चंदवा के बुध बाजार में बिछड़ी मासूम, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल चंदवा के बुध बाजार में बिछड़ी मासूम, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल चंदवा। बुध बाजार की भीड़ में माता-पिता से बिछड़ी तीन वर्षीय मासूम को देख अफरा-तफरी मच गई। अपना नाम-पता बताने में असमर्थ बच्ची को स्थानीय लोगों ने सहारा दिया। सूचना मिलते ही आजसू युवा नेता गोलू गुप्ता, सिद्धांत कुमार और धोनी कुमार तत्परता से मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। युवाओं ने बाजार में अनाउंसमेंट और पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के परिजनों की पहचान हुई। सत्यापन के बाद मासूम को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बिछड़ी बेटी को पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवाओं की सजगता और मानवता की दिल खोलकर सराहना की।
चंदवा के बुध बाजार में बिछड़ी मासूम, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल चंदवा के बुध बाजार में बिछड़ी मासूम, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल चंदवा। बुध बाजार की भीड़ में माता-पिता से बिछड़ी तीन वर्षीय मासूम को देख अफरा-तफरी मच गई। अपना नाम-पता बताने में असमर्थ बच्ची को स्थानीय लोगों ने सहारा दिया। सूचना मिलते ही आजसू युवा नेता गोलू गुप्ता, सिद्धांत कुमार और धोनी कुमार तत्परता से मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। युवाओं ने बाजार में अनाउंसमेंट और पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के परिजनों की पहचान हुई। सत्यापन के बाद मासूम को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बिछड़ी बेटी को पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवाओं की सजगता और मानवता की दिल खोलकर सराहना की।
- ग्राम जालिम में अवस्थित श्रम कार्ड धारी संगठित श्रेणी की महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण मंगलवार की शाम 5:00 बजे श्रम अधीक्षक लातेहार दिनेश भगत ने किया। अपने निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अवस्थित प्रैक्टिकल थ्योरी एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र संचालक को दिया गया । ज्ञात हो की श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार एवं एसजीआरएस के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के जालिम ग्राम में अवस्थित शत्रुध्न प्रसाद के आवास से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। जहां 120 श्रमिक महिलाओं को 3 माह का सिलाई प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा।1
- चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी1
- उमेडंडा में ‘सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स’ का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर किया शुभारंभ उमेडंडा में ‘सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स’ का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर किया शुभारंभ उमेडंडा (बुढ़मू): क्षेत्र के उमेडंडा स्थित नवनिर्मित ‘सूरज इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने विधिवत रूप से फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के संचालक ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही साथ करमा पूजा समिति उमेडंडा के सदस्यों ने निमंत्रण पत्र भी दिए। इसी क्रम में समाजसेवी मोहन जायसवाल का आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट किए। इस मौके पर मुख्य रूप से उप प्रमुख हरदेव साहू मनोज गुप्ता,जगलाल महतो, विजय साहू, अरुण यादव,राजू गोस्वामी, विकास साहू,चीकू साहू, सुरेश महतो, शर्मा महतो,इंद्र राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- इस लेडीज को कोई पहचानते हैं तो 8292962861, 8651000415 पर संपर्क करें अभी-अभी phone aaya hai chakradharpur se mere pass ek ladiss Hai Jo bol nahin sakti hai Rahane wali Shayad bharno ki hai agar kisi ko bhi is ladiss ke bare mein pata hai ya iske ghar ko jante Hain to UN Tak khabar pahuncha De bahut hi meherbani hogi 🙏1
- दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi1
- रातू आमटांड़ में दिनदहाड़े बड़ी चोरी 4 लाख नकद और 12 लाख के जेवरात ले उड़े चोर1
- रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम में कलाकारों ने नागपुरी गीतों में जम कर झुमाया। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया । प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया था जहां बच्चें, महिला, पुरुष आनंद ले रहे थे। गायिका बिंदेश्वरी देवी डिंपल कुमारी, दीपिका कुमारी, सुलोचना देवी, महावीर साहु, कयूम अब्बास, पंचम राम, डांसर सारिका नायक, प्रभात साहु ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।1
- रातू गुडू में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान कुल्हाड़ी से वार कर किया हत्या1
- सिसई-छारदा रोड में दो बाइक में हुई सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल * सिसई-छारदा मुख्य सड़क में मंगलवार की देर रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समय पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर देर रात तीनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया ।1