logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामुन के पेड़ के नीचे सो रहे वृद्ध किसान की हत्या इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव परमधाम में बुधवार सुबह 70 वर्षीय किसान सिद्ध स्वरूप की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। किसान मंगलवार रात घर के बाहर पशुओं के पास जामुन के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पत्नी मंजू देवी पति को जगाने पहुंचीं। चारपाई पर सिद्ध स्वरूप को खून से लथपथ मृत देखकर वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही इकदिल थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम, एसपी सिटी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सिद्ध स्वरूप के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

8 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जामुन के पेड़ के नीचे सो रहे वृद्ध किसान की हत्या इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव परमधाम में बुधवार सुबह 70 वर्षीय किसान सिद्ध स्वरूप की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। किसान मंगलवार रात घर के बाहर पशुओं के पास जामुन के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पत्नी मंजू देवी पति को जगाने पहुंचीं। चारपाई पर सिद्ध स्वरूप को खून से लथपथ मृत देखकर वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही इकदिल थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम, एसपी सिटी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सिद्ध स्वरूप के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अटेर के सांकरी गांव में देर रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर काबू में किया मगरमच्छ,सेंचुरी टीम नें किया रेस्क्यू, चंबल नदी में छोड़ा भिण्ड। अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर काबू में कर लिया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक ग्रामीण वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे।ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। इंद्रपाल सिंह ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया इसी दौरान उसने हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण रात करीब 1 बजे से सुबह 11 बजे तक मगरमच्छ के रेस्क्यू का इंतजार करनें के बाद दोपहर बाद मुरैना के अम्बाह से सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मगर को चंबल नदी में छोड़ा गया।
    1
    अटेर के सांकरी गांव में देर रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर काबू में किया मगरमच्छ,सेंचुरी टीम नें किया रेस्क्यू, चंबल नदी में छोड़ा 
भिण्ड। अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर काबू में कर लिया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक ग्रामीण वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे।ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। इंद्रपाल सिंह ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया इसी दौरान उसने हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण रात करीब 1 बजे से सुबह 11 बजे तक मगरमच्छ के रेस्क्यू का इंतजार करनें के बाद दोपहर बाद मुरैना के अम्बाह से सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मगर को चंबल नदी में छोड़ा गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी* राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी* *शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन,मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
    1
    राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी*
राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी*
*शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन,मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्लग- CO सीटी का वीडियो वायरल जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जोराई निवासी कुलदीप कुमार पुत्र रामबरन गांव के ही सुभाष कुमार पुत्र देवराज सिंह उम्र 22 वर्ष के साथ ट्रक संख्या RJ40GA7794 से रविवार शाम करीब आठ बजे थाना एलाऊ क्षेत्र के अघार होते हुए बेवर की ओर जा रहे थे। अघार गांव के पास ट्रक से बिजली की केबल टूट गई। आरोप है कि इसके बाद चार-पांच बाइक सवार युवकों ने करीब एक किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। संतोष नगर ठेके के सामने आरोपितों ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक गोली कंडक्टर सुभाष कुमार के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गोली ट्रक से टकराते हुए चालक कुलदीप कुमार के हाथ में जा लगी। घायल चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया, लेकिन करीब 500 मीटर आगे जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर रुक गया। इस दौरान ट्रक में लदा सोलर प्लेट सहित अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। गांव के मौजूदा प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजली की केबल टूटने के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र कन्हैया ने अपने साथियों के साथ ट्रक को रोककर फायरिंग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो उसमें ड्राइवर के पहचान करने पर मुख्य आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला यही शांत नहीं हुआ 31 अगस्त की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और पुलिस के बीच काफी नोक झोक हुई जिसमें पूर्व प्रधान के पुत्र कन्हैया यादव को जेल भेजने की मांग की जा रही थी और जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था उसे छोड़ने की बात कही जा रही थी इसी बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं थे इसके बाद वहां मौजूद कई लोग वीडियो बनाने लगे और राजनीतिक दल के नेताओं को भेजने की बात कही इसी बात से आक्रोशित हो होकर सीओ सिटी ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि मैं आजमगढ़ का रहने वाला हूं जो करना है कर लो और वीडियो अखिलेश यादव को भेज दो। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही पूरे मामले को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे थाना एलाऊ क्षेत्र के आघार गांव में एक हेल्पर की गोली मारकर हत्या हुई थी। और जो ड्राइवर था वह घायल हो गया था सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची थी वहां पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी जो मोहित यादव था इस गांव का पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था पुलिस आरोपी को अरेस्ट करके और जो घायल था उसके कहने पर FIR लिखा गया था। आरोपी की घायल ड्राइवर ने पहचान की थी। की यही मुख्य शूटर है इसी के पश्चात इस गांव के दो प्रधानों के बीच आपस में रंजीत चल रही है तो एक ही यादव जात के हैं उसमें मौजूदा प्रधान सुग्रीव यादव का लड़का इस समय 307 के केस में जेल में है इसका एक और बच्चा आरोपी है इसी को लेकर के मौजूदा प्रधान द्वारा हंगामा किया गया। मैने देखा ही कि गोली कन्हैया यादव ने चलाई है इस समय रात में कन्हैया यादव को अरेस्ट किया गया कन्हैया यादव घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर 6:52 पर मैनपुरी में मौजूद था उसको फर्जी फसाने का भरपूर प्रयास मौजूदा प्रधान द्वारा किया गया है घटनास्थल पर भी मौजूद प्रधान द्वारा हंगामा कराया गया थाने के पास भी हंगामा कराया गया और पोस्टमार्टम हाउस पर भी दूसरे दिन हंगामा कराने का काम किया गया। उसके सारे प्रयास को हम लोगों द्वारा निष्फल कर दिया गया और हम लोगों ने सही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और जिस कन्हैया यादव को प्रधान द्वारा प्रोपेगेंडा रचकर फसाने का प्रयास किया जा रहा था उसको निसफल कर दिया है। और जो वीडियो में वायरल दिख रहा है उसे वीडियो में आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वहां पर क्या-क्या हुआ है मुझे वहां पर एक जात विशेष का पुलिस अधिकारी बताया गया और पॉलिटिकल बताया गया और बताया गया यह वीडियो उनको भेज दो इसी बात को लेकर कि मेरे द्वारा यही शब्द कहा गया की वीडियो उनको न भेज करके उससे ऊपर भेज दो। इस मामले में पूर्णता में निष्पक्ष हूं और पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई है बिल्कुल सही की गई है पुलिस के ऊपर अनावश्यक रूप से दवाब पॉलीटिकल बनाया गया है जो सरासर गलत है। बाइट :- सी. ओ सिटी (अशोक कुमार सिंह )
    1
    स्लग- CO सीटी का वीडियो वायरल

जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जोराई निवासी कुलदीप कुमार पुत्र रामबरन गांव के ही सुभाष कुमार पुत्र देवराज सिंह उम्र 22 वर्ष के साथ ट्रक संख्या RJ40GA7794 से रविवार शाम करीब आठ बजे थाना एलाऊ क्षेत्र के अघार होते हुए बेवर की ओर जा रहे थे। अघार गांव के पास ट्रक से बिजली की केबल टूट गई। आरोप है कि इसके बाद चार-पांच बाइक सवार युवकों ने करीब एक किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। संतोष नगर ठेके के सामने आरोपितों ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक गोली कंडक्टर सुभाष कुमार के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गोली ट्रक से टकराते हुए चालक कुलदीप कुमार के हाथ में जा लगी। घायल चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया, लेकिन करीब 500 मीटर आगे जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर रुक गया। इस दौरान ट्रक में लदा सोलर प्लेट सहित अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। गांव के मौजूदा प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजली की केबल टूटने के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र कन्हैया ने अपने साथियों के साथ ट्रक को रोककर फायरिंग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो उसमें ड्राइवर के पहचान करने पर मुख्य आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामला यही शांत नहीं हुआ 31 अगस्त की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और पुलिस के बीच काफी नोक झोक हुई जिसमें पूर्व प्रधान के पुत्र कन्हैया यादव को जेल भेजने की मांग की जा रही थी और जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था उसे छोड़ने की बात कही जा रही थी इसी बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं थे इसके बाद वहां मौजूद कई लोग वीडियो बनाने लगे और राजनीतिक दल के नेताओं को भेजने की बात कही इसी बात से आक्रोशित हो होकर सीओ सिटी ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि मैं आजमगढ़ का रहने वाला हूं जो करना है कर लो और वीडियो अखिलेश यादव को भेज दो। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वही पूरे मामले को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे थाना एलाऊ क्षेत्र के आघार गांव में एक हेल्पर की गोली मारकर हत्या हुई थी। और जो ड्राइवर था वह घायल हो गया था सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची थी वहां पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी जो मोहित यादव था इस गांव का पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था पुलिस आरोपी को अरेस्ट करके और जो घायल था उसके कहने पर FIR लिखा गया था। आरोपी की घायल ड्राइवर ने पहचान की थी। की यही मुख्य शूटर है इसी के पश्चात इस गांव के दो प्रधानों के बीच आपस में रंजीत चल रही है तो एक ही यादव जात के हैं उसमें मौजूदा प्रधान सुग्रीव यादव का लड़का इस समय 307 के केस में जेल में है इसका एक और बच्चा आरोपी है इसी को लेकर के मौजूदा प्रधान द्वारा हंगामा किया गया। मैने देखा ही कि गोली कन्हैया यादव ने चलाई है इस समय रात में कन्हैया यादव को अरेस्ट किया गया कन्हैया यादव घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर 6:52 पर मैनपुरी में मौजूद था उसको फर्जी फसाने का भरपूर प्रयास मौजूदा प्रधान द्वारा किया गया है घटनास्थल पर भी मौजूद प्रधान द्वारा हंगामा कराया गया थाने के पास भी हंगामा कराया गया और पोस्टमार्टम हाउस पर भी दूसरे दिन हंगामा कराने का काम किया गया। उसके सारे प्रयास को हम लोगों द्वारा निष्फल कर दिया गया और हम लोगों ने सही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और जिस कन्हैया यादव को प्रधान द्वारा प्रोपेगेंडा रचकर फसाने का प्रयास किया जा रहा था उसको निसफल कर दिया है। और जो वीडियो में वायरल दिख रहा है उसे वीडियो में आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वहां पर क्या-क्या हुआ है मुझे वहां पर एक जात विशेष का पुलिस अधिकारी बताया गया और पॉलिटिकल बताया गया और बताया गया यह वीडियो उनको भेज दो इसी बात को लेकर कि मेरे द्वारा यही शब्द कहा गया की वीडियो उनको न भेज करके उससे ऊपर भेज दो। इस मामले में पूर्णता में निष्पक्ष हूं और पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई है बिल्कुल सही की गई है पुलिस के ऊपर अनावश्यक रूप से दवाब पॉलीटिकल बनाया गया है जो सरासर गलत है।

बाइट :- सी. ओ सिटी (अशोक कुमार सिंह )
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • कटिहार में सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा! CO और प्रधान लिपिक की मारपीट CCTV में कैद | Bihar News बिहार के कटिहार सदर अंचल कार्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकारी दफ्तर के अंदर अंचल अधिकारी (CO) सोनू भगत और प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों अधिकारियों के बीच हुई यह पूरी घटना दफ्तर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं स्थानीय स्तर पर विवाद की वजह कथित अवैध वसूली और पैसे के बंटवारे को बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में जानिए: • कटिहार सदर अंचल कार्यालय में क्या हुआ? • CO और प्रधान लिपिक के बीच विवाद कैसे बढ़ा? • CCTV फुटेज में क्या दिखा? • जिलाधिकारी ने क्या कार्रवाई की? • पूरे मामले की अब तक की बड़ी अपडेट। अगर आप Bihar News, Katihar News, Breaking News, Viral News और देश-प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं। Keywords: कटिहार न्यूज, Katihar News, Bihar News, बिहार समाचार, CO Sonu Bhagat, Sanjay Verma, सदर अंचल कार्यालय, सरकारी दफ्तर मारपीट, CCTV Viral Video, Breaking News, Latest Bihar News, Hindi News, Viral Video Today, Government Office Fight, Katihar Viral Video #Katihar #BiharNews #BreakingNews #CCTV #ViralVideo #HindiNews #GovernmentOffice #KatiharNews #Bihar #GDNewsNetwork
    1
    कटिहार में सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा! CO और प्रधान लिपिक की मारपीट CCTV में कैद | Bihar News
बिहार के कटिहार सदर अंचल कार्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकारी दफ्तर के अंदर अंचल अधिकारी (CO) सोनू भगत और प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों अधिकारियों के बीच हुई यह पूरी घटना दफ्तर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं स्थानीय स्तर पर विवाद की वजह कथित अवैध वसूली और पैसे के बंटवारे को बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामला सामने आने के बाद कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस वीडियो में जानिए:
• कटिहार सदर अंचल कार्यालय में क्या हुआ?
• CO और प्रधान लिपिक के बीच विवाद कैसे बढ़ा?
• CCTV फुटेज में क्या दिखा?
• जिलाधिकारी ने क्या कार्रवाई की?
• पूरे मामले की अब तक की बड़ी अपडेट।
अगर आप Bihar News, Katihar News, Breaking News, Viral News और देश-प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं।
Keywords:
कटिहार न्यूज, Katihar News, Bihar News, बिहार समाचार, CO Sonu Bhagat, Sanjay Verma, सदर अंचल कार्यालय, सरकारी दफ्तर मारपीट, CCTV Viral Video, Breaking News, Latest Bihar News, Hindi News, Viral Video Today, Government Office Fight, Katihar Viral Video
#Katihar #BiharNews #BreakingNews #CCTV #ViralVideo #HindiNews #GovernmentOffice #KatiharNews #Bihar #GDNewsNetwork
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हाइवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, ट्रैफिक बाधित भिंड | शहर से 5 किमी दूर डिड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह अचानक इटावा की ओर जा रहा तेल से भरा टैंकर पलट गया। हाइवे पर सुबह टैंकर पलटने से रोड पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 6 बजे क करीब ग्वालियर से सरसों का तेल लेकर इटावा जा रहे टैंकर ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण खो गया और वाहन हाइवे पर पलट गया।जिससे सरसों का तेल फैल गया ग्रामीणों नें बाल्टी और डिब्बे को लेकर पहुंचे और सरसों के तेल को भरकर के ले गए।
    1
    हाइवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, ट्रैफिक बाधित

भिंड | शहर से 5 किमी दूर डिड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह अचानक इटावा की ओर जा रहा तेल से भरा टैंकर पलट गया। हाइवे पर सुबह टैंकर पलटने से रोड पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 6 बजे क करीब ग्वालियर से सरसों का तेल लेकर इटावा जा रहे टैंकर ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण खो गया और वाहन हाइवे पर पलट गया।जिससे सरसों का तेल फैल गया ग्रामीणों नें बाल्टी और डिब्बे को लेकर पहुंचे और सरसों के तेल को भरकर के ले गए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • UP Panchayat Chunav 2026: बड़ा फैसला! आरक्षण रिपोर्ट तैयार, EVM से होंगे चुनाव? | Election Date Update उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की हाई लेवल बैठक के बाद चुनावी तैयारियों को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। सबसे अहम अपडेट यह है कि नए आरक्षण की रिपोर्ट आयोग तक पहुंच चुकी है और इसके निरीक्षण के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए कि पंचायत चुनाव की तैयारियां किस चरण में हैं, EVM से मतदान को लेकर क्या योजना है, चुनाव कब तक कराए जा सकते हैं और आयोग की बैठक में किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अगर आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026, Reservation Report, Election Date, EVM Voting और State Election Commission से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को अभी Subscribe करें। इस वीडियो में जानिए: • यूपी पंचायत चुनाव की ताज़ा अपडेट • राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक • नई आरक्षण रिपोर्ट पर क्या फैसला? • EVM से मतदान की तैयारी? • चुनाव कब तक हो सकते हैं? • विपक्ष के आरोपों के बाद क्या बदला? वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में बताइए कि आपके अनुसार पंचायत चुनाव कब होने चाहिए। #UPPanchayatChunav #UttarPradesh #PanchayatElection #UPNews #ElectionUpdate #Reservation #EVM #BreakingNews #HindiNews #GDNewsNetwork
    1
    UP Panchayat Chunav 2026: बड़ा फैसला! आरक्षण रिपोर्ट तैयार, EVM से होंगे चुनाव? | Election Date Update
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की हाई लेवल बैठक के बाद चुनावी तैयारियों को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। सबसे अहम अपडेट यह है कि नए आरक्षण की रिपोर्ट आयोग तक पहुंच चुकी है और इसके निरीक्षण के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जा सकता है।
इस रिपोर्ट में जानिए कि पंचायत चुनाव की तैयारियां किस चरण में हैं, EVM से मतदान को लेकर क्या योजना है, चुनाव कब तक कराए जा सकते हैं और आयोग की बैठक में किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
अगर आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026, Reservation Report, Election Date, EVM Voting और State Election Commission से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को अभी Subscribe करें।
इस वीडियो में जानिए:
• यूपी पंचायत चुनाव की ताज़ा अपडेट
• राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक
• नई आरक्षण रिपोर्ट पर क्या फैसला?
• EVM से मतदान की तैयारी?
• चुनाव कब तक हो सकते हैं?
• विपक्ष के आरोपों के बाद क्या बदला?
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में बताइए कि आपके अनुसार पंचायत चुनाव कब होने चाहिए।
#UPPanchayatChunav #UttarPradesh #PanchayatElection #UPNews #ElectionUpdate #Reservation #EVM #BreakingNews #HindiNews #GDNewsNetwork
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पत्नि ने देवर संग मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया। बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया,पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार किया,पुलिस के अनुसार महिला के अपने देवर से प्रेम संबंध भी था,आपको बता दे कि प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति सुमित की हत्या की थी,काजल और म्रतक सुमित की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो साल की बच्ची भी बतायी जा रही है पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी काजल और मृतक के भाई ने सुसाइड की झूठी सूचना भी दी थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पत्नी काजल और देवर उमेश के झूठ का पर्दा खोला,पत्नी काजल और देवर उमेश ने गला दबाकर हत्या कर और उमेश के शव को लटकाया था,बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव खेतलपुर भसोली में 31 अगस्त को घटना को अंजाम दिया गया था। पत्नि ने देवर संग मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया। बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया,पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार किया,पुलिस के अनुसार महिला के अपने देवर से प्रेम संबंध भी था,आपको बता दे कि प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति सुमित की हत्या की थी,काजल और म्रतक सुमित की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो साल की बच्ची भी बतायी जा रही है पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी काजल और मृतक के भाई ने सुसाइड की झूठी सूचना भी दी थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पत्नी काजल और देवर उमेश के झूठ का पर्दा खोला,पत्नी काजल और देवर उमेश ने गला दबाकर हत्या कर और उमेश के शव को लटकाया था,बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव खेतलपुर भसोली में 31 अगस्त को घटना को
    2
    पत्नि ने देवर संग मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया।

बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया,पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार किया,पुलिस के अनुसार महिला के अपने देवर से प्रेम संबंध भी था,आपको बता दे कि प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति सुमित की हत्या की थी,काजल और म्रतक सुमित की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो साल की बच्ची भी बतायी जा रही है 
पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी काजल और मृतक के भाई ने सुसाइड की झूठी सूचना भी दी थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पत्नी काजल और देवर उमेश के झूठ का पर्दा खोला,पत्नी काजल और देवर उमेश ने गला दबाकर हत्या कर और उमेश के शव को लटकाया था,बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव खेतलपुर भसोली में 31 अगस्त को घटना को अंजाम दिया गया था।


पत्नि ने देवर संग मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया।
बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटकाया,पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार किया,पुलिस के अनुसार महिला के अपने देवर से प्रेम संबंध भी था,आपको बता दे कि प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति सुमित की हत्या की थी,काजल और म्रतक सुमित की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और दो साल की बच्ची भी बतायी जा रही है 
पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी काजल और मृतक के भाई ने सुसाइड की झूठी सूचना भी दी थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पत्नी काजल और देवर उमेश के झूठ का पर्दा खोला,पत्नी काजल और देवर उमेश ने गला दबाकर हत्या कर और उमेश के शव को लटकाया था,बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव खेतलपुर भसोली में 31 अगस्त को घटना को
    user_Sonu Verma
    Sonu Verma
    Agricultural service supply agency बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर... आगरा ब्रेकिंग!!! सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर... महिला की मौत के बाद जागा नगर निगम, कमजोर स्लैब वाली दुकानों को तोड़ने पहुंची टीम सुभाष बाजार में आज टूटेंगी 7 दुकानें, मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचा नगर निगम 8 जुलाई के हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, महावीर नाले पर बनी दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण तीन ने खाली की दुकान, चार ने मांगा वक्त...फिर भी कार्रवाई के लिए पहुंच गया नगर निगम कमजोर स्लैब और मौत के हादसे के बाद सख्त एक्शन, सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण आज नगर निगम की टीम मैदान में, महावीर नाले पर बनी अवैध और जर्जर दुकानों पर कार्रवाई सुभाष बाजार में बुलडोजर की दस्तक! सात दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी हादसे वाली जगह पर आज बड़ा एक्शन, दुकानें गिराने के लिए पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी महिला की जान जाने के करीब दो महीने बाद कार्रवाई, सुभाष बाजार में नगर निगम का अभियान नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुईं चार दुकानें, अब नगर निगम करेगा ध्वस्तीकरण सुभाष बाजार में आज चलेगा नगर निगम का हथौड़ा, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानें निशाने पर...
    4
    आगरा ब्रेकिंग!!!

 सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर...
आगरा ब्रेकिंग!!!
सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर...
महिला की मौत के बाद जागा नगर निगम, कमजोर स्लैब वाली दुकानों को तोड़ने पहुंची टीम
सुभाष बाजार में आज टूटेंगी 7 दुकानें, मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचा नगर निगम
8 जुलाई के हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, महावीर नाले पर बनी दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण
तीन ने खाली की दुकान, चार ने मांगा वक्त...फिर भी कार्रवाई के लिए पहुंच गया नगर निगम
कमजोर स्लैब और मौत के हादसे के बाद सख्त एक्शन, सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण आज
नगर निगम की टीम मैदान में, महावीर नाले पर बनी अवैध और जर्जर दुकानों पर कार्रवाई
सुभाष बाजार में बुलडोजर की दस्तक! सात दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी
हादसे वाली जगह पर आज बड़ा एक्शन, दुकानें गिराने के लिए पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी
महिला की जान जाने के करीब दो महीने बाद कार्रवाई, सुभाष बाजार में नगर निगम का अभियान
नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुईं चार दुकानें, अब नगर निगम करेगा ध्वस्तीकरण
सुभाष बाजार में आज चलेगा नगर निगम का हथौड़ा, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानें निशाने पर...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग: प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई ⚠️ UGC विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज पड़ा भारी, इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर 🚨 आगरा ब्रेकिंग: प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई ⚠️ UGC विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज पड़ा भारी, इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर 🔴 वायरल VIDEO के बाद DCP का एक्शन, इंस्पेक्टर जेपी तिवारी पर गिरी गाज 🚨 प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के आरोप में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर ⚡ एत्मादपुर तहसील लाठीकांड: इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी पर विभागीय जांच के आदेश 🔥 सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप, इंस्पेक्टर पर कार्रवाई ⚠️ ACP रोकते रहे, इंस्पेक्टर चलाते रहे लाठी...अब VIDEO वायरल होने पर हुई कार्रवाई 🚔 आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, UGC प्रदर्शन में लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर 💥 एत्मादपुर में प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर पर विभागीय जांच 🔴 VIDEO ने खोली लाठीचार्ज की कहानी, DCP ने इंस्पेक्टर क्राइम को किया लाइन हाजिर 🚨 पुलिस कार्रवाई के बाद मामले ने पकड़ा तूल, इंस्पेक्टर जेपी तिवारी पर गिरी गाज ⚡ वायरल वीडियो बना सबूत! प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन
    1
    आगरा ब्रेकिंग: प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई

⚠️ UGC विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज पड़ा भारी, इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर
🚨 आगरा ब्रेकिंग: प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई
⚠️ UGC विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज पड़ा भारी, इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर
🔴 वायरल VIDEO के बाद DCP का एक्शन, इंस्पेक्टर जेपी तिवारी पर गिरी गाज
🚨 प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के आरोप में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
⚡ एत्मादपुर तहसील लाठीकांड: इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी पर विभागीय जांच के आदेश
🔥 सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप, इंस्पेक्टर पर कार्रवाई
⚠️ ACP रोकते रहे, इंस्पेक्टर चलाते रहे लाठी...अब VIDEO वायरल होने पर हुई कार्रवाई
🚔 आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, UGC प्रदर्शन में लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर
💥 एत्मादपुर में प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर पर विभागीय जांच
🔴 VIDEO ने खोली लाठीचार्ज की कहानी, DCP ने इंस्पेक्टर क्राइम को किया लाइन हाजिर
🚨 पुलिस कार्रवाई के बाद मामले ने पकड़ा तूल, इंस्पेक्टर जेपी तिवारी पर गिरी गाज
⚡ वायरल वीडियो बना सबूत! प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.