Shuru
Apke Nagar Ki App…
6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Reporteramit
6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- देवरिया शहर में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। नवनिर्मित बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- *थाना खामपार पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल व 40 पाउच (कुल 08 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ 01 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार, फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद।* पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा दिनांक 03.04.2026 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम विरमापट्टी ईदगाह के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट UP57Y3473 से बिहार ले जायी जा रही एक प्लास्टिक के झोले में 40 पाउच अवैध देशी शराब बंटी बबली प्रत्येक 200 एमएल (कुल 08 लीटर) के साथ अभियुक्त बीगु गोड़ पुत्र हरिलाल गोड़ ग्राम इमिलिया थाना भोरे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-072/2026 धारा 317(2),341(2) BNS व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1