजू जोशी महाराज
राजू जोशी महाराज
Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 days ago

*जनसुनवाई में संवेदनशील पहल* *अनाथ बालक अंशुल पाल को मिला आधार, दादा को कानूनी अभिभावक बनाकर यूआईडीएआई निदेशालय से मिला समाधान* *संबल योजना से परिवार को 2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि* *नवीन टोकन प्रणाली से व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से हुई जनसुनवाई* *हर आवेदक को अपनी बात रखने का मिला अवसर* जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ संवेदनशील प्रशासन की पहल की गई है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जनसुनवाई में टोकन सिस्टम लागू कर आवेदकों की समस्याएं क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुनवाई करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। बड़ी संख्या में आवेदकों के पहुंचने के कारण शुरू की गई इस व्यवस्था से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। टोकन नंबर के आधार पर निर्धारित क्रम में कलेक्टर ने आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे जनसुनवाई में पारदर्शिता के साथ-साथ अव्यवस्था कम हुई और आवेदकों को अपनी बारी के लिए सुविधाजनक तरीके से इंतजार करने की व्यवस्था मिली। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम छतरपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। *कलेक्टर ने अनाथ बालक अंशुल को सौंपा आधार कार्ड* जनसुनवाई में गौरिहार तहसील के ग्राम घूर निवासी 6 वर्षीय अनाथ एवं बेसहारा बालक अंशुल पाल के दादा अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। माता-पिता के निधन के बाद पहचान संबंधी दस्तावेज

नहीं होने के कारण बालक को विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की। यूआईडीएआई राज्य कार्यालय भोपाल के सुझाव के अनुसार जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स राहुल तिवारी के माध्यम से बालक के दादा को बाल कल्याण समिति के माध्यम से कानूनी अभिभावक घोषित कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद बालक का आधार पंजीयन कराया गया और प्रकरण यूआईडीएआई के क्षेत्रीय निदेशक को भेजा गया। तत्काल कार्रवाई के बाद अंशुल का आधार कार्ड जारी हुआ। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बालक अंशुल और उसके दादा को आधार कार्ड प्रदान किया। आधार कार्ड मिलने से अब बालक के लिए शिक्षा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता सुगम होगा। बालक के दादा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत सीगौन के श्रमिक राजेश अहिरवार के निधन के बाद उनकी उत्तराधिकारी पत्नी माना अहिरवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का आदेश सौंपा गया। सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। इसके साथ ही जनसुनवाई में 283 आवेदनों पर सुनवाई की गई और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by रामभरोशे कश्यप
    1
    Post by रामभरोशे कश्यप
    user_रामभरोशे कश्यप
    रामभरोशे कश्यप
    छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर जिले के नौगांव में अब तक 26 इंच बारिश, जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी बारिश की संभावना से सतर्क रहने की सलाह 1 जून से 27 अगस्त तक नौगांव में कुल 657 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो करीब 26 इंच के बराबर है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1074.9 मिमी है । 30 अगस्त तक छतरपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है ।
    1
    छतरपुर जिले के नौगांव में अब तक 26 इंच बारिश, जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी बारिश की संभावना से सतर्क रहने की सलाह
1 जून से 27 अगस्त तक नौगांव में कुल 657 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो करीब 26 इंच के बराबर है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1074.9 मिमी है ।
30 अगस्त तक छतरपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले की थाना बमोरी कला थाना बना तालाब थाने के सामने की दुकानों में भरा घुटनों से पानी
    2
    टीकमगढ़ जिले की थाना बमोरी कला थाना बना तालाब थाने के सामने की दुकानों में भरा घुटनों से पानी
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *खरगापुर में SDM लिंक व्यवस्था की मांग: 26 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, जल्द व्यवस्था शुरू करने के निर्देश *भोपाल/टीकमगढ़* टीकमगढ़ जिले की *खरगापुर तहसील* में एसडीएम लिंक व्यवस्था शुरू करने को लेकर *26 अगस्त 2026* को *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* से भेंट कर आग्रह किया गया। खरगापुर तहसील में वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का स्थाई कार्यालय नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए *बल्देवगढ़* तक जाना पड़ता है। मांग की गई है कि *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बल्देवगढ़ को सप्ताह में 3 दिन खरगापुर में लिंक कर बैठने* की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। #मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश इस जनहित से जुड़े विषय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल निर्देश* प्रदान किए हैं। इस व्यवस्था के शुरू होने से खरगापुर क्षेत्र के *आम नागरिकों, किसानों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करने से राहत मिलेगी* और समय पर कार्य हो सकेंगे। #आभार व्यक्त किया जनसुविधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस त्वरित निर्णय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार* व्यक्त किया गया है। --- *#Khargapur #Tikamgarh #CMMohanYadav #SDMLink #Revenue #MPNews *खरगापुर में SDM लिंक व्यवस्था की मांग: 26 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, जल्द व्यवस्था शुरू करने के निर्देश *भोपाल/टीकमगढ़* टीकमगढ़ जिले की *खरगापुर तहसील* में एसडीएम लिंक व्यवस्था शुरू करने को लेकर *26 अगस्त 2026* को *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* से भेंट कर आग्रह किया गया। खरगापुर तहसील में वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का स्थाई कार्यालय नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए *बल्देवगढ़* तक जाना पड़ता है। मांग की गई है कि *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बल्देवगढ़ को सप्ताह में 3 दिन खरगापुर में लिंक कर बैठने* की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। #मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश इस जनहित से जुड़े विषय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल निर्देश* प्रदान किए हैं। इस व्यवस्था के शुरू होने से खरगापुर क्षेत्र के *आम नागरिकों, किसानों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करने से राहत मिलेगी* और समय पर कार्य हो सकेंगे। #आभार व्यक्त किया जनसुविधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस त्वरित निर्णय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार* व्यक्त किया गया है। --- *#Khargapur #Tikamgarh #CMMohanYadav #SDMLink #Revenue #MPNews
    1
    *खरगापुर में SDM लिंक व्यवस्था की मांग: 26 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, जल्द व्यवस्था शुरू करने के निर्देश 

*भोपाल/टीकमगढ़*  
टीकमगढ़ जिले की *खरगापुर तहसील* में एसडीएम लिंक व्यवस्था शुरू करने को लेकर *26 अगस्त 2026* को *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* से भेंट कर आग्रह किया गया।

खरगापुर तहसील में वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का स्थाई कार्यालय नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए *बल्देवगढ़* तक जाना पड़ता है।

मांग की गई है कि *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बल्देवगढ़ को सप्ताह में 3 दिन खरगापुर में लिंक कर बैठने* की व्यवस्था प्रारंभ की जाए।

#मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश
इस जनहित से जुड़े विषय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल निर्देश* प्रदान किए हैं।

इस व्यवस्था के शुरू होने से खरगापुर क्षेत्र के *आम नागरिकों, किसानों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करने से राहत मिलेगी* और समय पर कार्य हो सकेंगे।

#आभार व्यक्त किया
जनसुविधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस त्वरित निर्णय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार* व्यक्त किया गया है।

---
*#Khargapur #Tikamgarh #CMMohanYadav #SDMLink #Revenue #MPNews
*खरगापुर में SDM लिंक व्यवस्था की मांग: 26 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, जल्द व्यवस्था शुरू करने के निर्देश 
*भोपाल/टीकमगढ़*  
टीकमगढ़ जिले की *खरगापुर तहसील* में एसडीएम लिंक व्यवस्था शुरू करने को लेकर *26 अगस्त 2026* को *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* से भेंट कर आग्रह किया गया।
खरगापुर तहसील में वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का स्थाई कार्यालय नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए *बल्देवगढ़* तक जाना पड़ता है।
मांग की गई है कि *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बल्देवगढ़ को सप्ताह में 3 दिन खरगापुर में लिंक कर बैठने* की व्यवस्था प्रारंभ की जाए।
#मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश
इस जनहित से जुड़े विषय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल निर्देश* प्रदान किए हैं।
इस व्यवस्था के शुरू होने से खरगापुर क्षेत्र के *आम नागरिकों, किसानों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करने से राहत मिलेगी* और समय पर कार्य हो सकेंगे।
#आभार व्यक्त किया
जनसुविधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस त्वरित निर्णय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार* व्यक्त किया गया है।
---
*#Khargapur #Tikamgarh #CMMohanYadav #SDMLink #Revenue #MPNews
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
    1
    अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण
टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण प्रशासन की सूझबूझ और सजकता *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    1
    जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण प्रशासन की सूझबूझ और सजकता
*जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    1
    जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
*जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खाद वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी, कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन पलेरा : जिले की पलेरा तहसील क्षेत्र के किसानों ने खाद वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार पलेरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि मार्केटिंग सोसायटी में समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त 2026 को खाद वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर न तो कार्यालय खुला मिला और न ही खाद का वितरण किया गया। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने खाद देने से इनकार करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर बुवाई एवं फसल संबंधी कार्य प्रभावित न हों। ज्ञापन पर विनोद यादव, भान सिंह यादव, दशाराम कुशवाहा, प्रमोद अहिरवार, अवधेश, हर प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे
    2
    खाद वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी, कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
पलेरा : जिले की पलेरा तहसील क्षेत्र के किसानों ने खाद वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार पलेरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि मार्केटिंग सोसायटी में समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त 2026 को खाद वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर न तो कार्यालय खुला मिला और न ही खाद का वितरण किया गया। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने खाद देने से इनकार करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर बुवाई एवं फसल संबंधी कार्य प्रभावित न हों।
ज्ञापन पर विनोद यादव, भान सिंह यादव, दशाराम कुशवाहा, प्रमोद अहिरवार, अवधेश,  हर प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.