logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांट में हत्या के विरोध में बवाल: ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर हाईवे जाम, एसडीएम से शाहजहांपुर (कांट)। युवक गौतम की हत्या के विरोध में शनिवार को कांट थाने के सामने आक्रोश चरम पर पहुंच गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

8 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

कांट में हत्या के विरोध में बवाल: ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर हाईवे जाम, एसडीएम से शाहजहांपुर (कांट)। युवक गौतम की हत्या के विरोध में शनिवार को कांट थाने के सामने आक्रोश चरम पर पहुंच गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौतम मौर्य की हत्याकांड के बाद एसपी सिटी की नोक जोक
    1
    गौतम मौर्य की हत्याकांड के बाद एसपी सिटी की नोक जोक
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    1
    श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है
विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया 
शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*
    1
    *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी" शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 

👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी"

शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग शाहजहांपुर कांट में युवक हत्याकांड पर बवाल, हाईवे जाम; थाने का घेराव हाफ एनकाउंटर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों लोग शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में युवक हत्याकांड को लेकर शनिवार को भारी बवाल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और कांट थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। स्थानीय आकलन के अनुसार करीब 1,000 से 1,500 लोग प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी के हाफ एनकाउंटर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यातायात प्रभावित है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।
    4
    बिग ब्रेकिंग  शाहजहांपुर 

कांट में युवक हत्याकांड पर बवाल, हाईवे जाम; थाने का घेराव

हाफ एनकाउंटर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में युवक हत्याकांड को लेकर शनिवार को भारी बवाल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और कांट थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। स्थानीय आकलन के अनुसार करीब 1,000 से 1,500 लोग प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य आरोपी के हाफ एनकाउंटर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यातायात प्रभावित है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.