14 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका जनपद जालौन थाना नदीगांव क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता द्वारा थाना नदीगांव में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनका पुत्र 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे खेत से घर लौटा था। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन वापस पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि किशोर घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, आरोपियों के प्रभावशाली होने की चर्चा के चलते निष्पक्ष जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
14 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका जनपद जालौन थाना नदीगांव क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता द्वारा थाना नदीगांव में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनका पुत्र 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे खेत से घर लौटा था। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन वापस पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि किशोर घर के
अंदर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, आरोपियों के प्रभावशाली होने की चर्चा के चलते निष्पक्ष जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
- TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह घने कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया मुस्लिम समुदाय के लोग घरों से ईद की नमाज अदा करने निकले तो ठिठुरते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं मंदिर में मां की पूजा अर्चना करने निकलीं तो उन्हें भी ठंड महसूस हुई1
- Post by Bheem rajawat 96288004583
- जालौन। बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी झाँसी मो. इखलाक एडवोकेट ने पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के मौके पर क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है। मो. इखलाक एडवोकेट ने अपने संदेश में कहा कि रमजान के पवित्र महीने के बाद आने वाली ईद हमें त्याग, सेवा और इंसानियत का पाठ पढ़ाती है। इस मौके पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर खुशियां बांटनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि इस त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि ईद की खुशियां हर घर तक पहुंच सकें। 🕌 अंत में उन्होंने सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ की।1
- नीले ड्रम' का खौफ! पति ने अपनी पत्नी को किया आशिक के हवाले, पढ़िए राजकुमार की कहानी बुलंदशहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 'नीले ड्रम' के खौफ ने एक पति को अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत पुलिस के महिला मेडिएशन सेल में हुआ, जहां पति ने अपनी जान बचाने के लिए यह फैसला लिया. बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतपुर में राजकुमार नाम के एक मजदूर ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. राजकुमार की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई. अफेयर का पता चलने पर जब पति ने विरोध किया, तो पत्नी ने उसे नीले ड्रम में सीमेंट भरकर मार देने की धमकी दी. इस दहशत के चलते मामला पुलिस तक पहुंचा. महिला मेडिएशन सेल में हुई काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद राजकुमार ने उसे प्रेमी को सौंप दिया.1
- जालौन। रमजान के पाक माह में तकिया मैदान पर आम रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी। रमजान माह के आखिरी असरे में तकिया मैदान पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सूर्यास्त होते पर निर्धारित समय पर अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई और सभी ने मिलकर अफ्तार के विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत व अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। शहर काजी मौलाना साबिर ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र और सहनशीलता का भाव विकसित होता है तथा वह जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनता है। सामूहिक अफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और एकता को और मजबूत बनाते हैं। इमरान अंसारी ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ाने का काम करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। रोजा अफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन, सुकून और समृद्धि की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर इकलाख राईन, अफरोज शाह, सलमान कुसमरा, शमीम राईन, तैयब खान, सलमान आदि मौजूद रहे।3
- कदौरा नगर पंचायत में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच टीम पहुंची नगर पंचायत ,अध्यक्ष व अवर अभियंता जांच के घेरे में कदौरा - नगर पंचायत कदौरा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें सभासद अंकित कुमार की शिकायत पर लोकायुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे एवं अवर अभियंता शिरोमणि सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर जांच कार्यवाही की गई इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शिकायत कर्ता ने गंभीर आरोप लगाकर लोकायुक्त के यहां शिकायत दर्ज करवाई थी जिसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था टीम ने आज कदौरा नगर पंचायत पहुंचकर जांच शुरू की और शिकायत कर्ता अंकित कुमार के बयान दर्ज किया तथा अभिलेख खंगाले आरोप है कि बेहद साधारण जीवन यापन करने वाली अध्यक्षा अर्चना शिवहरे ने अपने कार्यकाल के महज ढाई वर्षों के भीतर ही करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित कर ली। इसमें मकान का भव्य डेकोरेशन, महंगी ज्वैलरी, स्कॉर्पियो वाहन, बुलेट मोटरसाइकिल तथा पट्टे की भूमि पर भवन निर्माण जैसे कई बिंदु शामिल हैं। लोकायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्षा अर्चना शिवहरे और अवर अभियंता शिरोमणि सिंह से पिछले पांच वर्षों में स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम अर्जित की गई सभी चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। जांच के दायरे में छोटे से छोटे खर्च को भी शामिल किया गया है, जिसमें मकान के डेकोरेशन से लेकर नई टीवी खरीद तक का विवरण मांगा गया है। लोकायुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों की एक टीम गठित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक),योगेंद्र कुमार मुख्य कोषाधिकारी अविनाश कुमार सिंह तथा उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। टीम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर घंटों तक अभिलेखों की गहन जांच की और संबंधित दस्तावेज खंगाले। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई बार अध्यक्षा अर्चना शिवहरे को मौके पर उपस्थित होने के लिए बुलाया मगर वह नहीं आई वहीं अवर अभियंता शिरोमणि सिंह राजपूत की संपत्ति को लेकर भी अलग से बारीकी से जांच की जा रही है। वही जांच अधिकारी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही पूर्ण होने पर जांच आख्या लोकायुक्त को भेजी जाएगी वही नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए आरोप मनगढ़ंत है इसके पहले भी केंद्रीय वस्तु सेवाकर (सी जी एस टी)टीम ने भी 36 घंटे तक जांच की थी किंतु कुछ नहीं मिल था मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हू4
- खास खबर है जालौन जिले के ग्राम परधानी से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा पहुंची तो वहां लोगों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए देखें खास बातचीत द न्यूज जालौन पर1